Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में पीड्ब्ल्यूडी के जेई और खेत पर काम कर रहे किसान की ठंड से मौत

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ठंड का कहर शुरू हो गया है। बीते तीन दिन से पारा 7 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। रविवार रात पीड्ब्ल्यूडी के अवर अभियंता की ठंड के कारण ह्दय गति रुकने से मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक किसान की भी ठंड से मौत हो गई। बताते चलें कि अबतक अकेले बांदा जिले में ठंड से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

पीडब्ल्यूडी में तैनात थे जेई 

बताया जाता है कि शहर के छोटी बाजार में रहने वाले अजय श्रीवास्तव (57) की रविवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उनको हार्टअटैक पड़ गया। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में उनको अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ेंः शपथ लेने के 3 घंटे के भीतर कमलनाथ ने किया किसानों का कर्ज माफ, राहुल गांधी बोले- अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ की बारी

वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि अजय पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। उनके साढ़ू रवि ने जानकारी दी है कि उनको ठंड के कारण हार्टअटैक हुआ है। उनकी मृत्यु से परिवार में भारी दुख है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी तरफ जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में सुखदेव उर्फ (45) को बीती रात ठंड लग गई।

ये भी पढ़ेंः बांदा में आग तापते वक्त और हमीरपुर में खाना बनाते समय महिलाएं झुलसीं

वह खेत पर पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र बबलू ने बताया है कि रात में खेत पर पानी लगाते समय उनको ठंड लगी। ठंड के चलते ही उनकी मौत हो गई है। घर के मुखिया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताते चलें कि इधर कुछ दिनों से बांदा में ठंड का कहर जारी है। पारा 7 डिग्री सेल्सियस पर रुका हुआ है।

 

प्रतिकात्मक फोटो।