Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजयुमो नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फूंका ममता बनर्जी का पुतला, जमकर नारेबाजी

बांदा में अशोक लाट तिराहे पर ममता बनर्जी का पुतला जलाते भाजयुमो केे प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार व अन्य पदाधिकारी।

समरनीति न्यूज, बांदाः पश्चिम बंगाल में सीबीआई अधिकारियों को असंवैधानिक ढंग से हिरासत में लेकर दुर्व्यवहार के मामले में जिले के भाजपाइयों में उबाल देखने को मिला। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

शहर के अशोकलाट तिराहे पर हुआ विरोध  

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि किसी भी ममता बनर्जी की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को कचहरी चौराहा के पास स्थित ऐतिहासिक अशोक स्तंभ के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

पश्चिम बंगाल मामले में विरोध जताते भाजयुमो नेता।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कमिश्नर को बचाने का प्रयास किया है। वह लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश की तरह है।

ये भी पढ़ेंः ..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का पति, सीएम योगी से मुझे जान का खतरा

इस मौके पर भाजयुमो के अध्यक्ष अतुल मोहन, जिला महामंत्री राहुल सोनी, आकाश त्रिपाठी, सिद्धार्थ गुप्ता, शशांक परमार, राहुल द्विवेदी, निखिल सक्सेना, देवेश कुमार, जिला मंत्री स्वदेश शिवहरे, धीरेंद्र सिंह व अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।