Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट में रैली से पहले भगवान कामतानाथ की शरण में प्रियंका गांधी, बोलीं- दादी की भी जुड़ी थी आस्था

चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के मंदिर में पूजारी से भगवन की फोटो लेतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व उनका बेटा।

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा करने आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सबसे पहले कामतानाथ बाबा की शरण पहुंचीं। वहां अपने बेटे के साथ प्रियंका ने पूजा की और संतो का आशीर्वाद भी लिया।

चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के मंदिर में पूजारी से भगवन की फोटो लेतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व उनका बेटा।

बताते हैं कि भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेकते हुए प्रियंका ने चुनावी जीत का आशीर्वाद मांगा। बताते हैं कि कामतानाथ जी के दर्शन का प्रियंका गांधी का पहले कोई कार्यक्रम नहीं था बल्कि बाद में अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के मंदिर में पूजारी से भगवन की फोटो लेतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व उनका बेटा।

उनको हेलीकाप्टर से उतरकर सीधे जनसभा को संबोधित करना था लेकिन बाद में वह हेलीकाप्टर से उतरकर सीधे कामतानाथ भगवान के दर्शन को पहुंची। इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि कामतानाथ भगवान से उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी की भी आस्था जुड़ी थी।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अमीरों के होते हैं चौकीदार, गरीबों के नहीं