Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

बांदा में हादसा : वरिष्ठ अधिवक्ता के साले कानपुर रेफर-पत्नी गंभीर, सिपाही को भी चोट

बांदा में हादसा : वरिष्ठ अधिवक्ता के साले कानपुर रेफर-पत्नी गंभीर, सिपाही को भी चोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपती को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से पति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल दिनेश बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह परिहार के साले हैं। वहीं दूसरी बाइक 112 नंबर पुलिस पीआरबी थी। बताते हैं कि उस पर सवार एक सिपाही को भी चोट आई है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। पैलानी क्षेत्र में हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव के रहने वाले दिनेश सिंह गौर (48) अपनी पत्नी सावित्री सिंह (40) के साथ बाइक से गांव से बांदा आ रहे थे। बताते हैं कि दोनों गांव से लगभग 1 किमी दूर ही पहुंचे होंगे, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जसपुरा स्वास...
बांदा में 9 थानेदारों के तबादले, खनन क्षेत्र वाले गिरवां-बदौसा प्रभारियों पर गिरी गाज..

बांदा में 9 थानेदारों के तबादले, खनन क्षेत्र वाले गिरवां-बदौसा प्रभारियों पर गिरी गाज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिले में 9 थानेदारों को इधर-उधर किया है। खनन क्षेत्र वाले बदौसा और गिरवां थानों के प्रभारियों पर गाज गिरी है। दोनों को हटाकर अपराध शाखा में भेज दिया गया है। वहीं एक थानेदार का हमीरपुर जिला तबादले होने के कारण वहां भेजा गया है। बदले गए थानेदारों में गिरवां, बदौसा, देहात कोतवाली और पैलानी के प्रभारी शामिल हैं। यह है तबादला सूची -  सभी थानेदारों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि बीते दिनों बदौसा और गिरवां थानों की पुलिस अवैध खनन को लेकर कुछ मामलों में काफी चर्चा में रही थी। इन तबादलों को उन्हीं संदर्भ में देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अवैध खनन को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद यह तबादले हुए हैं। ये भी पढ़ें : Lucknow : एएसपी के इकलौते बे...
बांदा शहर में झोले में लावारिस बच्ची मिली, GIC स्कूल के पास लोडर चालक..

बांदा शहर में झोले में लावारिस बच्ची मिली, GIC स्कूल के पास लोडर चालक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में जीआईसी स्कूल के पास एक माह की लावारिस बच्ची झोले में पड़ी मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई व्यक्ति झोले को फेंककर गया है। वहां से गुजर रहे गायत्रीनगर निवासी लोडर चालक जसवंत कुशवाहा ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। उसने झोला उठाकर देखा तो भीतर बच्ची रोते-बिलखते मिली। फिर उसने तुरंत बच्ची को झोले से निकालकर गोद में ले लिया। साथ ही कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को ले जाकर महिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। महिला सीएमएस डाक्टर सुनीता सिंह का कहना है कि बच्ची की उम्र अभी एक माह के भीतर ही है। उधर, पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, सोते समय वारदात-एसपी मौके पर पहुंचे   ...
Breaking : बांदा में जरा सी बात पर दंपती में विवाद, पत्नी ने दी जान..

Breaking : बांदा में जरा सी बात पर दंपती में विवाद, पत्नी ने दी जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जरा सी बात पर दंपती में विवाद हो गया। पत्नी इतनी नाराज हो गई कि उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपराहरी गांव में रहने वाली अभिलाषा (24) पत्नी अवधेश ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही https://samarneetinews.com/20-year-old-anuj-died-tragically-in-accident-in-banda/ नरैनी के पिपराहरी गांव की घटना परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका के पति का कहना है कि चारपाई चादर धोने क...
यूपी में हादसा : दो दोस्तों की मौत से कोहराम, एक की हालत गंभीर

यूपी में हादसा : दो दोस्तों की मौत से कोहराम, एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्य प्रदेश के सतना से दहिनवारा संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे युवक हादसे का शिकार हो गए। बताते हैं कि उनकी बाइक तेज रफ्तार में विद्युत पोल से टकरा गई। बदौसा के तरसूमा गांव के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक घायल बताया जा रहा है। पीछे आ रहे परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताते हैं एक युवक की अस्पताल में मौत हुई, तो दूसरे की कानपुर ले जाते समय। बाइक के बिजली पोल से टकराने से दुर्घटना जानकारी के अनुसार अतर्रा के नंदकिशोर के बेटे गोविंद श्रीवास के बड़े भाई प्रियांशु का सतना में दहिनवारा संस्कार था। अपने दोस्त अतर्रा नगनेधी निवासी करन (18), अजय (19) के साथ एक बाइक से घर लौट रहे थे। रात में तीनों दोस्तों की बाइक तेज रफ्तार में बिजली पोल से टकरा गई। तरसूमा गांव के पास https://samarneetinews.com/banda-19-year-old-aarti-jum...
बांदा : कूएं में कूदी 19 साल की आरती, परिजनों ने बताई यह वजह..

