Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 24 घंटों के भीतर हादसों में 1 की मौत व मासूम समेत 7 घायल, भाई-बहन कानपुर रेफर

samarneetinews Banda accident
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए अलग-अलग हादसों में एक किशोर युवक की बाइक से हुए हादसे में मौत हो गई। जबकि एक महिला और उसका बच्चा घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में गुरुवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई को पूरा किया।

बदौसा में घायल लड़के की मौत  

बताया जाता है कि विनोद कुमार (16) पुत्र रामसनेही निवासी जबरापुर (फतेहगंज) वर्तमान समय में अपने नाना के घर बदौसा के मौराई गांव में रहता है। एक दिन पहले नाना के बड़े भाई का देहांत हो गया था। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान घर आयीं अपनी मौसेरी भाभी को छोड़ने बाइक से बीती शाम वह गांव रहा था।

ये भी पढ़ेः बुलंदशहर बवाल- जांच में बड़ा खुलासा, इंस्पेक्टर सुबोध को छुट्टी आए एक फौजी ने मारी थी गोली!

इसी दौरान महेंदापुरवा के पास एक दूसरी बाइक उनको टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से विनोद ने अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और सभी लोग नीचे गिर पड़े। इस दौरान विनोद के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। जबकि उसकी भाभी और बच्चा मामूली रूप से घायल हुए।

कालिंजर के भाई-बहन कानपुर रेफर  

घायलों को अतर्रा स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान विनोद को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, गुरुवार सुबह हुए एक अन्य हादसे में कालिंजर निवासी साजिद अली (25) पुत्र जाहिर अली अपनी बहन बहन गुलबहार (23) व जीजा की बहन हुसना (22) के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

ये भी पढ़ेंः योगी राज में साध्वी भी नहीं सुरक्षितः भू-माफियाओं ने जलाया जिंदा, 12 दिन मौत से लड़कर दम तोड़ा

इसी दौरान रास्ते में बगैचा गांव के पास कालिंजर मौड़ पर ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान साजिद व गुलबहार को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। इसी तरह बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र में दोहा गांव निवासी कामता प्रसाद का पुत्र नीरज तिवारी (27) घर से ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था।

ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत  

इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, तिंदवारी के मुंगूस गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (40) पुत्र रामकिशोर भी ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।