Thursday, September 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: accident

जालौन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

जालौन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः बेटे के साथ बाइक से मायके से घर लौट रही महिला की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। वहीं बेटा घायल हो गया। हालांकि वह हादसे में बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि मृतका के घर पर आज भंडारे का कार्यक्रम था। बताया जाता है कि जिले के कुठौंध कस्बा की रहने वाले विद्याचरण की पत्नी जमुना देवी (45) अपने बेटे के साथ मायके से घर लौट रही थीं। गुरुवार सुबह हुआ हादसा  वह दो दिन पहले अपने मायके में भाई की बेटी की गोद भराई की रस्म में शामिल होने गई थीं। गुरुवार सुबह बेटे के साथ बाइक से उरई से लौटते वक्त रास्ते में सिरसाकलार गांव में डंपर ने उनको टक्कर मार दी। इससे बाइक पलट गई और महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गिरीं। ये भी पढ़ेंः जेल में तैयार हुई गैंगरेप की कहानी में 50 हजार के लिए नाबालिग बन बैठी 1 बच्चे की ...
एयर फोर्स के विमान एएन-32 पर सवार 13 लोगों में किसी के बचने की उम्मीद नहीं, सभी को दी गई श्रद्धांजलि

एयर फोर्स के विमान एएन-32 पर सवार 13 लोगों में किसी के बचने की उम्मीद नहीं, सभी को दी गई श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय वायु सेना ने आशंका जताई है कि लापता हुए एएन-32 विमान में सवार सभी 13 लोगों में से किसी के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है। इस मामले में वायुसेना की ओर से सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दे दी गई है। वायु सेना के प्रवक्ता की ओर से गुरुवार को इस संबंध में कई ट्वीट किए गए। ट्वीट में दुर्घटनाग्रस्त एएन-32 विमान में सवार जवानों के नाम भी बताए गए। साथ ही बताया गया है कि आठ सदस्यों वाला बचाव दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुका है। लगभग 12,000 फीट गहरी खाई में नजर आया था विमान का मलबा एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि वायु सेना इस हादसे में मारे गए सभी जवानों के परिजनों के साथ है। बताते चलें कि रूस निर्मित एएन-32 विमान ने 3 जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। एएन-32 विमान चीन की सीमा के नजदीक स्थित अरुणाचल प्रदेश की अग्रिम हवाई पट्टी मेनचुका में उतरने वाला था, लेकिन पहले ही पहाड़ी...
बांदा में शादी का कार्ड बांटने जा रहे मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर

बांदा में शादी का कार्ड बांटने जा रहे मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे और रिश्ते में मामा-भांजे थे। बाइक सवार मामा-भांजे को बालू भरे ट्रक ने रौंद दिया। बाइक चला रहे मामा की मौके पर मौत हो गई। भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। जालौन का रहने वाला था युवक   बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के भैंसमरी गांव निवासी सुरेश (48) बुधवार रात अपने कोटरा (जालौन) निवासी भांजे रामप्रकाश (32) के साथ बाइक पर गिरवां के बहेरी गांव शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चैराहा के पास बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और रौंदता हुआ निकल गया। कुछ देर बाद बाइक चला रहे मामा सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भांजे को जिला अस्पताल में ...
बांदा में बेलगाम बालू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

बांदा में बेलगाम बालू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बालू लदे ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। बिसंडा के तेंदुरा गांव निवासी नत्थू (50) पुत्र मिठइया अपने रिश्तेदार के घर देहात कोतवाली के करबई गांव गए थे। साढ़ू के घर से लौटते वक्त हादसे का शिकार  वहां से सोमवार सुबह वह ई-रिक्शा से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान पल्हरी बाईपास के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। सवारियों से भरा ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। यूपी-100 ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। अस्पताल में नत्थू ने दम तोड़ दिया और करबई गांव...
बांदा में दोस्त की शादी में जा रहे स्नातक छात्र समेत दो युवकों की हादसे में मौत

बांदा में दोस्त की शादी में जा रहे स्नातक छात्र समेत दो युवकों की हादसे में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दोस्त शादी में शामिल होने जा रहे एक स्नातक छात्र की बांदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के रहने वाले वाले बालभूषण पटेल का बेटा रोहित पटेल (27) गुरुवार शाम अपने दोस्त की बारात में शामिल होने कैरी गांव जा रहा था। बताते हैं कि बिसंडा कस्बे के पास स्थित गल्ला मंडी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बिसंडा और कालिंजर क्षेत्र में हुए हादसे  घायलवस्था में उसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिसंडा स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया है रोहित स्नातक का छात्र था और इस वक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने में जुटा था। उधर, एक अन्य हादसे में कालिंजर के पंचमपुर गांव निवासी राजाबाबू (20) पुत्र चुनूबाद राजपूत को सढ़ा ग...
कानपुर के कारोबारी समेत दो की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, 4 अन्य गंभीर

