Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

बरसात में गिरी घर की दीवार, मासूम की मौत-नानी घायल

समरनीति न्यूज, कानपुरः बर्रा में बारिश के दौरान लोडर चालक के मकान की दीवार ढह गई। उसका बेटा और सास मलबे में दब गए। इलाकाई लोग दोनों को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल ले गए। वहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया, जिसका पता चलने से घर में कोहराम मच गया।

ऐसी मिली है जानकारी 

बताया जाता है कि बर्रा वरुण विहार, कच्ची बस्ती निवासी राहुल लोडर चालक था। परिवार में पत्नी गुंजा और दो साल का बेटा ज्ञानसू था। इन दिनों राहुल के साथ उनकी सास पिंकी देवी भी रह रही है। गुरुवार को पिंकी देवी के साथ ज्ञानशू सो रहा था। दोनों दीवार के पास लेटे थे कि शाम को मकान की दीवार अंदर की ओर ढह गई। उसके मलबे में पिंकी और ज्ञानशू दब गए।

पहुंचाया हॉस्‍पिटल 

ये सब देखकर वहां शोर शराबा मच गया। इलाकाई लोग दोनों को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल ले गए। वहां पर ज्ञानशू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गुंजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उनके पैर में फैक्चर हो गया। उनको डॉक्टरों ने फिलहाल एडमिट कर लिया है।