Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की ससुराल में जलकर मौत, परिवार बेहाल 

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की ससुराल में जलकर मौत, परिवार बेहाल 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी तेजिया (35) की बीता शाम संदिग्ध हालात में झुलस गईं। उन्हें गंभीर हालत में बबेरू स्वास्थ केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में बांदा रेफर कर दिया गया। पुलिस कर रही जांच  जिला अस्पताल में उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान मौत से जूझते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के पति का कहना है कि तेजिया चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गईं। ये भी पढ़ेंः बांदा में 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के लोग नहीं बता पाए वजह आग में पूरा घर और गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। मृतका अपने पीछे 3 पुत्र व 4 पुत्रियां छोड़ गईं हैं।  ...
बांदा में राष्ट्रीय दृष्टि बाधित विद्यालय के वार्डेन ने दिव्यांग शिक्षक को क्रिकेट बैट से पीटा, लहूलुहान

बांदा में राष्ट्रीय दृष्टि बाधित विद्यालय के वार्डेन ने दिव्यांग शिक्षक को क्रिकेट बैट से पीटा, लहूलुहान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय दृष्टि बाधित विद्यालय के वार्डेन की दबंगई का एक मामला प्रकाश में आया है। वार्डेन पर आरोप है कि उसने दबंगई करते हुए दिव्यांग शिक्षक को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। शिक्षक को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है। जिला अस्पताल में हुआ इलाज  बताया जाता है कि मऊरानीपुर जिले के परिवारीपुरा गांव निवासी मनीष रिसौठिया (37) बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। वह महोखर गांव स्थित राजकीय दृष्टि बाधित इंटर कालेज में संगीत के सहायक अध्यापक हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा के निशानेबाजों ने यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, हार्पर क्लब पदाधिकारियों ने सराहा आरोप है कि बुधवार दोपहर विद्यालय के वार्डेन ने संगीत के प्रवक्ता पवन तिवारी के साथ...
बांदा में संदिग्ध हालात में महिला और युवक के शव फांसी पर लटकते हुए मिले

बांदा में संदिग्ध हालात में महिला और युवक के शव फांसी पर लटकते हुए मिले

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे के भीतर जिले में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हांलाकि घटना के कारण पता नहीं चले हैं। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी पूनम (26) ने आज बुधवार दोपहर ससुराल के कमरे में छत के कड़े से रस्सी बांध ली। इसके बाद फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने किसी तरह रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा। मां को मिला बेटे का शव  पुलिस ने गांव वालों के साथ ससुराल वालों से भी पूछताछ की। गांव के लोग दबे मुंह मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी विश्वनाथ (32) ने मंगलवार शाम खेत में पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली। ये भी पढ़ेंः बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में...
बांदा में भाजयुमो नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फूंका ममता बनर्जी का पुतला, जमकर नारेबाजी

बांदा में भाजयुमो नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फूंका ममता बनर्जी का पुतला, जमकर नारेबाजी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पश्चिम बंगाल में सीबीआई अधिकारियों को असंवैधानिक ढंग से हिरासत में लेकर दुर्व्यवहार के मामले में जिले के भाजपाइयों में उबाल देखने को मिला। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। शहर के अशोकलाट तिराहे पर हुआ विरोध   भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि किसी भी ममता बनर्जी की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को कचहरी चौराहा के पास स्थित ऐतिहासिक अशोक स्तंभ के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कमिश्नर को बचाने का प्रयास किया है। वह लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश की तरह है। ये भी पढ़ेंः ..जब गुंडाग...
बांदा में काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रक, फिर एक की कुचलकर मौत-पांच अन्य घायल

बांदा में काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रक, फिर एक की कुचलकर मौत-पांच अन्य घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अभी ज्यादा दिन नहीं बीते जब खनिज निदेशक ने डेढ़ से ज्यादा ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की थी लेकिन फिर ओवरलोडिंग धड़ल्ले से शुरू हो गई है। बीते 24 घंटे में बालू लदे ओवरलोड ट्रक काल बनकर जिले की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन ट्रकों की चपेट में आकर आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। जिले में एक बाइक सवार युवक की हादसे में एक ओवरलोड ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं जिले में हुए अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल हो गए हैं। चिल्ला इलाके में अतरहट के पास हादसा  चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव निवासी नवल सिंह उर्फ भेली सिंह (28) पुत्र बाबू सिंह परिहार दोपहर गांव से बाइक पर सिलेंडर लादकर बांदा शहर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चिल्ला के अतरहट गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित आ रहे ओवरलोड ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः ‘माया’ के ल...
अब बांदा में ही बनवा सकेंगे पासपोर्ट, नहीं लगाने होंगे कानपुर-लखनऊ के चक्कर

