Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

सुखद.. यूपी के इस जिले में दिखा गिद्धों का झुंड, कैमरे में हुए कैद

A flock of extinct vultures seen in Barabanki district of Uttar Pradesh

समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश से गिद्धों की संख्या लगभग विलुप्त हो रही है। इसी बीच दो दिन पहले एक गिद्धों का झुंड उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देखने को मिला है। पास में मृत जानवर के अवशेष भी पड़े मिले हैं जिस गिद्ध खाते हुए दिखाई दिए। साथ ही जिले के हैदरगढ़ और दरियाबाद के एक गांव में पेड़ों पर गिद्धों का झुंड बैठा हुआ भी दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उनकी फोटो भी खींची।

A flock of extinct vultures seen in Barabanki district of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अचानक गिद्धों की संख्या बढ़ने से वन विभाग के लोग भी काफी खुश हैं। वन विभाग के डीएफओ आकाशदीप ने कहा कि गिद्धों की हिफाजत के लिए टीम गठित की गई है। उनके संरक्षण की तैयारियां की जा रही हैं। वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि गिद्ध बड़े पर्यावरण प्रहरी हैं। ये भारतीय उपमहाद्वीप के मूल निवासी हैं। साथ ही लंबी आयु के शिकारी भी होते हैं। पूरे देश में गिद्धों की संख्या में लगभग 95% की कमी आई है।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..