Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हादसा

सीतापुर में हाईटेंशन की चपेट में आकर जिंदा जला बालक, किसान की भी मौत

सीतापुर में हाईटेंशन की चपेट में आकर जिंदा जला बालक, किसान की भी मौत

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : रामपुर कला थाना क्षेत्र के घैला गांव के बाहर 11000 बिजली हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आकर विनय कुमार (12) पुत्र संतोष कुमार जिंदा जल गया। उसकी मौत इतने भयानक ढंग से हुई कि लोग बचाने की कोशिश करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। देखते ही देखते बालक जिंदा जलकर राख हो गया। घटना शुक्रवार करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हाइटेंशन लाइन के तार से छूते ही शरीर से उठने लगी आग की लपटें बताया जाता है कि विनय शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। इसी दौरान गांव के बाहर खेत की ओर टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे पहले कि वह संभल पाता। हाईटेंशन लाइन से लपटे निकलने लगीं और उसका शरीर आग के गोले की तरह जलने लगा। वहां का दृश्य देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में बिजली विभाग के लोगों को सूचना देने के बाद बालक के शव को वहां से हटाया ज...
बांदा में लग्न लेकर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 1 की मौत, 6 घायल

बांदा में लग्न लेकर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 1 की मौत, 6 घायल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटी की लग्न लेकर फतेहपुर जिले के एक गांव जा रहा मध्यप्रदेश का परिवार बांदा में हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मध्यप्रदेश के पन्ना के बृजपुर का परिवार बेटी का लग्न लेकर जा रहा था फतेहपुर के दतरौली गांव   बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के बृजपुर निवासी संतोष तिवारी अपनी बेटी निधि की लग्न लेकर फतेहपुर जिले दतरौली गांव जा रहे थे। साथ में परिवार के अन्य लोग भी थे। यह पूरा परिवार छोटे हाथी (टेंपो) में सवार था। कुछ लोग आगे बैठे थे और कुछ लोग पीछे बैठे हुए थे। रास्ते में जब इनका वाहन बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के आगे पहुंचा। वहां सामने से आ रहे तेज र...
बांदा में छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत 

बांदा में छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत 

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसौड़ा में एक बुजुर्ग महिला बदमिया (80) की छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग महिला घर की छत पर सो रही थीं और रात में किसी समय अचानक गिर पड़ीं। छत से गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल हालत में परिवार के लोग उनको उठाकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में चार बेटे बताए जा रहे हैं।...
चित्रकूट में आंधी से जनजीवन प्रभावित, बच्ची पर टीन गिरने से घायल 

चित्रकूट में आंधी से जनजीवन प्रभावित, बच्ची पर टीन गिरने से घायल 

Breaking News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः धर्मनगरी चित्रकूट में बुधवार शाम आई आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। साथ ही एक टीन गिरने से एक बच्ची घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं आंधी के कर्वी-मानिकपुर मार्ग पर लगभग डेढ़ दर्जन पेड़ भी टूटकर गिर गए। इस दौरान मानिकपुर के ग्राम एचवारा गांव में आंधी से छप्पर की टीन उड़कर गांव के संजय उपाध्याय की बेटी रोशनी (9) के उपर गिर पड़ी। इससे वह घायल हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सतना रिफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर मलिन टंकी के सज्जन कुमार के घर का छप्पर गिरने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।...
कन्नौज में सात मौतों का जिम्मेदार बस ड्राइवर गिरफ्तार

कन्नौज में सात मौतों का जिम्मेदार बस ड्राइवर गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः कन्नौज में सोमवार को हुए सड़क हादसे में छह बीटीसी छात्राओं और एक शिक्षक की मौत का जिम्मेदार रोडवेज बस ड्राइवर गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि रोडवेज बस (नंबर-यूपी-77-एएन-1962) आगरा के बाउंड्रीनगर डिपो की थी और आरोपी चालक ब्रजेश कुमार था। चालक समताबाद का रहने वाला था और उसके खिलाफ हादसे के बाद पुलिस ने गुड़सहायगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया था। एएसपी केसी गोस्वामी ने जानकारी दी है कि चालक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जेल भेज रही है। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को भी लिखा जा रहा है।...
कन्नौज में एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, रोडवेज बस ने छात्रों को रौंदा, 7 की मौत, 2 घायल 

