Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट में आंधी से जनजीवन प्रभावित, बच्ची पर टीन गिरने से घायल 

आंधी में टीन उपर गिरने से घायल रोशनी।

समरनीति न्यूज, चित्रकूटः धर्मनगरी चित्रकूट में बुधवार शाम आई आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। साथ ही एक टीन गिरने से एक बच्ची घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं आंधी के कर्वी-मानिकपुर मार्ग पर लगभग डेढ़ दर्जन पेड़ भी टूटकर गिर गए।

इस दौरान मानिकपुर के ग्राम एचवारा गांव में आंधी से छप्पर की टीन उड़कर गांव के संजय उपाध्याय की बेटी रोशनी (9) के उपर गिर पड़ी। इससे वह घायल हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सतना रिफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर मलिन टंकी के सज्जन कुमार के घर का छप्पर गिरने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।