Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा में बेशकीमती अष्टधातु की देवी मूर्ति मिली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत

बांदा में बेशकीमती अष्टधातु की देवी मूर्ति मिली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में आज पुलिस ने एक अष्ठधातु की बेशकीमती देवी मूर्ति बरामद की है। इस मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में होने की संभावना जताई जा रही है। हांलाकि पुलिस की माने तो यह बुधवार सुबह करीब 6 बजे उस समय मिली जब चौकी इंचार्ज मनोज तिवारी साथियों के साथ नरैनी मार्ग पर टहल रहे थे। नरैनी के करतल में मिली मूर्ति   वहां उनको कोई चीज चमकती हुई मिली और बाद में खुदाई पर वहां एक मूर्ति दबी मिली। बाहर निकालने पर पता चला कि लगभग 1 फुट की देवी मूर्ती अष्ठधातु की है। इस मूर्ति का वजन लगभग 7 किलो है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि आशंका है कि यह मूर्ति किसी ने चोरी करने के बाद वहां दबाई होगी। ये भी पढ़ेंः कानपुर में कर्तव्य निभाते वक्त दो रेलवे ट्रैकमैनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, गुस्साए साथियों ने रूट बाधित कर रोकीं दो दर्जन ट्रेनें इस ...
बांदा में बालू माफिया के गुंडों का भरे चौराहे पर खूनी खेल, मामूली बात पर तमंचे-डंडे लेकर दो पर टूट पड़े

बांदा में बालू माफिया के गुंडों का भरे चौराहे पर खूनी खेल, मामूली बात पर तमंचे-डंडे लेकर दो पर टूट पड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बालू खदान चला रहे माफियाओं के गुंडे अब शहर में दहशत बरपाने लगे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक बालू माफिया की खदान पर पले हुए इन गुंडों ने आज शहर के अशोक लाट तिराहे पर खुलेआम गुंडागर्दी का नंगानाच किया। इतना ही नहीं एक व्यक्ति को इतना पीटा कि वो मरणासन्न हो गया और उसे कानपुर रेफर करना पड़ा। दूसरे घायल की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि विवाद का कारण गाजियाबाद के एक बालू माफिया के गुर्गों का बालू ले जाने वाली गाड़ी मालिक से पेमेंट को लेकर विवाद है। इससे पहले भी इसी खदान के माफिया के गुंडे कई लोगों से मारपीट कर चुके हैं। दूसरी ओर पुलिस और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में घटना की बैकग्राउंड में सब्जी खरीदने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामूली बात पर तमंचे-डंडे निकालकर फैलाई दहशत  कुछ लोगों की माने तो घटना की शुरुआत सब्जी खरीदने की बात को ले...
बांदा में पीड्ब्ल्यूडी के जेई और खेत पर काम कर रहे किसान की ठंड से मौत

बांदा में पीड्ब्ल्यूडी के जेई और खेत पर काम कर रहे किसान की ठंड से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ठंड का कहर शुरू हो गया है। बीते तीन दिन से पारा 7 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। रविवार रात पीड्ब्ल्यूडी के अवर अभियंता की ठंड के कारण ह्दय गति रुकने से मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक किसान की भी ठंड से मौत हो गई। बताते चलें कि अबतक अकेले बांदा जिले में ठंड से चार लोगों की मौत हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी में तैनात थे जेई  बताया जाता है कि शहर के छोटी बाजार में रहने वाले अजय श्रीवास्तव (57) की रविवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उनको हार्टअटैक पड़ गया। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में उनको अस्पताल पहुंचाया। ये भी पढ़ेंः शपथ लेने के 3 घंटे के भीतर कमलनाथ ने किया किसानों का कर्ज माफ, राहुल गांधी बोले- अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ की बारी वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि अजय पीडब्ल्यूड...
बांदा में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पारिवारिक समारोह से लौट रहे 25 घायल, 9 की हालत गंभीर

