Wednesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

UP : बसपा नेता एवं जिपं सदस्य समेत 8 पर छेड़छाड़ का मुकदमा, दो पक्षों में विवाद..

UP : बसपा नेता एवं जिपं सदस्य समेत 8 पर छेड़छाड़ का मुकदमा, दो पक्षों में विवाद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विवाद के बाद एक महिला के आरोपों पर बसपा नेता एवं बिसंडा से जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू और बिसंडा के बाघा के रहने वाले उनके फुफेरे भाई दीपक साहू समेत आठ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखा गया है। चर्चा है कि दो पक्षों में आपसी विवाद से जुड़ा मामला है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा लिख लिया गया है, लेकिन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति से बात करने का प्रयास किया गया। उनका फोन नहीं उठा। दो पक्षों में पुराने विवाद की बात आ रही सामने जानकारी के अनुसार बांदा जिले के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि करीब एक सप्ताह पहले बसपा नेता निवासी बिसंडा, उसका फुफेरा भाई दीपक साहू और कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए थे। ये भी पढ़ें : घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री क...
अपना ख्याल रखिए ! बांदा में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, 20 नए मरीज भर्ती..

अपना ख्याल रखिए ! बांदा में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, 20 नए मरीज भर्ती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा : आप सभी को अपना ख्याल रखने की जरूरत है। खासकर बारिश के इस मौसम में मौसमी और मच्छरों से जनित बीमारियों के प्रति सावधाना रहना होगा। डेंगू के तीन मरीज मिलने के बाद बांदा में वायरल फीवर भी काफी जोर पकड़ रहा है। बुखार की चपेट में आने पर पीड़ित लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार जिला अस्पताल में वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की लंबी कतार   लगी रही। बताते हैं कि सात मरीजों की डेंगू जांच भी हुई। हालांकि, सभी की निगेटिव रिपोर्ट आई। 20 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से लगभग सभी बेड फुल हैं। मौसमी बीमारियों में लगातार बढ़ोत्तरी, डेंगू का भी डर जानकारी के अनुसार मौसमी परिवर्तन से बीमारियों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मच्छरों के प्रकोप से बीमारियां बढ़ रही हैं। अबतक डेंगू के पांच मरीज जिले में मिल चुके हैं। ये भी...
बांदा में सास-बहू समेत 4 पर वज्रपात, बाल-बाल बची जान-हालत गंभीर

बांदा में सास-बहू समेत 4 पर वज्रपात, बाल-बाल बची जान-हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बबेरू के निभौर की रहने वाली सधुवा की पत्नी शोभा (40) अपनी सास बेसनिया (70) के साथ आज दोपहर खेतों पर काम कर रही थीं। इसी बीच बारिश से बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। पेड़ पर बिजली गिरने से झुलसी सास-बहू बताते हैं कि तभी आकाशीय बिजली पेड़ आ गिरी। इससे दोनों सास-बहू बुरी तरह से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं मरका के अरमार गांव के रहने वाले रामखेलावन (70) और विजय (16) भी शनिवार दोपहर खेत में मवेशी चरा रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान बारिश के बीच बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह झुलस ग...
बांदा : नाबालिग युवती का अपहरण, 3 युवकों के खिलाफ FIR..

बांदा : नाबालिग युवती का अपहरण, 3 युवकों के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तीन युवकों के खिलाफ शहर कोतवाली में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित पिता का कहना है कि 22 अगस्त को तीनों आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने आरोपी खाईंपार मोहल्ले के रहने वाले अन्नू, राजा और संतोष के खिलाफ एक 17 साल की लड़की के अपहरण का मुकदमा हुआ है। लड़की के पिता ने यह मुकदमा लिखाया है। उधर, कोतवाली पुलिस ने लड़की की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लड़की को बरामद किया जाएगा। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गाड़ी छोड़ चालक-परिचालक फरार.. https://samarneetinews.com/chitrakoot-lover-dies-after-falling-from-train-in-police-custody-...
Chitrakoot : पुलिस हिरासत में प्रेमी की ट्रेन से गिरकर मौत, उठे सवाल-पढ़िए पूरी खबर..

