Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Dear Doctor : ठंड में अपने बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं, पढ़िए ! डाक्टर की सलाह

Dear Doctor : ठंड में अपने बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं, पढ़िए ! डाक्टर की सलाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में ठंड में होने वाली बीमारियां जोर पकड़ रही हैं। खांसी, जुकाम और बुखार के साथ-साथ वैश्विक संकट कोरोना को लेकर भी अलर्ट जारी हो चुका है। ऐसे माहौल में बच्चों का हम सभी को खास ख्याल रखना है। अपने नौनिहालों को बीमारियों से बचाकर रखना है। सवाल है कि बच्चों का कैसे ख्याल रखें। इसके लिए हमने 'समरनीति न्यूज' आफिस में शहर के जाने-माने अपने डियर डाॅक्टर डाक्टर जे. विक्रम को आमंत्रित किया। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर जे. विक्रम से हमने बच्चों को बीमारियों से बचाने, उनके वैक्सिनेशन और दूसरे हेल्थ टिप्स पर बात की। यह बातचीत सभी पेरेंट्स के लिए खास है। आप भी पढ़िए और डाक्टर की सलाह मानिए..  निमोनिया, कोल्ड डायरिया-इंफेक्शन का दौर डाॅक्टर विक्रम कहते हैं कि सर्दी का यह मौसम बच्चों के बीच निमोनिया, गले के इंफेक्शन, वायरल/डेंगू फीवर और कोल्ड डा...
बांदा की छात्रा नंदनी ने रांची में किया नाम रोशन, सम्मान..

बांदा की छात्रा नंदनी ने रांची में किया नाम रोशन, सम्मान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीबीएसई की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में बांदा के एक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया है। रांची में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल में इंटर की छात्रा नंदनी सिंह को इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। उन्हें रजत पदक मिला है। उन्हीं की क्लास की छात्रा सिमरन साहू ने छठवां स्थान हासिल किया है। वाराणसी में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 12वीं के छात्र कार्तिकेय प्रताप ने भी दूसरा स्थान पाया। सम्मान समारोह में हुए सम्मानित उनको भी रजत पदक मिला है। बुधवार को स्कूल की ओर से छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें हार्पर क्लब पूर्व सचिव रामेंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। ये भी पढ़ें : Sports : बांदा में भागवत प्रसाद क्रिकेट लीग के 9वें दिन टीमों में जोरदार टक्कर बांदा के पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अमित सेठ भ...
‘समरनीति न्यूज’ आफिस पहुंचे CMS, स्वास्थ्य सेवाओं पर दीं खास जानकारियां, हेल्थ ATM से लेकर योगा क्लास..

‘समरनीति न्यूज’ आफिस पहुंचे CMS, स्वास्थ्य सेवाओं पर दीं खास जानकारियां, हेल्थ ATM से लेकर योगा क्लास..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : डेंगू से जंग में प्लेटलेट्स बनाकर मरीजों की जान बचाना। इतना ही नहीं जिला अस्पताल के मरीजों के अलावा बांदा मेडिकल कालेज और कुछ प्राइवेट अस्पतालों में प्लेटलेट्स की सप्लाई। यह बड़ी उपलब्धि बांदा जिला अस्पताल ने हासिल की है। हालांकि, आमतौर पर जिला अस्पताल के नाम पर एक ऐसी जगह दिलो-दिमाग में आती है जहां मरीज और तिमारदार सुविधाओं से असहमत रहते हैं। इसी बीच जिला अस्पताल अब मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों को योगा की झप्पी के साथ-साथ फिजियोथेरेपी भी दे रहा है। यह सबकुछ कैसे हो रहा है। 'समरनीति न्यूज' आफिस में CMS डा. एसएन मिश्रा बने अतिथि हमने बांदा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (chief medical superintendent) डा. संपूर्णानंद मिश्रा से व्यापाक रूप से बातचीत की। वह 'समरनीति न्यूज' कार्यालय में अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बातचीत में उन्होंने कई बड़ी बातें बताईं। सीएमएस डा....
ताजे-ताजे भाजपाई बने कथित नेताजी पालिका की कतार में, होर्डिंग्स पर चुटकी ले रहे लोग

