Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर में बिना शटडाउन काम करने पर करंट से लाइनमैन की मौत

कानपुर में बिना शटडाउन काम करने पर करंट से लाइनमैन की मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। नजीराबाद में लाइन सही करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लाइनमैन के परिजनों ने सर्वोदय नगर सबस्टेशन के जेई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। ऐसे हुआ हादसा केसा कालोनी निवासी नानबाबू वर्मा (56) सर्वोदय नगर सबस्टेशन में बतौर लाइनमैन तैनात थे। शुक्रवार सुबह वह गैंग के कर्मचारियों के साथ पांडुनगर के पास जेके मंदिर के सामने, पालीवाल भवन के निकट लगे ट्रांसफार्मर के खंभे पर लाइन जोडऩे गए थे। साथियों ने बताया कि जेके मंदिर की तरफ लाइन जोडऩे के लिए नानबाबू जैसे ही सीढ़ी पर चढ़े उन्हें तेज करंट लगा, जिससे झुलस कर वह नीचे गिर पड़े। ले गए प्राइवेट अस्‍पताल मौके पर मौजूद साथी उसे लेकर पहले करीब के प्राइवेट अस्पताल ...
शनिवार को सुबह 6 से शाम 6 तक हड़ताल पर रहेंगे प्राइवेट डाक्टर व नर्सिंग होम

शनिवार को सुबह 6 से शाम 6 तक हड़ताल पर रहेंगे प्राइवेट डाक्टर व नर्सिंग होम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः केंद्र सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्राइवेट क्लीनिकों व नर्सिंग होम में हड़ताल रहेगी। इस दौरान ओपीडी सेवाओं से लेकर अस्पताल की जनरल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। आईएमए हेड क्वार्टर्स की तरफ से हड़ताल की घोषणा के बाद आईएमए कानपुर चैप्टर ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। हालांकि इस हड़ताल से इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होगी. सरकारी अस्पतालों में भी हड़ताल का कोई असर नहीं होगा। प्राइवेट सेवाएं होंगी बाधित   आईएमए कानपुर के प्रेसीडेंट डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि केंद्र सरकार के एनएमसी बिल की विसंगतियों के विरोध में आईएमए हेड क्वार्टर्स की ओर से शनिवार को हड़ताल की कॉल हुई है। इस बाबत कानपुर में आईएमए के सभी मेंबर्स कार्य बहिष्कार करेंगे। प्राइवेट क्लीनिकों व नर्सिंग होम में ओपीडी सेवाएं शाम 6 बजे त...
कानपुरः छात्रनेता चक्रेश के हत्यारे गप्पू को दया नहीं, काटेगा सारी उम्र-कैद

कानपुरः छात्रनेता चक्रेश के हत्यारे गप्पू को दया नहीं, काटेगा सारी उम्र-कैद

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में हुए चर्चित छात्रनेता चक्रेश अवस्थी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गप्पू भदौरिया की दया याचिका राज्यपाल ने खारिज कर दी है। उम्रकैद की सजा काट रहे गप्पू भदौरिया की तरफ से समय पूर्व रिहाई के लिए दया याचिका की गई थी। अब इसके निरस्त होने के बाद गप्पू भदौरिया की उम्रकैद की सजा जारी रहेगी। एक नजर में पूरा घटनाक्रम  याद दिलाते चलें कि अक्टूबर 2001 में 80फीट रोड के पास छात्रनेता चक्रेश अवस्थी की गप्पू भदौरिया व उसके तीन साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सेशन कोर्ट में आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट में अपील के बाद फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था। दाखिल की थी दया याचिका  गप्पू भदौरिया ने बीते दिनों 15 साल 4 महीने की सजा काट लेने की बात कहते हुए समय पूर्व रिहाई के लिए एक दया याचिका दाखिल की थी। जिस...
कानपुरः यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों में के लिए चलेंगी बसें, निजी वाहनों पर लगेगी रोक

कानपुरः यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों में के लिए चलेंगी बसें, निजी वाहनों पर लगेगी रोक

