Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड, उन्नाव और बाराबंकी में प्रियंका गांधी का तूफानी दौरा आज से..

प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः यूपी में लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं और यूपी की बात करें तो यहां 26 सीटों पर वोटिंग हो गई है। अब चौथे चरण की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां अपना दम-खम झोंक रहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार यानि आज से 3 दिन के यूपी में अपने तूफानी दौरे की शुरूआत करने जा रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी का पूरा फोकस बुंदेलखंड रहेगा। बताते चलें कि प्रियंका का पूरा जोर रहेगा कि वह बुंदेलखंड में अपना खोया हुआ जनाधार वापस लाएं। तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को प्रियंका फतेहपुर में रहेंगी।

फतेहपुर, हमीरपुर और गाजीपुर में तूफानी दौरा 

इसके बाद गुरुवार को बुंदेलखंड और 26 अप्रैल को बाराबंकी में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए रोड-शो करेंगी। प्रियंका गांधी आज फतेहपुर के खागा और गाजीपुर में जनसभाएं करेंगी। वहीं हमीरपुर में रोड-शो भी करेंगी। बुधवार को फतेहपुर, हमीरपुर और गाजीपुर का दौरा करने के बाद गुरुवार को झांसी में रोड शो करेंगी। बताया जा रहा है कि हांलाकि प्रियंका का पूरा जोर रोडशो पर है लेकिन वह इस दौरान निजी तौर पर भी लोगों से मिलकर पार्टी का जनाधार वापस लाने की भी कोशिश करेंगी।

लखनऊ में रोड-शो के दौरान राहुल-प्रियंका गांधी।

ऐसा है प्रियंका गांधी का पूरा कार्यक्रम

24 अप्रैल- प्रियंका फतेहपुर संसदीय क्षेत्र की खागा तहसील में जनसभा करेंगी। इसके बाद गाजीपुर में भी एक जनसभा करेंगी। इसके बाद बुंदेलखंड की हमीरपुर लोकसभा सीट के अतर्गत महोबा में दोपहर 2 बजे उनका रोड-शो का कार्यक्रम है। इसके बाद राठ क्षेत्र में उनकी एक बैठक भी है।

25 अप्रैल- प्रियंका गांधी गुरुवार को झांसी में रोड-शो करने के बाद गुरुसरायगंज में 1.30 बजे बैठक करेंगी। जालौन के ऊरई में 3 बजे एक दूसरी बैठक करेंगी।

26 अप्रैल- शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव में रोड-शो करेंगी। वहां के बाद दोपहर बाद लगभग 3 बजे उनका कार्यक्रम बाराबंकी के इसरौली में बैठक करने का है। इसके बाद देवा शरीफ और बाराबंकी में रोड-शो का है।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका ने मोदी से पूछा- राष्ट्रवादी हैं तो उस लोकतंत्र का सम्मान क्यों नहीं करते जिसने सत्ता दी