Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Rally

‘चक्रवाती फानी’ ने रोकी नेताओं की भी रफ्तार, ममता और शाह जैसे नेताओं की रैलियां हुईं रद्द

‘चक्रवाती फानी’ ने रोकी नेताओं की भी रफ्तार, ममता और शाह जैसे नेताओं की रैलियां हुईं रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनावी मौसम पर फानी तूफान भारी पड़ रहा है। फानी ने नेताओं की रफ्तार पर लगाम लगा दिया है। फानी तूफान की वजह से कई नेताओं की रैली रद्द हो गई हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो दिन के लिए अपनी सारी रैली रद्द की है तो वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज झारखंड में होने वाली तीन रैलियां रद्द कर दी हैं। भीषण चक्रवाती तूफान फानी शुक्रवार को ओडिशा के पुरी से टकरा गया है। किसी भी आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है। वहीं इसका असर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी दिख सकता है। ममता ने की 48 घंटे के लिए सभी जनसभा रद्द  चक्रवाती तूफान फानी को देखते हुए पश्चिम ब...
चित्रकूट में रैली से पहले भगवान कामतानाथ की शरण में प्रियंका गांधी, बोलीं- दादी की भी जुड़ी थी आस्था

चित्रकूट में रैली से पहले भगवान कामतानाथ की शरण में प्रियंका गांधी, बोलीं- दादी की भी जुड़ी थी आस्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा करने आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सबसे पहले कामतानाथ बाबा की शरण पहुंचीं। वहां अपने बेटे के साथ प्रियंका ने पूजा की और संतो का आशीर्वाद भी लिया। बताते हैं कि भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेकते हुए प्रियंका ने चुनावी जीत का आशीर्वाद मांगा। बताते हैं कि कामतानाथ जी के दर्शन का प्रियंका गांधी का पहले कोई कार्यक्रम नहीं था बल्कि बाद में अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। उनको हेलीकाप्टर से उतरकर सीधे जनसभा को संबोधित करना था लेकिन बाद में वह हेलीकाप्टर से उतरकर सीधे कामतानाथ भगवान के दर्शन को पहुंची। इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि कामतानाथ भगवान से उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी की भी आस्था जुड़ी थी। ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अमीरों के होते हैं चौकीदार, गरीबों के नहीं  ...
बांदा में मांगों को लेकर वकीलों ने निकाली रैली, दिखाई एकजुटता

बांदा में मांगों को लेकर वकीलों ने निकाली रैली, दिखाई एकजुटता

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर अपनी 8 सूत्री मांगो को लेकर अधिवक्ताओं ने रैली निकालते हुए आवाज बुलंद की। इस मौके पर सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते अधिवक्ता   सभी अधिवक्ता संघ भवन से निकलकर कलेक्ट्रेट व जजी परिसर होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से निकले। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहते हुए अधिवक्ताओं ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। ये भी पढ़ेंः बांदा में अधिवक्ता की हार्टअटैक से मौत, परिजनों में कोहराम मचा, संघ में शोक की लहर इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर, महासचिव जयकरण वर्मा, अशोक पाठक, उमाशंकर पाल, शमशाद अहमद, आदित्य सिंह, जगदीश सिंह, विजय उपाध्याय, परवेज, अजीज खान, रमेश प्रजापति, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।...
‘स्वच्छता मिशन का सपना हर नागरिक के कर्तव्यनिर्वहन से होगा पूरा’

‘स्वच्छता मिशन का सपना हर नागरिक के कर्तव्यनिर्वहन से होगा पूरा’

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज कस्बा स्थित श्याम लाल इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली का समापन विकासखंड मुख्यालय स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय के स्व. राम नरेश विमल सभागार में ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह की अध्यक्षता में किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता संदेश देने को रैली   ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को बोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को अपनी अपनी जिम्मेदारियों निर्वहन करना चाहिए। अगर क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक अपने घर व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखे तो भारत सरकार के 'स्वच्छत भारत मिशन' का सपना अपने आप ही पूरा हो जाएगा। ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद में नमाज का मामला पांच जजों वाली बेंच को नहीं भेजा जाएगा श्री सिंह ने कैडे...