बांदा में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पारिवारिक समारोह से लौट रहे 25 घायल, 9 की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः देहात कोतवाली क्षेत्र में पपरेंदा के पास अन्ना पशुओं को बचाने की कोशिश में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार 25 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ लोगों को गंभीर चोटें आईं। इन सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पपरेंदा गांव के पास हुआ हादसा  बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र में पिपरहरी गांव निवासी रामलखन के 6 माह के पुत्र भैरो का गुमाई (अतर्रा) गांव में छठी पूजन का कार्यक्रम था। परिवार व रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोग भी वहां गए थे। ये भी पढ़ेंः गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाने वाली महिला से हुआ रेप, छानबीन में जुटी पुलिस वहां से वापस लौटते समय देर शाम पपरेंदा गांव के नजदीक बांदा-बहराई स्टेट हाइवे पर अन्ना पशुओं सामने आ गए। इससे ट्राली समेत ट्र...
बांदा में खुलेआम एनजीटी के नियम-कायदों की उड़ रहीं धज्जियां, जलधारा रोककर मशीनों से हो रहा अवैध खनन

बांदा में खुलेआम एनजीटी के नियम-कायदों की उड़ रहीं धज्जियां, जलधारा रोककर मशीनों से हो रहा अवैध खनन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बार फिर अवैध खनन जोर पकड़ चुका है। दिन-रात बालू खदानों पर मशीनों से नदियों का सीना छलनी किया जा रहा है। राष्ट्रीय न्यायाधिक प्राधिकरण यानी एनजीटी के तमाम नियम-कानून बालू माफियाओं के आगे बौने साबित हो रहे हैं। वहीं प्रशासनिक और पुलिस मशीनरी भले ही लाख दाबे करे लेकिन बालू माफियाओं पर लगाम कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। मशीनों से नियम विरुद्ध खनन से बिगड़ रहा नदियों का स्वरूप  ऐसे में प्राकृतिक धरोहर को बेरोक-टोक बर्बाद किया जा रहा है। बताते चलें कि पूर्ववर्ती सरकार में बुंदेलखंड खासकर बांदा में अवैध खनन का ऐसा खेल चला था कि नदियों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया था। मशीनों से नदियों को बुरी तरह से खोदा गया था। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः ललितपुर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पर भाई समेत अवैध खनन कराने का मुकदमा वहीं ओवरलोडिंग ने पूरी...
लर्निंग कैंप में दिव्यांग बच्चों को बांटी गईं कान की मशीनें, पाकर बच्चों के चेहरे खिले

लर्निंग कैंप में दिव्यांग बच्चों को बांटी गईं कान की मशीनें, पाकर बच्चों के चेहरे खिले

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में पुलिस लाइन कैंपस में सुनने में पूरी तरह असमर्थ मूक, श्रवणवाधित छात्र-छात्राओं को निशुल्क कान की मशीनें बांटी गईं। यह वितरण एक सादे समारोह में किया गया। लर्निंग कैंप का आयोजन  कमिश्नरी कार्यालय के सामने स्थित लर्निग कैंप में मुख्य अतिथि मण्डलीय उप निदेशक अर्थ संख्या एसएन त्रिपाठी ने यह वितरण किया।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिनको कान की मशीन मिली हैं उनको एक तरह से नया जीवन मिला है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। ये भी पढ़ेंः ‘परिवर्तन’ ने देवी-देवताओं की लावारिस मूर्तियों का किया भू-विसर्जन, दिए 3 जरूरी संदेश इस दौरान उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बीएसए नाथ, डीपीआरओ संजय यादव, जिला दिव्यांग जनसशक्तीकरण अधिकारी प्रीतिलता सिंह, रीता सिंह, डीसी आदि मौजूद रहे। ...
बांदा में जलसंस्थान की लापरवाही से हजारों परिवार बेहाल, इंदिरानगर में गंदे-कीचड़युक्त पानी की सप्लाई

