Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में तालाब में डूबा युवक, नहाते समय हुई घटना-पुलिस ने निकाला शव

Young man drowned in pond in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र में पचनेही गांव में एक युवक तालाब में डूब गया। यह घटना उस समय हुई युवक तालाब में नहा रहा था। युवक का शव 24 घंटे बाद शुक्रवार को मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बांदा के पचनेही गांव से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के नादनमऊ गांव के बिंदा (36) परिवार के सदस्यों और गांव के तकरीबन 20 लोगों के साथ पचनेही गांव में खेतों की फसल कटाई करने आए थे। बताते हैं कि गुरुवार को पचनेही गांव के जंगल में स्थित तालाब में नहाने गए थे।

ये भी पढ़ें : बांदा में ‘बबली हत्याकांड’ का खुलासा, कमिशन के खेल में चार दोस्त बने हत्यारे

नहाते समय वह तालाब में डूब गए। परिजनों और गांव के लोगों ने काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने रेस्क्यू कराया। गोताखोरों को तालाब में उतारा गया। चौबीस घंटे बाद गोताखोरों ने शुक्रवार सुबह शव बरामद किया। मृतक के चचेरे भाई रोहित ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें :  बांदा में दरोगा बनकर अभय ने डिप्टी SP दादा की विरासत को बढ़ाया आगे