Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हादसा

उन्नाव में हादसाः बांकेबिहारी के दर्शन को वृंदावन जा रहे 1 ही परिवार के 5 की मौत, 2 घायल

उन्नाव में हादसाः बांकेबिहारी के दर्शन को वृंदावन जा रहे 1 ही परिवार के 5 की मौत, 2 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने पहले इनोवा में मारी टक्कर, फिर उसी पर जा पलटा   उन्नावः जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा दिलदहला देने वाला हादसा हुआ। हादसा एक बालू लदे ट्रक ने पहले तेज रफ्तार आकर इनोवा कार में टक्कर मारी। इसके बाद उसी कार पर जाकर पलट गया। इससे कार में सवार पांच लोगों मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक चकबंदी विभाग का लिपिख भी शामिल है। यह परिवार वृंदावन में बांके बिहारी की दर्शन के लिए जा रहा था। बताते हैं कि कार में सवार उन्नाव के दिव्यनंद आश्रम में रहने वाले हीरालाल अपनी अपनी निर्मला, बेटे सूरज, बेटी वैष्णवी व एक अन्य युवक के साथ वृंदावन को निकले थे। हादसे में इन पांचों की ट्रक के नीचे दबकर कार में ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इनके साथ जा रहे बांगलमऊ के गोरियारपुर गांव...

हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध महिला को रौंदा, मौके पर ही मौत

Breaking News
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः  हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध महिला को रौंदा, मौके पर ही मौत। जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के तपोभूमि का मामला। ट्रक चालक वाहन छो़ड़कर मौके से फरार हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उन्नाव में बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, दो घायल 

उन्नाव में बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, दो घायल 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में बांगरमू थाना क्षेत्र में लखनऊ रोड चौराहे पर आज सुबह दो बाइकों पर सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अभी सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती हैं जिनको जिला अस्पताल रिफर किया जा रहा है। मौके से घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल रहा। बताते हैं कि चारों युवक एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया गया है। युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवारों को कुचलने वाले ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी के चलत...
ट्रक की टक्कर से लोडर क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा

ट्रक की टक्कर से लोडर क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  सोमवार को फतेहपुर से आम की पेटियां लेकर बाँदा आ रहे लोडर को मुंगुस गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इससे लोडर छति ग्रस्त हो गया। लोडर चालक गंगाचरण (35) पुत्र मून्नू  निवासी हमीरपुर टिकरी बाल-बाल बच गया। गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में लदे आम पूरी तरह से सड़क पर फैल गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने चालक की मदद की। उधर, घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार हो गया।...
हमीरपुर में मोटरसाइकिल की टक्कर से मार्निंग वाक कर रहे युवक की मौत

हमीरपुर में मोटरसाइकिल की टक्कर से मार्निंग वाक कर रहे युवक की मौत

Breaking News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः घर से मार्निंग वाक पर निकले युवक की एक बाइक की टक्कर से मौत हो गई। लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। बताया जाता है कि बिवार के लोदीपुर निवादा गांव संतोष (20) पुत्र रामदास प्रजापति आज सुबह लगभग 5 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ टहलने के लिए राठ हमीरपुर मार्ग पर निकला था। युवक टहलने के बाद योगा करने के लिए शिवाला नामक स्थान पर रोड के किनारे बैठे थे। तभी छानी की तरफ से आ रहा मोटरसाइकिल सवार प्रमोद यादव उसे देख नहीं पाया और उसे तेज टक्कर मार दी। इससे संतोष बुरी तरह घायल हो गया। संतोष के दोस्तों ने तुरंत यूपी 100 को फोन करके बाइक चालक को उनके हवाले कर दिया। आनन-फानन में घायल अवस्था में संतोष को सीएचसी छानी ले गए। वहां मौजूद चिकित्सक देवेंद्र अनुरागी ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। श...
घर से निकले युवक की हत्या, हादसे में एक अन्य की मौत