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सीएसजेएमयू में पढऩे वाले छात्रों के लिए गुड न्‍यूज़ है. पहली तो ये कि अगर स्‍टूडेंट्स के पास उनका निजी वाहन है तो अब उसके ईंधन की होगी बचत और दूसरी ये कि अगर आपके पास वाहन नहीं है तो आपको मिलने वाला है साधन। खबर कुछ ऐसी है कि यूनीवर्सिटी कैम्‍पस में चलने वाली हैं बसें। वहीं इससे भी ज्‍यादा अच्‍छी बात ये है कि छात्रों को इसका कोई किराया नहीं देना पड़ेगा। फिलहाल इन बसों को लेकर ये संभावना जताई जा रही है कि स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को यह सौगात मिल जाएगी। बस खरीदने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रिलीज ऑर्डर जारी कर दिए हैं। जल्‍द से जल्‍द ये बसें कैम्‍पस की सड़क पर फर्राटा भरती दिखेंगी। बनाई जा रही है पार्किंग  गौरतलब है कि सीएसजेएमयू कैंपस के अंदर आने जाने के लिए स्टूडेंट्स अभी तक पैदल या फिर बाइक व स्कूटी स...
पानी में बह गए प्रशासन के 50 करोड़, फिर भी फटा सड़कों का ‘कलेजा’

पानी में बह गए प्रशासन के 50 करोड़, फिर भी फटा सड़कों का ‘कलेजा’

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः एक बार फिर से शहर गड्ढों में धंसता जा रहा है और राहगीर उसमें गिर कर घायल होते जा रहे हैं। इनमें से कई तो काल के ग्रास में भी समा जाते हैं। वहीं बारिश के मौसम में ये समस्‍या और भी बढ़ जाती है। ऐसे में बरसात के महीनों में शहरवासियों का सड़कों पर चलना और भी ज्‍यादा दूभर हो जाता है। वहीं, इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि इस मामले में शहरवासियों की दिक्‍कत अभी जैसी की तैसी रहने वाली है। इसके पीछे कारण है यही बारिश। बरसात के चलते अभी इनकी मरम्‍मत का काम शुरू भी नहीं हो सकता। हैरानी वाली बात है यह   यहां इससे भी बड़ी हैरानी वाली बात ये है कि जून 2017 में शहर में नगर निगम, केडीए, पीडब्ल्यूडी, मंडी परिषद और आवास विकास ने लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से 200 से ज्यादा सड़कों को गड्ढामुक्त किया था, लेकिन बारिश में यह गड्ढे फिर से दिखन...
कुलदीप सेंगर के भतीजे पर कराटे चैंपियन युवती ने कराया अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा, विधायक भी लपेटे में

कुलदीप सेंगर के भतीजे पर कराटे चैंपियन युवती ने कराया अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा, विधायक भी लपेटे में

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव दुष्कर्म मामले में जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के डॉक्टर भतीजे के खिलाफ नेशनल कराटे चैंपियन ने कानपुर में छेड़छाड़, लूटपाट, धमकाने और अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि विधायक की शह पर उसके भतीजे ने यह सब किया है। मामला तब का है जब पीड़ित युवती संविदा पर फार्मासिस्ट के पद पर उन्नाव में तैनात थी। आरोप है कि विधायक की प्रभाव के चलते इस मामले में उन्नाव पुलिस ने पहले इस मामले में धमकाकर समझौता करा दिया था। कानपुर की रहने वाली कराटें चैंपियन युवती ने बर्रा थाने में लिखाई रिपोर्ट, उन्नाव तैनाती के दौरान जबरदस्ती का आरोप  नेशनल कराटे चैंपियन रही बर्रा निवासी एक युवती का आरोप है कि वर्ष 2015 से 17 तक वह उन्नाव के एक सरकारी चिकित्सालय में संविदा पर फार्मासिस्ट के पद पर नौकरी कर रही थी। उसी दौरान विधायक कुलदीप...
Good News : अब ट्रेन का जनरल टिकट भी घर बैठे कराइये बुक

