Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदीन्यूज

बांदा में ‘एक टेंडर’ बार-बार हो रहा कैंसल, जिला पंचायत पर उठ रहे सवाल

बांदा में ‘एक टेंडर’ बार-बार हो रहा कैंसल, जिला पंचायत पर उठ रहे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खनिज संपदा बालू और गिट्टी से समृद्ध बुंदेलखंड के बांदा में जिला पंचायत से जुड़े एक टेंडर इस समय काफी चर्चा में है। टेंडर से ज्यादा उसका बार-बार कैंसल होना चर्चा का विषय बना है। दरअसल, दो बार आनलाइन यह टेंडर जारी हो चुका है, लेकिन कोई आवेदन करने आगे नहीं आया। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। जिला पंचायत से होने वाले खनिज तहबाजारी के इस करोड़ों के टेंडर ने नई चर्चा छेड़ दी हैं। जिला पंचायत दो बार निविदाएं जारी कर चुका है, दोनों बार कैंसल हो गईं। अब तीसरी बार जिला पंचायत ने इसकी तारीख 14 मार्च लगाई है। सवाल यह है कि क्या सचमुच बांदा में खनिज संपदा से मोटे मुनाफे वाले टेंडर को लेने के लिए कोई इच्छुक नहीं है। या फिर पर्दे के पीछे से कोई गेम खेला जा रहा है। जिसके लिए मचती थी खींचतान, अब सन्नाटा क्यों.. कुछ खास जानकारों का तो यह भी कहना है कि बीते वर्ष भी ऐसा ही हु...
बांदा में पुजारी की हत्या, घर में मिला खून से लतपत शव

बांदा में पुजारी की हत्या, घर में मिला खून से लतपत शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक पुजारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में हुई। बताते हैं कि वहां मंदिर के पुजारी शत्रुह्न तिवारी (60) अपने परिवार के साथ रहते थे। देर रात उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस हत्या की इस घटना को किसने अंजाम दिया। इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ परिजनों से भी पूछताछ की गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुजारी के एक बेटी और बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। https://samarneetinews.com/banda-bulldozers-guns-cartridges-and-cash-worth-lakhs-recovered-at-houses-of-mafia-mukh...
Breaking : बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Breaking : बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के स्वरूपनगर क्षेत्र में एमराल्ड गार्डन की 16वीं मंजिल से मंगलवार शाम एक बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से लोगों में खलबली मच गई। नीचे मौजूद गार्ड ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची स्वरूपनगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। पाॅश इलाके में घटना से मची खलबली जानकारी के अनुसार स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के एमराल्ड गार्ड टावर नंबर चार में 16वीं मंजिल पर बुजुर्ग कपड़ा व्यवसाई सुरेंद्र आहूजा (67) रहते हैं। बताते हैं कि उनकी जरनलगंज में कपड़े की दुकान है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा गौरव है। बेटा कपड़े की दुकान संभालता है। बताते हैं कि कुछ महीनों से सुरेंद्र आहूजा अवसाद में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार के मददगारों के घरों पर चला बुल्डोजर, बंदूकें-कारतूस-लाखों कैश बरामद मंगलवार शा...
UP : युवक की नृशंस हत्या, इलाके में सनसनी-परिवार में कोहराम

UP : युवक की नृशंस हत्या, इलाके में सनसनी-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शराब के नशे में हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बांदा जिले के बिसंडा के पल्हरी गांव में हुई। जन्म से ही अपने नाना के घर पर रह रहे 25 साल के देवेंद्र पटेल उर्फ गोलू पुत्र स्व. विकास सिंह की धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई। हत्या गांव के बाहर तालाब किनारे हुई। परिवार के लोगों को सुबह उस समय घटना की जानकारी हुई, जब आज सुबह उसका शव गांव के बाहर तालाब के किनारे पड़ा देखा गया। एसपी मौके पर पहुंचे, कही यह बात सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक गांव के दो लोगों के साथ वहां पहुंचा था। वहां इन लोगों ने शराब पी है। इसके बाद इनमें हाथापाई भी हुई है। ये भी पढ़ें : सनसनीखेज : बांदा में गर्भवती विवाहिता का फांसी पर लटकता ...
यूपी : SP सुधा सिंह समेत 3 IPS अफसरों के तबादले, 3 सीओ को भी मिली तैनाती

यूपी : SP सुधा सिंह समेत 3 IPS अफसरों के तबादले, 3 सीओ को भी मिली तैनाती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज यूपी सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें महोबा में कार्यवाहक के रूप में तैनात हुईं एसपी अपर्णा गुप्ता को अब वहीं पर स्थायी कर दिया गया है। इसी तरह महोबा की एसपी सुधा सिंह को गाजियाबाद स्थित पीएएसी की 47वीं वाहिनी में सेनानायक बना दिया गया है। कल्पना सक्सेना मुरादाबाद पीटीसी महोबा की एसपी रहीं सुधा सिंह के पति बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह की बीते दिनों तबियत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधा सिंह के छुट्टी पर जाने के कारण उनकी जगह पर अपर्णा गुप्ता को महोबा का कार्यवाहक एसपी बनाकर भेजा गया था। ये भी पढ़ें : UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए   इसी तरह 47वीं वाहिनी में सेनानायक रहीं कल्पना सक्सेना को अब पीटीसी मुरादाबाद का सेनानायक बना दिया गया है। तीन डिप्...
दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की मौत से मचा कोहराम

दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की मौत से मचा कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मौके से वाहन चालक भाग निकला। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि हादसे करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अतर्रा कस्बे के पास हादसा जानकारी के अनुसार बिसंडा के पुनाहुर के भुजबलपुरवा के सौरभ (23) पुत्र रामपाल अपने भतीजे विमल (18) के साथ आज दोपहर बाइक से अतर्रा गए थे। बताते हैं कि जैसे ही उनकी बाइक अतर्रा कस्बे के पास नहर पुलिया के पास पहुंची तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : BJP4UP : सुनील बंसल Come Back, आखिर भाजपा को क्यों आई याद.. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ...
BJP4UP : सुनील बंसल Come Back, आखिर भाजपा को क्यों आई याद..

BJP4UP : सुनील बंसल Come Back, आखिर भाजपा को क्यों आई याद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : यूपी बीजेपी संगठन को जादूगरी अंदाज में चलाने वाले राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल की एक बार फिर यूपी में एंट्री हुई है। 2014 के लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी नेता अमित शाह जब यूपी के प्रभारी बने तभी सुनील बंसल यूपी आए थे। अमित शाह के साथ अपनी सांगठनिक क्षमता को दर्शाते हुए 2014 में बीजेपी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस तरह उत्तर प्रदेश में भाजपा को दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव जीता चुके पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल आज फिर लखनऊ में रहे। लखनऊ BJP कार्यालय में ली बैठक राजधानी में उन्होंने पार्टी कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। 2024 के मद्देनजर चर्चा की और जिम्मेदारियां सौंपी। अब सवाल उठता है कि भाजपा को अचानक यूपी में बंसल की क्यों जरूरत पड़ी। हालांकि, कहा यह जा रहा है कि सुनील बंसल को पिछले लोकसभा में भाजपा ने हार...
चित्रकूट के जेल अधीक्षक और जेलर गिरफ्तार, अब्बास व निखत को मिलाने का मामला

चित्रकूट के जेल अधीक्षक और जेलर गिरफ्तार, अब्बास व निखत को मिलाने का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट जेल में अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निखत की अनाधिकृत मुलाकात के मामले में जेल अधीक्षक अशोक सागर और जेलर संतोष कुमार गिरफ्तार हो गए हैं। सरकार ने इस मामले में डिप्टी जेलर चंद्रकला की गिरफ्तारी के बाद यह दूसरा बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों को जल्द जेल भेजा जा सकता है। डिप्टी जेलर चंद्रकला जा चुकी पहले जेल बताते चलें कि चित्रकूट जिला कारागार में 10 फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद और एसपी वृंदा शुक्ला ने औचक रूप से छापा मारा था। वहां से बंदी विधायक अब्बास अंसारी से गैरकानूनी तरीके से मिलने रहीं उनकी पत्नी निखत बानो और उसके चालक नियाज को भी पकड़ा था। ये भी पढ़ें : उमेशपालहत्याकांड : बांदा में रहने वाले जफर के घर चला बुल्डोजर, हत्याकांड के आरोपियों को घर में दी थी शरण अधिकारियों ने निखत के पास से विदेशी मुद्रा, मोबाइल और अन्य सामान बरामद कि...
उमेशपालहत्याकांड : बांदा में रहने वाले जफर के घर चला बुल्डोजर, हत्याकांड के आरोपियों को घर में दी थी शरण

उमेशपालहत्याकांड : बांदा में रहने वाले जफर के घर चला बुल्डोजर, हत्याकांड के आरोपियों को घर में दी थी शरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। दिनदहाड़े उमेश पाल और सरकारी गनर की हत्या के आरोपियों के मददगारों में एक बांदा में रहने वाले जफर के प्रयागराज स्थित घर पर भी बुल्डोजर चला है। दरअसल, जफर ने प्रयागराज में माफिया के खास गुड्डू मुस्लिम और उसके परिवार को शरण दी। जफर का एक मकान प्रयागराज में है। पुलिस का कहना है कि इसी मकान में उसने हत्याकांड के आरोपियों को शरण दी। इस मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया है। मौजूदा समय में जफर बांदा में अपनी बहन के घर रहता है, लेकिन अब फरार हो गया है। ताला लगाकर फरार, बहन से पूछताछ उधर, सूचना मिलने के बाद बांदा पुलिस भी एक्शन में आ गई है। बांदा पुलिस ने जफर की बहनों के घर पहुंचकर तलाशी ली और छानबीन शुरू कर दी है। बहन के घर ताला लटका मिला है। व...
Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने कीर्तिमान बन गया है। सीएम योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो लगातार उत्तर प्रदेश के 5 साल 347 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस शासन में डा. संपूर्णानंद पांच साल 345 दिन लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। बाकी कोई सीएम इतने समय मुख्यमंत्री नहीं रहे। सीएम योगी ने कई और रिकार्ड भी बनाए इसके अलावा सीएम योगी के नाम रिकार्ड हो गया है कि उनके नेतृत्व में दूसरी बार किसी एक ही पार्टी की सरकार बनी है। इससे पहले नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी। 25 मार्च 2022 को जब मुख्यमंत्री योगी ने शपथ ली तो उन्होंने एनडी तिवारी का 37 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा था। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच साल चार दिन त...