घर से निकले युवक की हत्या, हादसे में एक अन्य की मौत

Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
 समरनीति न्यूज, सीतापुरः  जिले में बीते 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की मौत के मामले सामने आए हैं। इनमें से एक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं दूसरे की हादसे में मौत हो गई। पहली घटना जिले के रामकोट थाना क्षेत्र की है वहां के सहरोई कालिका निवासी बक्श निवासी त्रिवेणी (35) पुत्र छेद्दू का शव गांव के बाहर खेत में मंगलवार सुबह बरामद किया गया है। रामकोट में घर से निकले युवक का शव मिला, परिजनों को हत्या की आशंका   परिजनों के अनुसार त्रिवेणी सोमवार दोपहर पड़ोस के गांव महमूदपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का लती था। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मिश्रिख थाना क्षेत्र में हादसे में आम...
सीतापुर में बारातियों की कार पलटी 1 की मौत 5 घायल 

सीतापुर में बारातियों की कार पलटी 1 की मौत 5 घायल 

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के लहरपुर क्षेत्र में बरात में जाते समय कार पलटने से 5 लोग हुए जख्मी हो गए। जबकि 1 की मौत हो गई। बारात देवरिया पोस्ट सुपौली से परसेंडी जा रही थी। बताते हैं कि रात लगभग 9 बजे बारात में आए राहुल यादव (19) निवासी मंगू चौराहा,  रेउसा तथा सुपौली निवासी रघुवर दयाल (41) निवासी सुपौली, हेमंत सक्सेना (54), अंकित (17) तथा अभिषेक (14), देशराज (22) सवार थे। कार चालक के नशे में होने के कारण हुआ हादसा   बताया जाता है कि कार चालक देशराज ने शराब पी रखी थी और कार अनियंत्रित होकर सूरजकुंड के पास खाई में जा गिरी। सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं रघुवर दयाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर 100 नंबर वाहन मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।...
बांदा में ट्रांसफार्मर फटा, बाइक से जा रहे सेवानिवृत दरोगा घायल

बांदा में ट्रांसफार्मर फटा, बाइक से जा रहे सेवानिवृत दरोगा घायल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी कस्बे में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिंदवारी कस्बे में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास गरम तेल फेल गया और आग लग गई। इसी दौरान वहां से पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर बाइक से अपने घर जा रहे एक सेवानिवृत दरोगा बुरी तरह से झुलस गए। उनके कपड़ों में भी आग लग गई। आसपास मौजूद लोग धमाके की वजह से सहम गए। लोगों ने किसी तरह वहां पहुंचकर उक्त व्यक्ति की के कपड़ों में लगी आग बुझाई। तबतक वे बुरी तरह से झुलस चुके थे। बाद में उनको स्थानीय स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद बांदा रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तिंदवारी कस्बे में पेट्रोल पंप के पास लगा ट्रांसफॉर्म तेज धमाके के साथ फट गया। पेट्रालपंप के पास हुई घटना, पेट्रोल डलवाकर घर जा रहे थे सुखलाल चौधरी  पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर उसी वक्त निकल रहे...
बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोतवाली के गुरेह गांव के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल हो गए। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी राम सिंह यादव पुत्र गोरेलाल तथा बृजेश यादव पुत्र रामकरण यादव बीती रात बांदा कोतवाली की गुरेह गांव गए थे। कोतवाली के गुरेह गांव के पास सड़क पर पेड़ से बाइक टकराने से हुआ हादसा  वहां ये लोग अपने बड़े भाई राजेश की ससुराल गांव गोखरही से लौटकर बाइक से वापस आ रहे थे।  रास्ते में बिलगांव के पास सड़क पर टूटा पड़ा पेड़ वे लोग देख नहीं पाए और उससे जा टकराए। ललितपुर में छात्रा की टीसी पर खराब आचरण लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित इससे दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।...