Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जन्मदिवस पर हुआ हवन-पूजन

बांदा में महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जन्मदिवस पर हुआ हवन-पूजन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में स्थानीय आर्य समाज मंदिर बलखंडीनाका में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती का 200वां जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेंडर द्वारा किया गया। सर्वप्रथम महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के चित्र पर संत तुलसी स्कूल के प्रबंधक संत कुमार गुप्ता की ओर से माल्यार्पण किया गया। फिर दीप प्रज्ज्वलित कर मानव कल्याण यज्ञ किया गया। सभी ने उसमें वैदिक मंत्रों से आहुतियां डालते हुए मानव कल्याण की कामना की। जगदीश आर्य ने एक भजन प्रस्तुत किया। श्रीचंद आर्य ने एक भजन के माध्यम से महर्षि के पूरे जीवन चरित्र का वर्णन किया। ये भी पढ़ें : UP : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, यूपी के हर कस्बे-गांव में साल के आखिर तक 5-जी विनोद कुमार गौड़ ने भी आर्य समाज के मुख्य उद्देश्य को बताया। कार्यक्रम में डा जगदीश प्रसाद चंसौर...
इंजीनियरिंग छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

इंजीनियरिंग छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : इंजीनियरिंग कालेज के छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। रेलवे चालक की सूचना पर रेलवे अधिकारी एक्टिव हुए। फिर पुलिस ने छात्र की पहचान करने के बाद उसके घर पर सूचना दी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव के पास की है। आज सुबह रेलवे ट्रैक के पास मिला शव जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र के पन्नाह गांव के मजरा देवरार गांव के रहने वाले दशरथ प्रसाद चतुर्वेदी का बेटा बालकृष्ण चतुर्वेदी (19) का शव रविवार सुबह डिंगवाही रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। ये भी पढ़ें : हत्यारा कंधे पर महिला की लाश लेकर घूमता रहा, CCTV में.. ट्रेन चालक ने शव देखने के बाद स्टेशन प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतक के चाचा ललित किशोर का कहना है कि बालकृष्ण बांदा के एक कालेज में इं...
Banda : महिला की चालबाजी बनी उसकी हत्या की वजह, चौंकाने वाला यह खुलासा..

Banda : महिला की चालबाजी बनी उसकी हत्या की वजह, चौंकाने वाला यह खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने एसपी अभिनंदन के निर्देशन में जिले के तिंदवारी के बछेउरा गांव में हुए महिला की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला का हाथ बंधे हुए शव खेत में मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई थी। पुलिस की माने तो महिला की हत्या उसी की चालबाजी यानी ब्लैकमेलिंग में गई। महिला गांव के ही एक व्यक्ति को 5 हजार रुपए के लिए धौंस दे रही थी। तंग आकर उसी व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया है। हत्या के पीछे यह वजह आई सामने तिंदवारी के बछेउरा में हुए इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि महिला की चालबाजी यानी धौंस से तंग आकर एक युवक ने उसकी हत्या उसी की साड़ी से गला घोंटकर कर दी थी। हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि महिल...
बांदा में दुष्कर्म आरोपी के घर पर चला बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में दुष्कर्म आरोपी के घर पर चला बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में बांदा पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है। एक 9 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे के घर पर बुल्डोजर चलाया गया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई से खलबली मच गई। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले के घर को ध्वस्त कर दिया। मामला बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस कमासिन में एक दरिंदे ने बीती 8 फरवरी को अपनी 9 साल की रिश्ते की भतीजी को पशुबाड़े में ले जाकर उससे रेप किया था। पुलिस आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। ये भी पढ़ें : UP : जेल में मुख्तार अंसारी की बहू रोज पति अब्बास संग बिता रही थी 3-4 घंटे, गिरफ्तार, जेल अफसरों समेत 7 पर मुकदमा आज पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए ऐसे दरिंदे किस्म के अपराधियों को सख्त संदेश दे दिया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि ऐसे अपराधियो...
रात में परिवार संग सोई छात्रा राधा, सुबह फांसी पर लटकती मिली..

