Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

In Banda wife was killed tightly by pulse husband became monster in money dispute

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के खुटला मोहल्ले में एक महिला की उसी के पति ने नाड़े से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पति-पत्नी में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

In Banda wife was killed tightly by pulse husband became monster in money dispute

पुलिस ने मौके पर की छानबीन

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड सबूत जुटा रहे हैं। मृतका का नाम यासमीन (26) है। उसकी हत्या के आरोपी पति अलीम को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की यह घटना शाम करीब 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लि भेजने के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा में रिश्ते के चाचा ने मासूम से किया दुष्कर्म, भागते समय दे गया यह धमकी.. 

ये भी पढ़ें : बांदा : ईनामी बदमाश मोहित भदौरिया व रामू गिरफ्तार