Friday, March 20सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट

चित्रकूट के तेल कारोबारी के दो मासूम जुड़वा बेटों के अपहरण-हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जेल में मौत

चित्रकूट के तेल कारोबारी के दो मासूम जुड़वा बेटों के अपहरण-हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जेल में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बीती 12 फरवरी को हुए एक बेहद दुस्साहिस दो मासूम भाईयों के अपहरण एवं हत्याकांड में लगभग 3 माह बाद चौंकाने वाला मोड़ आया है। इस वारदात के मुख्य आरोपी तथा मासूमों को ट्यूशन पढ़ाने वाले रामकेश यादव ने जेल में फांसी लगाकर जान दे दी है। यह मुख्य आरोपी राकेश सतना सेंट्रल जेल में बंद था। सूत्रों का कहना है कि सतना जेल में बैरक से बाहर अपनी लुंगी से गले में फंदा लगाकर मुख्य आरोपी ने जान दी है। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया है। प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर जान देने की बात आ रही सामने   रामकेश यादव ने चित्रकूट के आयुर्वेदिक तेल कारोबारी ब्रजेश रावत के जुड़वा बेटों प्रियांश और श्रेयांश को अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया था। बाद में फिरौती मांगी और पैसा लेने के बावजूद दोनों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करके नदी में शवों को फेंक दिया था। संबंधित खबर भी पढ़ेंः चित्र...
दोपहर 1 बजे तक बांदा में 44.30 प्रतिशत तथा फतेहपुर में 27.48 प्रतिशत मतदान

दोपहर 1 बजे तक बांदा में 44.30 प्रतिशत तथा फतेहपुर में 27.48 प्रतिशत मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में जारी लोकसभा-2019 के पांचवें चरण के दौरान मतदान जारी है। सुबह 6 बजे से ही लोगों का मतदान को लेकर उत्साह नजर आने लगा था। इस दौरान महिला वोटरों की संख्या अच्छी-खासी नजर आई। चित्रकूट में भी वोटिंग पूरे उत्साह से चली। चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र के खपटिहा गांव में मतदान के बहिष्कार की सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। बांदा में 11 प्रतिशत और बबेरू में 11.50 प्रतिशत तथा नरैनी में 11.20 प्रतिशत  दोपहर 1 बजे तक बांदा में 44.30 प्रतिशत मतदान हो चुका है और वहीं पड़ोसी जनपद फतेहपुर में 27.48 प्रतिशत मतदान हुआ। बताया जाता है कि बांदा के अतर्रा के बूटूबाई इंटर कॉलेज (ओरन रोड) पर मशीन खराब होने के कारण 10 मिनट की देरी से गेट खोला गया। चित्रकूट में सुबह 9 बजे तक 8.50 प्रतिशत मतदान हुआ। बांदा में 11 प्रतिशत और बबेरू में 11.50 प्रतिशत तथा नरैनी में 11.2...
बांदा-चित्रकूट में सुरक्षित चुनाव के लिए ऐसी बनी रणनीति, चप्पे-चप्पे पर रहेंगे सुरक्षाकर्मी

बांदा-चित्रकूट में सुरक्षित चुनाव के लिए ऐसी बनी रणनीति, चप्पे-चप्पे पर रहेंगे सुरक्षाकर्मी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर बांदा में सुरक्षा की दृष्टि से जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में लगभग 10 लाख मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे। चुनावों को सकुशल कराने के लिए आयोग के निर्देश पर 10 हजार पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही दस्यु प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील बूथों की सुरक्षा को दो दिन पहले से ही अर्द्धसैनिक बल पहुंच चुके हैं। चुनावी तैयारियों के क्रम में शनिवार को पुलिस लाइन्स में चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी एके राय, एसपी गणेश प्रसाद साहा, डीएम हीरा लाल तथा एएसपी एलबीके पाल ने बैठक के साथ ही जवानों की ब्रीफिंग भी की। उच्चाधिकारियों ने बैठक में की व्यवस्था की समीक्षा  एएसपी श्री पाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि रविवार सुबह से सभी जवान अपने पोलिंग सेंटरों के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जाता है क...
महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः यूपी के बुंदेलखंड में महोबा जिले में चौथे चरण के चुनाव के दौरान गायब हुई ईवीएम के मामले में चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में इलाके के चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह जानकारी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया है कि चरखारी क्षेत्र के एआरओ अरविंद कुमार की शिकायत पर महोबा सदर कोतवाली में फदना गांव के मतदान केंद्र संख्या-92 की बूथ संख्या 127 में ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों व चौकीदार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौथे चरण के मतदान के बाद गायब हुआ था ईवीएम कंट्रोलर  बताया जाता है कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी कमलेश कुमार, मतदान अधिकारी (प्रथम) शरद कुमार, रजिया बेगम, अमरेंद...
चित्रकूट पहुंचे शाह का राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान, सियासत में मचेगा बवाल

चित्रकूट पहुंचे शाह का राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान, सियासत में मचेगा बवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, चित्रकूट/बांदाः लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के दौरान बुंदेलखंड के चित्रकूट में जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी चुनावी रैली की। इस दौरान शाह ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान भी दिया। साथ ही शाह के निशाने पर सपा-बसपा गठबंधन भी रहा। शाह ने कहा कि बुआ-भतीजे को 25 साल मौका मिला, तब कुछ नहीं किया और अब विकास की बात कर रहे हैं। गठबंधन पर भी साधा निशाना  दरअसल, शाह हाईवे स्थित बेड़ी पुलिया के पास मैदान में बांदा-चित्रकूट लोकसभा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के समर्थन में रैली कर रहे थे। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा और सोनिया गांधी के इशारे पर चलने वाला बताया। शाह ने इस दौरान खेतों की सिंचाई के लिए गांव-गांव व्यवस्थाएं की जाएंगी। कहा कि सिंचाई...
चित्रकूट में गरजीं प्रियंका, कहा- 5 साल में किसी एक बेरोजगार को रोजगार मिला हो, तो नाम बदल लूंगी..

