Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट पहुंचे शाह का राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान, सियासत में मचेगा बवाल

अमित शाह।

समरनीति न्यूज, चित्रकूट/बांदाः लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के दौरान बुंदेलखंड के चित्रकूट में जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी चुनावी रैली की। इस दौरान शाह ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान भी दिया। साथ ही शाह के निशाने पर सपा-बसपा गठबंधन भी रहा। शाह ने कहा कि बुआ-भतीजे को 25 साल मौका मिला, तब कुछ नहीं किया और अब विकास की बात कर रहे हैं।

गठबंधन पर भी साधा निशाना 

दरअसल, शाह हाईवे स्थित बेड़ी पुलिया के पास मैदान में बांदा-चित्रकूट लोकसभा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के समर्थन में रैली कर रहे थे। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा और सोनिया गांधी के इशारे पर चलने वाला बताया। शाह ने इस दौरान खेतों की सिंचाई के लिए गांव-गांव व्यवस्थाएं की जाएंगी। कहा कि सिंचाई के लिए 3 हजार करोड़ से तालाबों का निर्माण कराएंगे और केन-बेतवा जोड़ने की योजना शुरू कराएंगे। इस विवादित बयान देते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली। वहीं मिलावट के गठबंधन के नेता राहुल गांधी गर्मी बढ़ने पर ऐसी जगह चले जाते हैं जहां पर उनकी मां भी नहीं ढूंढ पाती।

ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में प्रियंका का इशारों में मोदी पर जबरदस्त हमला, कहा- गरीबों से रिश्ता नहीं, सिर्फ प्रचार, टीवी और विदेशों में आते हैं नजर..