ताजे-ताजे भाजपाई बने कथित नेताजी पालिका की कतार में, होर्डिंग्स पर चुटकी ले रहे लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजनीतिक की मुख्यधारा में वजूद तलाश रहे एक कथित नेताजी/ठेकेदार के होर्डिंग्स बांदा शहर में सुर्खियों में छाए हैं। हाल में एक मंत्री को घर बुलाकर वेलकम करने के बाद चर्चा में आए यह जनाब नगर पालिका की दौड़ में खड़े दिखाई दे रहे हैं। जानकार बताते हैं कि विधानसभा चुनाव 2022 की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। यानी प्रचार तक कांग्रेसी रहे, ऐन वक्त पर भाजपा को पकड़ लिया। एक पुराने कांग्रेसी नेता का कहना है कि राजनीति से इनका कोई खास सरोकार नहीं हैं। इनको राजनीतिक उतनी ही पसंद है जितनी काम-धंधे को फायदा पहुंचाए। वोटिंग से ठीक पहले छोड़ी थी कांग्रेस पानी से जुड़े विभागों की ठेकेदारी इनका मूल व्यवसाय है, लेकिन अबकी बार नगर पालिका में किस्मत अजमाने के लिए कूदने को तैयार बैठे हैं। सूत्रों का कहना है कि एक मंत्री-विधायक को टिकट के लिए पकड़े हुए हैं। ब...
बीजेपी, बालू और बुंदेलखंड- ना निकाय की फिक्र, ना 2024 का चिंतन, यहां उल्टी हवा..

बीजेपी, बालू और बुंदेलखंड- ना निकाय की फिक्र, ना 2024 का चिंतन, यहां उल्टी हवा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : रिकार्ड समय में बने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात बताती है कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारें इस पिछड़े क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। दोनों बड़े नेता बुंदेलखंड की दशा सुधारने के लिए संकल्पबद्ध नजर आते हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर हवा उल्टी बह रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी के ज्यादातर नेताओं और जनप्रतिनिधियों का मिजाज बिल्कुल अलग नजर आता है। सरकारों को 'विकास' तो स्थानीय नेताओं को भा रहा बालू एक ओर लखनऊ से दिल्ली तक यूपी नगर निकाय और लोकसभा 2024 के चुनावों को लेकर बीजेपी में सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं, वहीं दूसरी ओर बुंदेलखंड में बीजेपी नेता चुनावी मूड से दूर नजर आ रहे हैं। ज्यादातर काम-धंधे में व्यस्त हैं। इसकी बहुत बड़ी वजह है बुंदेलखंड का बालू यानी मौरंग खनन। दरअसल, बुंदेलखंड के लगभग सभी ज...
बांदा PWD : रायल्टी घोटालेबाजों के पीछे कौन..? लखनऊ तक हल्ला, फिर भी जांच रफ्तार सुस्त

बांदा PWD : रायल्टी घोटालेबाजों के पीछे कौन..? लखनऊ तक हल्ला, फिर भी जांच रफ्तार सुस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (बांदा) : स्थानीय लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में भ्रष्टाचार का खेल किसी से छिपा नहीं है। बस्ती जिले की खनिज रायल्टी के बांदा पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में भुगतान सत्यापन की शिकायत के बाद करोड़ों के हेरफेर का खुलासा हुआ। दरअसल, यह मामला चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त के पास कबरई के एक ट्रैडर्स के जरिए शिकायत के रूप में पहुंचा था। इसके बाद जांच के लिए आयुक्त ने जिलाधिकारी (बांदा) को पत्र लिखकर एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी गठित हुई मगर बेहद धीमी रफ्तार से। उच्चाधिकारियों की सख्त रुख के चलते नीचे वाले बाबुओं का खेल नहीं चला। जांच तो शुरू हो गई, लेकिन रफ्तार बेहद सुस्त है। चर्चा-जांच दबवाने में जुटे कई प्रभावशाली सूत्रों की माने तो जांच के लिए गठित कमेटी में जिला खनिज अधिकारी समेत तीन अधिकारियों को शामिल किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि ...
बुंदेलखंड में बीजेपी : नए महामंत्री के लिए आसान नहीं संगठन को धार देना

