Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा में पुलिस के तीन सिपाहियों ने की चित्रकूट की युवती से अभद्रता, दर्ज होगी FIR..

बांदा में पुलिस के तीन सिपाहियों ने की चित्रकूट की युवती से अभद्रता, दर्ज होगी FIR..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक दलित युवती से पुलिस की तीन सिपाहियों ने कथिततौर पर अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों के साथ बुरी तरह से अपमानित किया। यह युवती चित्रकूट के लक्ष्मनपुरी की रहने वाली है जोकि किसी काम से बांदा आई थी और यहां से वापस चित्रकूट जाने के लिए शाम को बस का इंतजार कर रही थी। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हो रही रिपोर्ट  इसी दौरान बांदा कोतवाली के अंतर्गत आने वाली अलीगंज चौकी के तीन सिपाहियों ने उसके साथ भरे चौराहे पर अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों के साथ उसे अपमानित किया। मामले में इस युवती ने पहले जिला पुलिस से मामले की शिकायत की। कोई राहत न मिलने पर अदालत की शरण ली। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी के दो नामजद और एक अज्ञात सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह मामला बीती 18 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। सिपाहियों के ना...
बांदा में बड़ी शख्सियत मौलाना सैय्यद गाजी रब्बानी (छोटे हजरत) का देर रात निधन, अंतिमयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बांदा में बड़ी शख्सियत मौलाना सैय्यद गाजी रब्बानी (छोटे हजरत) का देर रात निधन, अंतिमयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुस्लिम समाज की शख्सियत 93 वर्षीय मौलाना सैय्यद गाजी रब्बानी (छोटे हजरत) का सोमवार देर रात निधन हो गया। बताते हैं कि मौलाना कई दिनों से बीमार थे। उनके निधन की खबर सुनकर बुंदेलखंड प्रदेश के कई जिलों से उनके अनुयायियों का हुजूम बांदा पहुंचा। मंगलवार देर रात मौलाना को नरैनी रोड स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दारूल उलूम रब्बानिया मदरसा के थे संस्थापक  बताते चलें कि दारूल उलूम रब्बानिया मदरसा के संस्थापक और मुफस्सिरे कुरान की उपाधि से सम्मानित थे। इतना ही नहीं धार्मिक कार्यों के लिए वह विदेशों तक भी गए। इस मौके पर कांग्रेस पूर्व विधायक दलजीत सिंह, शहर काजी अकील मियां, इम्तियाज खां, शकील अली, वासिफ जमां, हसन सिद्दीकी और डा. साबिर नियाजी, शेख सादी जमां, मोहम्मद इदरीस और कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार के अलावा पालिकाध्यक्ष मोहन साहू भी मौजूद रहे। मौलान...
बांदा में बोरवेल में गिरी 2 साल की पुष्पा, 2 घंटे पुलिस ने चलाया रेस्क्यू तब बची जान..

बांदा में बोरवेल में गिरी 2 साल की पुष्पा, 2 घंटे पुलिस ने चलाया रेस्क्यू तब बची जान..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बड़ी घटना ने कुछ पल के लिए आज लोगों की सांसें थाम दीं। दरअसल, यूपी के फर्रुखाबाद जिले की तरह बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के सुबह 10 बजे भवानीदीन की बेटी 3 साल की पुष्पा बोरवेल के गड्ढे में जा गिरी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग उसे बचाने को दौड़ पड़े, लेकिन किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर शुरुआत कहां से करें। पुलिस की सक्रियता से बची बच्ची की जान   लोगों ने खुद को असहाय पाते हुए पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अतर्रा इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बिना किसी देरी के रेस्क्यू टीम को बुलाकर पुष्पा को बचाने की दिशा में काम चालू करा दिया। उधर, जब इसकी जानकारी जिले के आला पुलिस अधिकारियों को हुई तो खुद पुलिस अधीक्षक गणेश साहा भी मौके पर जा पहुंचे। एसपी साहा के मौके पर पहुंचने के बाद राहत कार्य में जुटे ...
बांदा में 24 घंटे के भीतर काल के गाल में समा गईं तीन जिंदगियां..

बांदा में 24 घंटे के भीतर काल के गाल में समा गईं तीन जिंदगियां..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में एक वृद्ध महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मरने वालों के परिवार में कोहराम मच गया है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव निवासी पुनिया (70) रविवार देर शाम शाम टेंपो से नहरी गांव जा रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने टेंपों में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से टेंपो सड़क किनारे जाकर पलट गया। इससे टेंपों में बैठीं पुनियां और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार सुबह बिसंडा क्षेत्र में हादसा  राहगीरों ने घायलों को किसी तरह नरैनी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां वृद्धा पुनिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय पुनि...
बांदा में विस्फोट से पूरा इलाका थर्राया, मकान की दीवारें चटकीं, बाल-बाल बचीं कई जिंदगियां..

बांदा में विस्फोट से पूरा इलाका थर्राया, मकान की दीवारें चटकीं, बाल-बाल बचीं कई जिंदगियां..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः खाली पड़े एक मकान में अचानक हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। इलाके में धमाकों में बुरी तरह से सनसनी फैल गई और लोग बाद में मौके की ओर दौड़े। वहां पहुंचने के बाद लोगों को पूरा माजरा समझ में आया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ विस्फोटक रखने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर गहनता से छानबीन की। मौके पर डाग स्कवायड की टीम ने पहुंचकर सुराग जुटाने का प्रयास किया। कुछ देर के लिए बुरी तरह डरे लोग  बताया जाता है कि अतर्रा कस्बे में लोधूथोक दामूगंज इलाके में आज शाम को तेज धमाके ने सभी को डराकर रख दिया। लोग दहशत में आ गए। बाद में पता चला कि इलाके में रहने वाला युसूफ उर्फ लल्लन नाम का शख्स अवैध र...
बांदा पहुंचे कलराज मिश्रा ने कहा मोदी की है लहर, घबराया है विपक्ष..