बांदा : कूएं में कूदी 19 साल की आरती, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 19 साल की युवती आरती ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। परिवार के लोग बीमार के कारण सुसाइड की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पचोखर के रहने वाले शिवरतन कुशवाहा की बेटी आरती (19) बुधवार दोपहर खेत जाने की बात कहकर घर निकली। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कुए के पास जाकर देखा तो पास में उसकी चप्पलें रखी थीं। बाद में कुए में उनका शव उतराता दिखा। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला गया। बाद में पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। उधर, मृतका के भाई अमृतलाल का कहना है कि उनकी बहन मानसिक रूप से बीमार थी। साथ ही उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। बीमारी से तंग आकर उसने कु...
बांदा : मुर्गा पार्टी के बाद बिगड़ी युवक की हालत, फिर बाइक से गिरकर मौत

बांदा : मुर्गा पार्टी के बाद बिगड़ी युवक की हालत, फिर बाइक से गिरकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुर्गा पार्टी के बाद एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसके पेट में तेज दर्द उठा। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक से गिर पड़ा। घायलावस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा रही है। जानकारी के अनुसार कालिंजर थाना क्षेत्र के सढा गांव के रहने वाले हीरालाल के बेटे संतोष (35) ने बुधवार शाम शराब पार्टी की। देर रात उनके पेट में तेज दर्द उठा। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। बताते हैं कि रास्ते में वह बाइक से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जबतक परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे भईया लाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करते थे। दीपावली मनाने घर आए थे। ये भी पढ़ें : बांदा : प्रिय...
Banda : पहले गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फांसी लगाकर दी जान

Banda : पहले गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक शराबी व्यक्ति ने पहले अपनी गर्भवती पत्नी की पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर सभी हैरान हैं। परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि शादी के बाद पहली बार पत्नी गर्भवती हुई थी। मृतक शराब का लती था और आए दिन नशे में पत्नी से मारपीट करता था। जानकारी के अनुसार बबेरू कस्बे के साहू मोहाल तिंदवारी रोड पर रहने वाले दीपक लोधी (28) शराबी था। बताते हैं कि मंगलवार शाम को वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। वहां पत्नी ने शराब पीने को लेकर पत्नी ने नाराजगी जताई। दोनों में विवाद होने लगा। पत्नी भी झगड़ने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पिटाई करके पत्नी को घर से निकाल दिया। आसपास के लोगों व परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। बाद में युवक ने रात में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पु...
Banda : युवक को गोली मारी, आपसी विवाद में हुई घटना, पढ़िए पूरी खबर..

Banda : युवक को गोली मारी, आपसी विवाद में हुई घटना, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में दो युवकों में आपसी विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। हालांकि, गोली से युवक बाल-बाल बच गया। सीओ गवेंद्र पाल गौतम का कहना है कि आरोपी मौके से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। बताया जाता है कि घटना मटौंध थाना क्षेत्र के जखौरा गांव की है। वहां रहने वाले अजय कहार और अंकुश कहार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि अजय के माता-पिता अंकुश के घर पर उलाहना देने गए थे। इसी दौरान वह भी पीछे से पहुंच गया। उसने अवैध तमंचे से अंकुश पर गोली चला दी। गोली युवक को बाईं तरफ छूटे हुए निकल गई। गोली की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। गांव को लग दौड़कर वहां पहुंचे। तबतक आरोपी वहां भाग निकला। सूचना पर मटौंध थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकद...
सनसनीखेज : बांदा मेडिकल कालेज में बच्चे को जन्म देकर लापता महिला का शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या..

सनसनीखेज : बांदा मेडिकल कालेज में बच्चे को जन्म देकर लापता महिला का शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में आज एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। मेडिकल कालेज में बच्चे को जन्म देने के पांचवे दिन लापता हुई महिला का शव परिसर में पड़ा मिला। परिवार वालों का आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मेडिकल कालेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली एएसपी श्री मिश्रा का कहना है कि महिला के शव का डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार थाना अतर्रा क्षेत्र के अनथुवा गांव के रामसेवक ने अपनी पत्नी (42) को 3 नवंबर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। उन्होंने शाम को एक बच्ची को जन्म दिया। पांच दिन बाद वह मेडिकल कालेज से अचानक लापता हो गईं। CCTV फुटैज खंगाल रही पु...