Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की ससुराल में जलकर मौत, परिवार बेहाल 

women burn in fire
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी तेजिया (35) की बीता शाम संदिग्ध हालात में झुलस गईं। उन्हें गंभीर हालत में बबेरू स्वास्थ केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में बांदा रेफर कर दिया गया।

पुलिस कर रही जांच 

जिला अस्पताल में उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान मौत से जूझते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के पति का कहना है कि तेजिया चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गईं।

ये भी पढ़ेंः बांदा में 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के लोग नहीं बता पाए वजह

आग में पूरा घर और गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। मृतका अपने पीछे 3 पुत्र व 4 पुत्रियां छोड़ गईं हैं।