कानपुर के कारोबारी समेत दो की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, 4 अन्य गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को तड़के सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। इससे कार में बैठे कानपुर के एक कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार  के सदस्य हैं। केदारनाथ से लौट रहा था कानपुर का परिवार   बताया जाता है कि कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले छेदालाल गुप्ता बैट्री कारोबारी हैं और वह परिवार को लेकर उत्तराखंड केदारनाथ धाम यात्रा पर गए हुए थे। परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि रविवार को श्री गुप्ता अपने परिवार के साथ कार वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के नसीरपुर इलाके में एक्सप्रेस-वे में इनकी कार पलटा खा गई। रविवार को ये लोग कार से वापस आ रहे थे। शिकोहाबाद के ...
बांदा में कानपुर के टेक्नीशियन की हादसे में मौत, लग्जरी कार पलटने से हुई दुर्घटना

बांदा में कानपुर के टेक्नीशियन की हादसे में मौत, लग्जरी कार पलटने से हुई दुर्घटना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर के एक टावर टेक्नीशियन की लग्जरी कार पलटने से हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ तब टेक्नीशियन अपनी कार से काम पूरा करके मुख्यालय बांदा आ रहे थे। लोगों का कहना है कि कार में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, इसके बाद वह खंती में जाकर पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि कानपुर जिले के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी हरीशंकर कटियार के पुत्र रूपेश कटियार (45) बांदा में एक मोबाइल कंपनी में टावर टेक्नीशियन थें। कार में पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा  वह पपरेंदा और चिल्ला इलाके में लगे मोबाइल टावरों की तकनीकि गड़बड़ी ठीक करने गए थे। इसी दौरान बुधवार देर रात सबादा गांव में लगे टावर में काम पूरा करके लौट रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के मवईबुजुर्ग गांव के पास पीछे से...
बांदा में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर

बांदा में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यज, बांदाः बांदा में हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  घायल को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। यह हादसा हमीरपुर-जसपुरा मार्ग पर गैस एजेंसी के पास हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही  है। खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टकराने से हुआ हादसा  बताया जाता है कि हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा निवासी रामबाबू (27) पुत्र भोला अपने साथी नीरज (28) पुत्र जनार्दन के साथ काम  से हमीरपुर गए थे। वहां से दोनों शाम करीब 6 बजे लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गैसएजेंसी के पास दोनों तेज रफ्तार  बाइक से वहां खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराए। ये भी पढ़ेंः आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 7 की मौत और 33 घायल, ...
बांदा में फ्लाई ओवर पर बाइक-स्कूटी की टक्कर से युवक और मासूम की मौत, एक और ने तोड़ा दम

बांदा में फ्लाई ओवर पर बाइक-स्कूटी की टक्कर से युवक और मासूम की मौत, एक और ने तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कचहरी रेलवे क्रासिंग स्थित फ्लाई ओवर पुल पर बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई यह टक्कर वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण इतनी भीषण हुई कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक 8 साल के मासूम और युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार युवक खुटला मोहल्ला निवासी आकाश (18) पुत्र फूलचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां से चिताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। मरने वाले युवक और बच्चे की नहीं हुई पहचान  बताते हैं कि गुरूवार रात हुए इस हादसे में बाइक चला रहे युवक और उसपर बैठे बालक की पहचान नहीं हो सकी है। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और बालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं लेकिन अबतक कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के शरीर पर नीली शर्ट, काले रंग की ...
तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, अन्य हादसे में 15 घायल

तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, अन्य हादसे में 15 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। यह हादसा बांदा-बबेरू मार्ग पर हुआ। एक अन्य हादसे में बुलेरो पलटने से 10 लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। बताया जाता है कि शहर के कालूकुआं निवासी राधेश्याम (55) पुत्र सुखदेव विश्वकर्मा रविवार सुबह स्कूटी से मुरवल गए थे। वहां से लौटकर घर आ रहे थे कि इसी दौरान बांदा-बबेरू मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने उनको सामने से टक्कर मार दी। सेवानिवृति के बाद बिजली विभाग में बन गए थे बड़े बाबू   टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भागने की कोशिश कर रहे बुलेरो सवार चालक को वाहन समेत ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। बताते हैं कि मृतक फौज से सेवानिवृत के बाद वर्तमान में बिजली विभाग में नौकरी कर रहे थे और बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। बताते हैं कि राधेश्याम मूल रूप से महोखर गांव के ...