Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी की 13 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 43.91 फीसद मतदान, बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है यह चरण

यूपी के निघासन लोकसभा सीट पर पलिया क्षेत्र में मतदान के बाद वोट इंक दिखाते एक सिख परिवार के सदस्य।

समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक यूपी की 13 सीटों पर 43.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। कानपुर में 40.16, अकबरपुर में 43.76, हमीरपुर में 47.25 प्रतिशत मतदान हो गया था। जालौन में 42.94, झांसी में 49.18, उन्नाव में 42.58, फर्रुखाबाद में 45.76, इटावा में 43.80, कन्नौज में 44.83, शाहजहांपुर में 38.31 लखीमपुर खीरी में 49.07, हरदोई में 42.80, मिश्रिख में 41.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

9 राज्यों की 72 सीटों पर चल रहा है मतदान 

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर दोपहर 2 बजे तक 38.63 फीसद मतदान हो चुका है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 52.37 फीसद मतदान हुआ है। इस चरण में यूपी की 13 सीटों पर भी मतदान हो रहे हैं। ये फेज बीजेपी के लिए काफी अहम माना जा रहा है।  मालूम हो महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिमबंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभासीट पर भी मतदान हो रहा।

प्रतिकात्मक फोटो।

अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में हो रहा मतदान  

अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जारहा है। उत्तर प्रदेश में 2 बजे तक 34 फीसदी मतदान उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर दो बजे तक 34.42 फीसदी मतदान हुआ। कन्नौज में सबसे कम मतदान हुआ है। जानकारी के मुताबिक ईवीएम में खराबी के कारण कन्नौज में कई जगहों पर देर से मतदान शुरु हुआ, जबकि मतदान स्थल पर मतदाताओं की लंबी कतार दिखी। पहले दो घंटा यानी सात से नौ बजे के बीच मतदान धीमा था। गरमी बढ़ते ही वोटर उमड़ पड़े। 7 से 9 बजे के बीच जहां 9.50 प्रतिशत मतदान हुआ था वहीं 9 से 11 बजे के बीच 21.50 प्रतिशत हो गया। सुबह बड़ी संख्या में ईवीएम में खराबी के बाद उनको बदला गया।

सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच हुआ मतदान प्रतिशत 

अब मतदान जोर पकड़ रहा है। दिन में 11 से 1 बजे के बीच 13 लोकसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक 39.06 प्रतिशत वोट लखीमपुर खीरी में डाला गया। इस दो घंटों में सबसे कम मतदान 32.40 प्रतिशत मिश्रिख में हुआ था।शाहजहांपुर में 33.78, लखीमपुर खीरी में 30.06, हरदोई में 32.60, मिश्रिखमें 32.40, उन्नाव में 33.00, फर्रुखाबाद में 33.40, इटावा में 33.60,कन्नौज में 33.34, कानपुर में 34.38, अकबरपुर में 33.00, जालौन में33.94, झांसी में 33.80 व हमीरपुर में 37.36 प्रतिशत मतदान हो गया था।

ये भी पढ़ेंः UP में 13 सीटों पर चौथे चरण का मतदान जारी, वोटरों में जोश तो EVM में खराबी की खबरें..