अब बांदा में ही बनवा सकेंगे पासपोर्ट, नहीं लगाने होंगे कानपुर-लखनऊ के चक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पासपोर्ट बनवाने के लिए कानपुर-लखनऊ के चक्कर काटन से अब छुटकारा मिलेगा। आज बांदा जिला मुख्यालय के डाकघर पर पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन प्रधान डाकघर परिसर में बांदा-चित्रकूट सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने किया। इस मौके पर सांसद मिश्र ने कहा कि वर्षों से लोगों को पासपोर्ट बनवाने की समस्या थी। प्रधान डाकघर में सांसद ने किया पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन इसके लिए उनको कानपुर या लखनऊ के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कहा कि वर्तमान समय में पासपोर्ट बहुत ही अनिवार्य है। सांसद ने कहा कि बुंदेलखंड के तमाम लोग विदेशों में कार्यरत हैं। ये भी पढ़ेंः दिल्ली के कनाट प्लेस से 22 साल की लड़की को उठा ले गया नेपाली युवक, भाजपा सांसद के नौकर के क्वार्टर में 3 दिनों तक किया रेप उनसे मिलने जाने के लिए परिवार के लोगों को पासपोर्ट बनवाने में दिक्कते...
बांदा में शिक्षक की पत्नी को घर के सामने बोलेरो ने मारी तेज टक्कर, इलाज को ले जाते वक्त मौत

बांदा में शिक्षक की पत्नी को घर के सामने बोलेरो ने मारी तेज टक्कर, इलाज को ले जाते वक्त मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शनिवार सुबह हुए हादसे में बोलेरो की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला एक शिक्षक की पत्नी थीं और हादसे के वक्त अपने घर के दरवाजे पर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, वाहन चालक मौके से भाग निकला। हांलाकि बोलेरो का नंबर मौके पर मौजूद लोगों और मृतका के शिक्षक पति ने तुरंत ही लिख लिया। बबेरू कस्बे में सुबह करीब 7 बजे हादसा   बताया जाता है कि थाना बबेरू कस्बे में कमासिन रोड पर करुहिया पुरवा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रामकरन रहते हैं। उनकी पत्नी कुसमा (45) आज सुबह लगभग 7 बजे घर के बाहर दरवाजे पर सफाई कर रहीं थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने उनको टक्कर मार दी। ये भी पढ़ेंः घर से नाराज होकर ...
बांदा में बीए के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के लोगों में मचा कोहराम

बांदा में बीए के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के लोगों में मचा कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीए में पढ़ने वाले एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र ने किस वजह से ऐसा किया इसको लेकर संशय बना हुआ है। परिवार के लोग भी घटना का कारण अज्ञात बता रहे हैं। हांलाकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों में कोहराम  मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बबेरू के रहने वाले अंकित (21) पुत्र अमर सिंह ने बीती शाम लगभग 7 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। ये भी पढ़ेंः लाखों के पुराने नोट मिलने से हड़कंप, हाथ में नोट लेकर घूम रहा युवक, वीडियो हो रहा वायरल घर के लोगों को उस वक्त जानकारी हुई जब उन्होंने छात्र के कमरे में जाकर देखा। परिवार में रोना-पीटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद परिवार वालों से पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम र...
बांदा के निशानेबाजों ने यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, हार्पर क्लब पदाधिकारियों ने सराहा

बांदा के निशानेबाजों ने यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, हार्पर क्लब पदाधिकारियों ने सराहा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजधानी लखनऊ के नगर निगम शूटिंग रेंज में आयोजित 41वीं यूपी स्टेट निशानेबाजी प्रतियोगिता में बांदा के खिलाड़ी अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहे। 23 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक चली इस प्रतियोगिता में यूपी के करीब 2100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यपाल रामनाइक ने प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। साथ ही लखनऊ की मेयर संयोगिता भाटिया व यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव व सचिव रामेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। लखनऊ के नगर निगम शूटिंग रेंज में चली प्रतियोगिता  साथ ही प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जव भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को बांदा के हार्पर क्लब के पदाधिकारियों ने भी सम्मानित किया। शुक्रवार शाम इन खिलाड़ियों का क्लब में सम्मान किया गया। इस मौके पर एडीएम, एए...
बांदा कैट के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बजट को व्यापारियों के लिए बताया बेहद निराशाजनक

बांदा कैट के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बजट को व्यापारियों के लिए बताया बेहद निराशाजनक

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कांफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा है कि वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा आज संसद में प्रस्तुत किया गया बजट व्यापारियों के लिए पूरी तरह से निराशाजनक है। कहा कि बजट में अर्थव्यवस्था के सभी वर्गों को सुविधाएं दी गई हैं लेकिन व्यापारी वर्ग को नकार दिया गया है। कहा, 7 करोड़ व्यापारियों का नहीं रखा गया ध्यान  कहा कि व्यापारी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है लेकिन इस बजट को देखकर यही लगता है कि व्यापारी अवांछनीय है। श्री गोयल ने कहा कि दो दिन पहले व्यापारियों के लिए वाणिज्य मंत्रालय में विभाग बनाकर एवं ई-कामर्स में एफडीआई पालिसी को आगे न बढ़ाने के सरकार के निर्णय से देश भर के व्यापारियों में बजट से बड़ी उम्मीदें थीं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजकर व्यापारियों के प्रमुख मुद्दों क...