बुंदेलखंड में बीजेपी : नए महामंत्री के लिए आसान नहीं संगठन को धार देना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार को बांदा में रहे। अपना पद संभालने के बाद यह उनका प्रथम आगमन था। झारखंड के पूर्व प्रभारी रहे धर्मपाल सिंह भाजपा संगठन के एक कुशल रणनीतिकार और मझे हुए नेता माने जाते हैं। बांदा में उन्होंने महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट के साथ-साथ फतेहपुर के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। निश्चित ही यह समझ लिया होगा कि यहां कौन कितने पानी में है। मोदी-योगी के नाम पर जीत और फिर जनता पर बोझ खास बात यह है कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में धर्मपाल सिंह को सुनील बंसल की जगह पर लाई है। बंसल ने लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में संगठन का दायित्व संभाला। एक के बाद एक चुनावों में जीत का शेहरा उनके सिर बंधा। बांदा-बुंदेलखंड और आसपास के जिलों के छोटे से लेकर बड़े नेता सीधेतौर पर सुनील बंसल से जुड़े रहे ...
UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : अखिलेश यादव ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर मुख्यमंत्री बनाने के 'ऑफर' वाली जो गुगली फेंकी, उसमें अब उप मुख्यमंत्री फंसते नजर आ रहे हैं। बुंदेलखंड के अपने दो दिवसीय दौरे पर डिप्टी सीएम केशव ने महोबा से बांदा तक बीते 24 घंटे में पीएम मोदी से ज्यादा अखिलेश यादव का नाम पुकारा। यह बात और है कि डिप्टी सीएम मौर्य ने जितनी बार अखिलेश का नाम लिया। उतनी बार उतना ही बड़ा हमला भी बोला। यहां तक कहा कि अखिलेश यादव को इलाज की जरूरत है। उनकी हालत बिन पानी वाली मछली जैसी है। अखिलेश यादव ने दिया था डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दरअसल, अखिलेश यादव के इस आफर को दो वजहों से धार मिल रही है। एक हाल ही में बिहार में हुई राजनीतिक ऊठा-पटक की घटना की वजह से। दूसरे वजह काफी अहम है। वो है 3 साल पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में 100 से ज्यादा भाजपा विधायकों का अपनी...
बाप हमारे सांसद हैं : खाना न मिलने पर ढाबे पर तोड़फोड़-मारपीट, चित्रकूट सांसद के बेटे पर आरोप, थाने में धरना

बाप हमारे सांसद हैं : खाना न मिलने पर ढाबे पर तोड़फोड़-मारपीट, चित्रकूट सांसद के बेटे पर आरोप, थाने में धरना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : नेताओं के बेटों की करतूत किसी से छिपी नहीं है। बाप की सत्ता का नशा इनके सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं। आज शनिवार को बुंदेलखंड के चित्रकूट-बांदा के सांसद आरके सिंह पटेल के बेटे सुनील पटेल पर एक ढाबा संचालक और कर्मचारियों ने मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कार्रवाई न होने पर इन लोगों ने थाने में धरना दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच में सत्यता मिलने पर कार्रवाई होगी। बहरहाल, इस तरह की घटना ने एक बार फिर बुंदेलखंड की राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दी है। चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र का है पूरा मामला पंजबटी ढाबा संचालक सुदीप गर्ग का कहना है कि शुक्रवार देर रात सासंद श्री पटेल का पुत्र सुनील पटेल अपने साथ प्राइवेट गनर और तीन दोस्तों को लेकर रात करीब 12 बजे पहुंचा। थाने में तिरंगा लेकर धरने पर बैठे ढाबा संचालक व समर्थक...
UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : एक साल पहले बांदा के जसपुरा प्रथम वार्ड-12 में शानदार जीत दर्ज कराने वाली भाजपा से यह सीट सपा ने उप चुनाव में छीन ली। सपा की महिला उम्मीदवार असरफुल निशां 1066 वोटों के अंतर से भारी जीत दर्ज कराई है। अब बीजेपी के लिए यह चिंतन का विषय है कि जिस क्षेत्र से जलशक्ति विभाग का राज्यमंत्री दिया, उसी में खाली हाथ क्यों रह गई। विधायक से लेकर मंत्री तक धरे के धरे रह गए। संगठन का फैसला भी गलत साबित हुआ। मैदान में उतरने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। बाद में रिकाउंटिंग को लेकर भी फजीहत हुई। 1066 वोटों से जीती सपा का रिकाउंटिंग के बाद 1 वोट और बढ़ गया। जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में खाली हाथ भाजपा प्रारंभिक सूचना के अनुसार सपा प्रत्याशी को 4264 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रितिका सिंह रही हैं। बताते चलें कि इससे पहले इसी सीट पर भाजपा की स्व. श्वेता सिंह गौर ने काफी शानदार...