बांदा पहुंचे कलराज मिश्रा ने कहा मोदी की है लहर, घबराया है विपक्ष..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मोदी की एक बार फिर लहर है और विपक्षी पार्टियां घबराई हुई हैं। सारा का सारा विपक्ष मोदी को हराने में लगा है। बुंदेलखंड का पिछड़ापन दूर करने के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध है। ये बातें बांदा पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद कलराज मिश्रा ने कहीं। श्री मिश्रा यहां लोकसभा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल की नामांकन जनसभा को संबोधित करने आए है। शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित नामांकन जनसभा को संबोधित करते कलराज मिश्रा ने कहा कि विपक्ष में मोदी को हराने की सामर्थ्य नहीं है। बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की   कहा कि मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। कहा कि पूरे विश्व में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल को भारी से भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री रविंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी भइया) सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी...
बांदा में महोबा के तीर्थ यात्री की हादसे में मौत, कानपुर-औरैया के युवक घायल पड़े मिले

बांदा में महोबा के तीर्थ यात्री की हादसे में मौत, कानपुर-औरैया के युवक घायल पड़े मिले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक हादसे में महोबा के तीर्थ यात्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक महिला भी थ्रेसर में फंसकर घायल हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कानपुर के गुजैनी और औरैया के रहने वाले दो युवक पुलिस को घायलावस्था में पड़े मिले हैं। उनको बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महोबा के कबरई थानांतर्गत धरौन गांव का रहने वाला निवासी पप्पू (26) शनिवार को बांदा के जमुनी पुरवा के बरमबाबा स्थान पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। पूजा करके घर लौटते समय हादसे का शिकार   पूजा के बाद शाम को घर लौटते वक्त बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर उनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उनको किसी तरह अतर्रा स्वास्थ केंद्र पहुंचा...
बांदा में महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने कार्यक्रमों के जरिये किया मतदाताओं को जागरूक

बांदा में महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने कार्यक्रमों के जरिये किया मतदाताओं को जागरूक

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में संकटमोचन मंदिर के पास हार्पर क्लब की पदाधिकारियों व महिला सदस्यों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया। इन सभी ने कई कार्यक्रम किए, जिनके जरिये मतदाताओं को मतदान की महत्ता बताई गई। बड़ी संख्या में महिला सदस्यों के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीमा सिंह ने कहा कि यह हमारा राजनैतिक अधिकारी है और हम सभी को अपनी पसंद की सरकार बनानी चाहिए। अपने-अपने वार्ड की जिम्मेदारी संभालने की बात कही  वहीं ममता शर्मा ने कहा है कि जो व्यक्ति वोट नहीं डालता है वह आने वाले 5 साल तक पछताएगा, क्यों कि उसको कहीं न कहीं यह लगेगा कि सरकार बनाने में उसकी कोई सहभागिता नहीं है। मंजू ओमर ने कहा है कि सभी लोग परिवार को लेकर वोट डालने जाएं और अपने मताधिकार का उपयोग करें। आराधना शर्मा ने कहा कि जैसे सभी लोग मिलकर त्यौहार मनाते हैं उसी तरह लोकतंत्र ...
बांदा में रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

बांदा में रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज एक ट्रैक्टर ट्राली और टेंपों के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इनमें से एक हादसा शुक्रवार सुबह, जबकि दूसरा गुरुवार रात का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव निवासी सत्येंद्र गुरुवार को अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अपने बेटे रामविलास का दहिनवारा संस्कार करने कालिंजर के सिधौरा गांव गए थे। तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो   शुक्रवार को संस्कार पूर्ण होने पर सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली से लौटकर घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गिरवां क्षेत्र के बहोरवापुरवा के पास ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे चालक ने ट्...
बांदा में फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर भाजपा नेता ने लगाई फांसी, मौत से परिजनों में कोहराम

बांदा में फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर भाजपा नेता ने लगाई फांसी, मौत से परिजनों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले में एक भाजपा नेता ने बीती रात अपने फेसबुक एकाउंड पर सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं दूसरी ओर परिचित भी स्तब्ध रह गए। सुसाइड नोट में भाजपा नेता ने साफतौर पर मौत के लिए अपनी पत्नी को दोषी ठहराया है। साथ ही पत्नी की बहनों, भाइयों और बहनोइयों को भी दोषी ठहराया है। भाजपा नेता ने लिखा है कि पत्नी और उसके रिश्तेदार उसे और उसके परिवार को जीने नहीं देंगे, जैसी धमकिया देते थे। पत्नी और रिश्तेदार देते थे धमकी, चैन से जीने नहीं देंगे   बताते हैं कि नरैनी कस्बे में रामलीला मैदान के सामने रहने वाले हरिशंकर चौरसिया के पुत्र 30 वर्षीय सौरभ चौरसिया उर्फ बऊआ, वर्तमान में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और महोबा से पार्टी के लिए सक्रिय रहते हैं। बीती रात करीब 11 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे और इसी बीच उन्होंने अपने फेसबुक एका...