रात में परिवार संग सोई छात्रा राधा, सुबह फांसी पर लटकती मिली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रात में परिवार के साथ सोई एक 12वीं की छात्रा राधा सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली। परिजनों का कहना है कि उसने सुसाइड की है। छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। वजह तलाशी जा रही है। परिवार नहीं बता पा रहा वजह, पुलिस छानबीन में जुटी जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव की रहने वाले सुरेश सिंह की बेटी राधा (17) अपनी मां और बहन के साथ सो रही थी। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, इसलिए बना हैवान.. इसके बाद वह भीतर कमरे में चली गई। बताते हैं कि सुबह उसका शव फा...
योगी के मंत्री रामकेश निषाद को धमकी, JP नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर गलत काम का दबाव, FIR..

योगी के मंत्री रामकेश निषाद को धमकी, JP नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर गलत काम का दबाव, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा में एक फ्राड ने बड़ा दुस्साहस दिखाया। उसने खुद को जेपी नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर योगी के मंत्री रामकेश निषाद से संपर्क किया। फिर उन्हें गलत काम कराने के लिए धमकी दी। हालांकि, मंत्री ने इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार बांदा में सक्रिय फ्राड गैंग सरकार के मंत्री तक को बख्शने को तैयार नहीं है। पहले 23 और 25 जनवरी को किया मैसेज एक फ्राड ने बांदा के तिंदवारी से विधायक एवं जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद को 23 और 25 जनवरी को मैसेज किया कि उसका भाई उनसे मिलने आ रहा है। ये भी पढ़ें : Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ फिर 2 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति मंत्री रामकेश से मिलने पहुंचा। उसने...
Breaking : बांदा में Accidents, छात्र और महिला समेत 3 की मौत

Breaking : बांदा में Accidents, छात्र और महिला समेत 3 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पिछले 24 घंटे में बांदा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों ही घटनाओं में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहली घटना नरैनी क्षेत्र में हुई। वहां रहने वाले रिसौरा गांव के मजरा पाड़ादेव के रहने वाले महादेव (65) सब्जी बेचते थे। गुरुवार शाम सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ममेरे भाई की शादी से लौटते समय.. दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही तिराहे पर हुई। बताते हैं कि महोखर गांव के मजरा डाड़िनपुरवा के रहने वाले नरेंद्र प्रजापति (22) अपने चचेरे भाई अंकित (18) के साथ ममरे भाई की शादी से लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा में रिश्ते के चाचा ने मासूम से किया दुष्कर्म, भागते समय...
बांदा में महिला की हत्या, बंधे मिले हाथ-दुष्कर्म की भी आशंका

बांदा में महिला की हत्या, बंधे मिले हाथ-दुष्कर्म की भी आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव आज दोपहर उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि महिला एक दिन पहले शौच जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौट। रात में उनकी तलाश भी की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। मृतका के चचेरे देवर का कहना है कि महिला के दोनों हाथ बंधे हुए थे। SP समेत सभी अधिकारी पहुंचे मौके पर उनके साथ दुष्कर्म की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर बछेउरा गांव में एक महिला का शव पड़ा मिला। मृतका की पहचान गांव की रामप्यारी की बहू सुशीला (35) पत्नी जयकुमार के रू...
Breaking : बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

Breaking : बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के खुटला मोहल्ले में एक महिला की उसी के पति ने नाड़े से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पति-पत्नी में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मौके पर की छानबीन मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड सबूत जुटा रहे हैं। मृतका का नाम यासमीन (26) है। उसकी हत्या के आरोपी पति अलीम को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की यह घटना शाम करीब 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लि भेजने के साथ ही आगे...
बांदा में भक्ति रंग में डूबे श्रद्धालु, धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

बांदा में भक्ति रंग में डूबे श्रद्धालु, धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज श्री बजरंग नवयुवक बाल समाज द्वारा आयोजित मंदिर पुनः निर्माण के उपलक्ष्य में विशाल भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान गौरी गणेश व नंदी और राधारानी, भोलेनाथ की मूर्तियों के साथ नगर भ्रमण किया गया। भक्त पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबे नजर आए। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी यात्रा में शामिल हुए। साथ व्यापारी नेता मनोज जैन, राजकुमार राज, रजत सेठ, अमित सेठ भोलू, जेपी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में रहे। यात्रा का शुभारंभ झंडा चौराहा से हुआ। सभी भक्तों ने जमकर भगवान के जयकारे लगाए। भजन गाते श्रद्धालु आगे बढ़े। इसके बाद बलखंडीनाका, पदमाकर चौराहा, पालीवाल चौराहा, रामलीला रोड होते हुए यात्रा आगे बढ़ी। रास्तेभर सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। जगह-जगह शोभा यात्रा ...