कन्नौज में एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, रोडवेज बस ने छात्रों को रौंदा, 7 की मौत, 2 घायल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News
सभी संतकबीर नगर के प्रभादेवी स्नाकोत्तर कालेज के थे छात्र, पेट्रोल खत्म होने पर रूकी थी बस   समरनीति न्यूज, कन्नौजः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक रोडवेज बस से कुचलकर छह छात्रों समेत एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्रों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि संतकबीरनगर से बीटीसी के छात्रों को लेकर एक बस हरिद्वार टूर पर जा रही थी। रास्ते में कन्नौज के थाना तालग्राम इलाके में एक्सप्रेस-वे पर बस का डीजल खत्म हो गया। ड्राइवर ने गाड़ी किनारे लगा दी। छात्रों ने नीचे उतरकर पीछे छात्रों को लेकर आ रही स्कूल की दूसरी टूर बस को रोका। छात्रों ने दूसरी बस से डीजल निकालकर अपनी बस में डालने का प्रयास किया। ताकि बस को आगे पेट्रोल पंप तक पहुंचाया जा सके। छात्र डीजल निकालकर डाल ही रहे थे कि तभी ते...
डंफर ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, दो घायल, पशु की मौत

डंफर ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, दो घायल, पशु की मौत

बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः ग्राम खन्ना निवासी राम मिलन (40) अपने साथी गांव के ही श्रीपाल (42) के साथ बैलगाड़ी लेकर गांव से निजी काम से पास के गांव जा रहे थे। इसी दौरान सरकारी अस्पताल के पास मोड़ पर पीछे से एक तेज रफ्तार डंफर ने उनकी बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। इससे एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा मरणासन्न हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। लोगों ने घायलों की संभाला और एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। उधर, डंफर वाला मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भाग निकला। बताया जाता है कि राममिलन और श्रीपाल को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए मौदहा अस्पताल भिजवाया।...
बांदा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर घर में घुसा, बाल-बाल बचा परिवार

बांदा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर घर में घुसा, बाल-बाल बचा परिवार

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
शहर के झील का पुरवा इलाके में हुई घटना, पुलिस ने ट्रैक्टर को लिया कब्जे में, चालक फरार  समरनीति न्यूज, बांदाः  शहर और आसपास इलाकों में तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रेक्टर काल बनकर दौड़ते देखे जा सकते हैं। आम लोगों की जान पर बन आई है लेकिन कोतवाली और पुलिस चौकियों के सामने से फर्राटा भरने के बावजूद पुलिस इनपर कार्रवाई नहीं कर रही है। यही वजह है कि आए दिन कोई न कोई हादसा हो जाता है। शनिवार को झील का पुरवा में ऐसी ही घटना हुई। झील का पुरवा में तेज रफ्तार ट्रेक्टर से सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को टक्कर लगने से बची। बाइक सवार राजवीर, निवासी टिकरी मोदहा तथा सोनू निवासी अछरोड किसी तरह बच गए। लेकिन ट्रेक्टर सड़क किनारे छोटेलाल के घर में जा घुसा। गनीमत रही कि वहां परिवार का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पीड़ितों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ट्रेक्टर चा...
बांदा के अतरहट में घर की दीवार तो़ड़कर घुसा ट्रक, दो बच्चे घायल

बांदा के अतरहट में घर की दीवार तो़ड़कर घुसा ट्रक, दो बच्चे घायल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदा-चिल्ला मार्ग पर अतरहट गांव की घटना, बाल-बाल बचा परिवार  समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यालय से चिल्ला जाने वाले मार्ग पर अतरहट गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने एक घर में घुस गया। इससे दो बच्चे भी घायल हो गए। बताते हैं कि आठ डाला ट्रक तेज रफ्तार से आठ डाला ट्रक चिल्ला से बांदा की ओर जा रहा था। रास्ते में अतरहट के जयराम यादव के घर की दीवार तोड़ते हुए उसमें घुस गया। घर के बाहर मौजूद जयराम की बेटी निशा (13) तथा बेटा अजय (11) भी मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के समय गृहस्वामी भी पास में अपनी साइकिल ठीक करने की दुकान में काम कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के चालक को हिरासत में लिया  लोगों ने किसी तरह भागकर बच्चों को बचाया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। लोगों का कहना था कि ग...