Good News : अब ट्रेन का जनरल टिकट भी घर बैठे कराइये बुक

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति, न्यूज लखनऊः कानपुर समेत एनसीआर जोन के रेल यात्री अब घर बैठे अपने मोबाइल से ट्रेन का जनरल टिकट खरीद सकते हैं। एनसीआर जीएम एमसी चौहान ने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का लोकार्पण कर सेवा की शुरुआत एनसीआर जोन में की है। अब नहीं बर्बाद होगा लाइन में समय  एनसीआर जीएम के लांच किए गए इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन में जनरल टिकट काउंटर की लाइनों में घंटों समय नहीं बर्बाद करना पड़ेगा। वह चंद मिनटों में अपने मोबाइल में यह एप डाउन लोड कर रेलवे का अनारक्षित रेल टिकट बुक कर सकता है। ले सकते हैं प्लेटफार्म टिकट भी  एनसीआर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि यात्री यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से जहां रेलवे का अनारक्षित टिकट घर बैठे बुक कर सकता है। वहीं वह इसी एप के माध्यम से प्लेटफार्म टिकट भी घर बैठे बुक कर सकता है, जोकि बुकिंग टाइम से तीन घंटे तक मान्य रहेगा।  ...
बरसात में गिरी घर की दीवार, मासूम की मौत-नानी घायल

बरसात में गिरी घर की दीवार, मासूम की मौत-नानी घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बर्रा में बारिश के दौरान लोडर चालक के मकान की दीवार ढह गई। उसका बेटा और सास मलबे में दब गए। इलाकाई लोग दोनों को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल ले गए। वहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया, जिसका पता चलने से घर में कोहराम मच गया। ऐसी मिली है जानकारी  बताया जाता है कि बर्रा वरुण विहार, कच्ची बस्ती निवासी राहुल लोडर चालक था। परिवार में पत्नी गुंजा और दो साल का बेटा ज्ञानसू था। इन दिनों राहुल के साथ उनकी सास पिंकी देवी भी रह रही है। गुरुवार को पिंकी देवी के साथ ज्ञानशू सो रहा था। दोनों दीवार के पास लेटे थे कि शाम को मकान की दीवार अंदर की ओर ढह गई। उसके मलबे में पिंकी और ज्ञानशू दब गए। पहुंचाया हॉस्‍पिटल  ये सब देखकर वहां शोर शराबा मच गया। इलाकाई लोग दोनों को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल ले गए। वहां पर ज्ञानशू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गुंजा गंभीर रूप से ...
कानपुर स्टेशन पर बहादुर लड़की ने चोर को पकड़कर पटका

कानपुर स्टेशन पर बहादुर लड़की ने चोर को पकड़कर पटका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्थित फुट ओवर ब्रिज पर मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरे को पीड़ित किशोरी ने फिल्मी स्टाइल में पकड़कर दो पटकनी लगाई। शोर सुनकर वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों ने लुटेरे को पकड़ कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने इस घटना के बारे में बताया कि उन्नाव सिविल लाइन में रहने वाली किशोरी कोमल अपनी मां शिमला सैनी के पास कानपुर आई थी। मां से मिल कर कोमल दोपहर को उन्नाव जाने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म छह के फुटओवर ब्रिज की सीढिय़ों पर बैठी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। ये भी पढ़िएः यहां दिन में ताले में बंद हो जाती है पुलिस चौकी  इसी दौरान एक लुटेरा उसका मोबाइल लेकर भागने लगा। कोमल ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर उसे पटक दिया। यह नजारा देख यात्रियों की भीड़ लग गई। जीआरपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के साथियों को पक...
कल्याणपुर में दुकानदार की गला दबाकर हत्या, रेस्टोरेंट मालिक पर आरोप

कल्याणपुर में दुकानदार की गला दबाकर हत्या, रेस्टोरेंट मालिक पर आरोप

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति डेस्‍क। कल्याणपुर में चाय दुकानदार की पीटने के बाद गला दबाकर हत्या करने की खबर सामने आई है। उसका शव दुकान के पास पड़ा मिला है। भाई ने एक रेस्टोरेंट मालिक और उसके कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कल्याणपुर में पी ब्‍लॉक नमक फैक्ट्री चौराहे के पास आदेश कुमार (70) की चाय की दुकान है। आदेश मूलरूप से रूरा का निवासी था। यहां पर वह दुकान के पास ही रहता था। परिवार में छोटा भाई बृजेश है। आदेश की दुकान के पीछे राकेश तिवारी का रेस्टोरेंट है। रात में चार लोगों के दुकान पर आने की चर्चा, तलाश होगी  आरोप है कि राकेश आदेश की दुकान हटाना चाहते थे, लेकिन आदेश ने दुकान हटाने से मना कर दिया था। इसके बाद से राकेश आदेश पर तरह तरह का दबाव बना रहे थे, लेकिन वह दुकान हटाने को राजी नहीं था। आरोप ये ...