
बांदा : पत्नी से कहा, स्टेशन से रिसिव करा लेना, मगर कुछ ही पल बाद मौत ने ऐसा झपटा कि फिर..
समरनीति न्यूज, बांदा : किसी ने सही कहा है कि मौत का कोई भरोसा नहीं। न जाने कब आ जाए। मुंबई से ट्रेन में सवार होकर बांदा अपने घर लौट रहे राजकुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से
मुंबई से अपने घर लौट रहे थे। ट्रेन से उन्होंने अपनी पत्नी आशा को फोन करके कहा कि वह ढाई बजे तक बांदा पहुंच जाएंगे। किसी को स्टेशन भेजकर रिसीव करा लेना। इसके बाद फोन काॅल कट हो गई। फिर कुछ देर बाद गश खाकर ट्रेन की बोगी में गिरे राजकुमार कभी नहीं उठे। उनकी मौत की खबर घर पहुंची।
पड़ोसी यात्री ने दी जीआरपी को जानकारी
पड़ोसी यात्री ने इसकी जानकारी जीआरपी बांदा को दी। बांदा जीआरपी ने बोगी से उतारकर आगे की कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना भेजी। जानकारी के अनुसार 45 साल के राजकुमार बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के रहने वाले थे।
ये भी पढ़ें : UP : हाई प्रोफाइल सेक्स सैक...