Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में जेई ने फांसी लगाई, पिता ने बताई यह वजह..

Banda : Youth hanged himself in Madhiya Naka-Referred to Kanpur

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सिंचाई विभाग के जेई ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मृतक जेई महोबा जिले के चरखारी के रहने वाले थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतक होली से पहले अपनी पत्नी को मायके छोड़ आए थे। एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर ज्वाइन किया। फिर सुसाइड कर ली। उनके पिता ने सुसाइड की वजह भी बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

महोबा के चरखारी में था घर

जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के जेई विक्रम वर्मा (32) पुत्र बालमुकुंद वर्मा मूलरूप से चरखारी महोबा के रहने वाले थे। वह वर्तमान में अपनी गर्भवती पत्नी प्रीति के साथ बांदा शहर के बंगालीपुरा में किराये पर रहते थे। नवाबटैंक स्थित सिंचाई विभाग के कार्यलय में कार्यरत थे और केन-बेतवा गठजोड़ परियोजना में काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : UP : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में पड़ा हार्ट अटैक 

आज शुक्रवार सुबह पानी वाला जब केन लेकर घर पहुंचा तो लोगों को उनके सुसाइड करने की वजह पता चली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। फिर परिजनों तक सूचना पहुंची। उधर, मृतक के पिता का कहना है कि शायद काम को लेकर कोई तनाव रहा होगा। वरना इसके अलावा उनके बेटे को कोई दिक्कत नहीं थी।

ये भी पढ़ें : UP : मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा समेत पूर्वांचल जिलों में अलर्ट-धारा 144 लागू