चित्रकूट में गरजीं प्रियंका, कहा- 5 साल में किसी एक बेरोजगार को रोजगार मिला हो, तो नाम बदल लूंगी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज चित्रकूट में मोदी सरकार को बेरोजगारी और दूसरे मुद्दों पर जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल के दौरान अगर किसी बेरोजगार को रोजगार मिला हो तो वह अपना नाम बदल लेंगी। कहा कि मोदी सरकार बेरोजगारी, कालाधन जैसे मुद्दे पर पूरी तरह से फेल हुई है। उन्होंने बरगढ़ में बनी ग्लास फैक्ट्री का जिक्र भी किया और कहा कि बेरोजगारी चित्रकूट समेत पूरे बुंदेलखंड की समस्या है। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद उनकी सरकार आने पर बरगढ़ फैक्ट्री को फिर से चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि इसके लिए वह अपने भाई राहुल गांधी से जल्द ही बात करेंगी। मोदी सरकार के लिए फिर सुनाई कछुआ वाली कहानी  प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार के बारे में सोचकर कछुआ वाली वह कहानी याद आती है जिसमें कछुआ के राजा को घमंड में कुछ दिखाई नहीं देता था। प्रियंका ने कहानी ...
चित्रकूट में रैली से पहले भगवान कामतानाथ की शरण में प्रियंका गांधी, बोलीं- दादी की भी जुड़ी थी आस्था

चित्रकूट में रैली से पहले भगवान कामतानाथ की शरण में प्रियंका गांधी, बोलीं- दादी की भी जुड़ी थी आस्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा करने आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सबसे पहले कामतानाथ बाबा की शरण पहुंचीं। वहां अपने बेटे के साथ प्रियंका ने पूजा की और संतो का आशीर्वाद भी लिया। बताते हैं कि भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेकते हुए प्रियंका ने चुनावी जीत का आशीर्वाद मांगा। बताते हैं कि कामतानाथ जी के दर्शन का प्रियंका गांधी का पहले कोई कार्यक्रम नहीं था बल्कि बाद में अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। उनको हेलीकाप्टर से उतरकर सीधे जनसभा को संबोधित करना था लेकिन बाद में वह हेलीकाप्टर से उतरकर सीधे कामतानाथ भगवान के दर्शन को पहुंची। इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि कामतानाथ भगवान से उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी की भी आस्था जुड़ी थी। ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अमीरों के होते हैं चौकीदार, गरीबों के नहीं  ...
बुंदेलखंड, उन्नाव और बाराबंकी में प्रियंका गांधी का तूफानी दौरा आज से..

बुंदेलखंड, उन्नाव और बाराबंकी में प्रियंका गांधी का तूफानी दौरा आज से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः यूपी में लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं और यूपी की बात करें तो यहां 26 सीटों पर वोटिंग हो गई है। अब चौथे चरण की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां अपना दम-खम झोंक रहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार यानि आज से 3 दिन के यूपी में अपने तूफानी दौरे की शुरूआत करने जा रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी का पूरा फोकस बुंदेलखंड रहेगा। बताते चलें कि प्रियंका का पूरा जोर रहेगा कि वह बुंदेलखंड में अपना खोया हुआ जनाधार वापस लाएं। तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को प्रियंका फतेहपुर में रहेंगी। फतेहपुर, हमीरपुर और गाजीपुर में तूफानी दौरा  इसके बाद गुरुवार को बुंदेलखंड और 26 अप्रैल को बाराबंकी में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए रोड-शो करेंगी। प्रियंका गांधी आज फतेहपुर के खागा और गाजीपुर में जनसभाएं करेंगी। वहीं हमीरपुर में रोड-शो भी करेंगी। बुधवार को फतेहपुर, हम...
ड्यूटी से गायब होना पड़ा भारी, अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर

ड्यूटी से गायब होना पड़ा भारी, अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः ड्यूटी से बिना बताए गायब होना एक अभियंता को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह अवर अभियंता चुनाव निगरानी समिति में तैनात थे। एसडीएम इंदु प्रकाश सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी विशाख द्वारा सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया था। जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान मिले लापता  इस दौरान रौली कल्याणपुर, भरतकूप और बांदा जिले की सीमाओं पर जांच के लिए निगरानी समिति के स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवर अभियंता रामजीत यादव ड्यूटी पर नहीं मिले। अन्य लोगों से भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अधिकारियों का कहना है कि बाद में जानकारी हुई कि वह बिना बताए ड्यूटी से गायब थे। इस कारण उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व की धारा 134 के तहत कर्वी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ये भी पढ़ेंः आयोग के बाद ट्विटर की सीएम योगी पर कार्रवाई, ‘वा...
चित्रकूट में 11 साल के बच्चे की स्कूल बस की चपेट में आकर मौत

चित्रकूट में 11 साल के बच्चे की स्कूल बस की चपेट में आकर मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की स्कूली बस की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस चालक को भीड़ ने पकड़कर पुुलिस को सौंपा  बताया जाता है कि नयागांव थाना क्षेत्र के पालदेव के पास एक स्कूल बस की चपेट में आकर पालदेव के रहने वाले शनि उर्फ सोनी (11) की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने भागकर चालक को पकड़ा। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस में सवार स्कूली बच्चों को उनके घर और स्कूल भिजवाया। घटना से मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ कार्रव...