बांदा में जलसंस्थान की लापरवाही से हजारों परिवार बेहाल, इंदिरानगर में गंदे-कीचड़युक्त पानी की सप्लाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में जलसंस्थान और जलनिगम के अधिकारियों की लापरवाही लाखों की आबादी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दरअसल, बीते कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई से लोगों का जीनी मुश्किल हो गया है। कई बार इसकी शिकायत भी की गई लेकिन जलसंस्थान अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों की समस्या को अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में लोगों में भारी नाराजगी बनी हुई है। लोग प्रशासन के प्रति भी नाराज हैं।  15 दिन से आ रहा कीचड़ युक्त दुर्गंध वाला पानी  बताते चलें कि पेयजल की समस्या बांदा शहर के लिए नई नहीं है। गर्मी हो या सर्दी शहर के लोग पेयजल की समस्या से जूझते रहते हैं। बावजूद इसके कि सरकार द्वारा पेयजल योजनाओं को लाखों-करोड़ों का बजट दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बीते पांच वर्षों में जलसंस्थान विभाग को करोड़ों का बजट मिला लेकिन पानी की समस्या का निदान नहीं हुआ। अब बा...
बांदा में युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, हत्या का आरोप

बांदा में युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की स्कार्पियों गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने उसकी मौत को हत्या बताते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शहर में पालीटेक्निक कालेज के सामने परिजनों करीब 1 घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाकर जाम को खुलवाया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच की जाएगी। बीती रात हादसे में घायल हुआ था युवक  साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद जाम खुल सका। बताया जाता है कि चाय की दुकान चलाने वाला भोला (25) पुत्र शिवगोपाल यादव निवासी मवई, शहर कोतवाली बीती रात मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में एक स्कार्पियों ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में 24 घंटों के भी...
बुंदेलखंड में ठंड ने फैलाए पांव, काम करते वक्त डंपर चालक की हालत बिगड़ी

बुंदेलखंड में ठंड ने फैलाए पांव, काम करते वक्त डंपर चालक की हालत बिगड़ी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज बांदाः बुंदेेलखंड में ठंड ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। लोगों की सेहत भी ठंड से बिगड़नी शुरू हो चुकी है। जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में अचारन थोक गांव के रहने वाले विपिन (19) पुत्र अंकुश डंपर का चालक है। बताते हैं कि बीती रात केन नदी के किनारे वह डंपर पर बालू लोड करा रहा था। इसी दौरान उसकी हालत गड़बड़ा गई। केन नदी पर बालू लोड कराते समय लगी ठंड  जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने बताया है कि विपिन को ठंड लग गई है। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से ठंड बढ़ गई है। ये भी पढ़ेःबांदा में डेंगू का मरीज जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज में जुटे डाक्टर   इतना ही नहीं दो-तीन दिन से चल रही शीतलहर ने लोगों को परेशान किया है। घर से बिना ओढ़े औह कान बांधे निकलने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। कुछ लोग सावधानी बर...
बांदा में 24 घंटों के भीतर हादसों में 1 की मौत व मासूम समेत 7 घायल, भाई-बहन कानपुर रेफर

बांदा में 24 घंटों के भीतर हादसों में 1 की मौत व मासूम समेत 7 घायल, भाई-बहन कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए अलग-अलग हादसों में एक किशोर युवक की बाइक से हुए हादसे में मौत हो गई। जबकि एक महिला और उसका बच्चा घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में गुरुवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई को पूरा किया। बदौसा में घायल लड़के की मौत   बताया जाता है कि विनोद कुमार (16) पुत्र रामसनेही निवासी जबरापुर (फतेहगंज) वर्तमान समय में अपने नाना के घर बदौसा के मौराई गांव में रहता है। एक दिन पहले नाना के बड़े भाई का देहांत हो गया था। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान घर आयीं अपनी मौसेरी भाभी को छोड़ने बाइक से बीती शाम वह गांव रहा था। ये भी पढ़ेः बुलंदशहर बवाल- जांच में बड़ा खुलासा, इंस्पेक्टर सुबोध को छुट्टी ...