Chitrakoot : पुलिस हिरासत में प्रेमी की ट्रेन से गिरकर मौत, उठे सवाल-पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर ले जा रही पुलिस की हिरासत से युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक ने ट्रेन से छलांग लगा दी। घटना के समय पुलिस और लड़की का पिता दोनों को पकड़कर ले जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं लड़के के पिता ने उसे ट्रेन से फेंके जाने का संदेह जताया है। प्रेमी-प्रेमिका को छत्तीगढ़ ले जा रही थी पुलिस जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रहने वाले कुंवर सिंह यादव का गांव की युवती से तीन साल से प्रेम प्रसंग था। वह अयोध्या में काम कर रहा था। इसी दौरान बीती 11 अगस्त को युवती भागकर उसके पास आ गई। युवती के पिता ने कुंडा थाने में एफआईआर कराई। पुलिस व युवती के पिता खोजबीन करते हुए अयोध्या पहुंचे। ये भी पढ़ें : UP BJP : I.N.D.I.A. के चलते भाजपा फूंक-फूंककर रख रही कदम, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का...
दर्दनाक : बांदा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गाड़ी छोड़ चालक-परिचालक फरार..

दर्दनाक : बांदा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गाड़ी छोड़ चालक-परिचालक फरार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी में हुए एक सड़क हादसे में रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक बाइक से सामान खरीदकर घर वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, हादसे के बाद रोडवेज बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। तिंदवारी पुलिस ने कब्जे में ली रोडवेज बस जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव के लल्लू (36) आज तिंदवारी कस्बे से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में जसईपुर गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। बताते हैं कि युवक बस के पहिए के नीचे आकर फंस गए। ये भी पढ़ें : सावधान ! बांदा में डेंगू की दस्तक, 3 मरीज मिले, वायरल-डायरिया पहले से..  काफी दूर तक वह बस में फंसे चले गए। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस को रोका। इसके बाद च...
सावधान ! बांदा में डेंगू की दस्तक, 3 मरीज मिले, वायरल-डायरिया पहले से..

सावधान ! बांदा में डेंगू की दस्तक, 3 मरीज मिले, वायरल-डायरिया पहले से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : वायरल के बाद अब बांदा में डेंगू ने भी दस्तक दी है। बांदा शहर ही नहीं, जिलेभर में सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। गुरुवार को जांच में तीन डेंगू मरीज मिले हैं। एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया है। वहीं डायरिया और बुखार से पीड़ित 12 मरीज जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। गुरुवार को 3 मरीजों में डेंगू की पुष्टि जानकारी के अनुसार नरैनी में एक डेंगू पीड़ित मरीज पहले ही मिल चुका है। गुरुवार को जिला अस्पताल में 19 सेंपल डेंगू के लिए गए। इनमें अशोक लाट तिराहा निवासी सतनाम (18), कालूकुआं निवासी शुभम (20), पद्माकर चौराहा निवासी विशा (10) पुत्री अनीस को डेंगू मिला। ये भी पढ़ें : नशेबाजों का तांडव : जीजा-साले पर पर हमला, एक की मौत-दूसरा गंभीर शुभम को भर्ती करके उनका इलाज चल रहा है। उधर, बाकी वायरल और डायरिया के मरीजों का इलाज चल रहा ह...
UP BJP : I.N.D.I.A. के चलते भाजपा फूंक-फूंककर रख रही कदम, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ा इंतजार

UP BJP : I.N.D.I.A. के चलते भाजपा फूंक-फूंककर रख रही कदम, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ा इंतजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : लोकसभा चुनाव 2024 की घड़ियां लगातार नजदीक आ रही हैं। वहीं यूपी में भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार बढ़ रहा है। संगठनात्मक फेरबदल का सर्वे पूरा होने के डेढ़ महीने बाद भी जिलाध्यक्षों का नियुक्ति नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि विपक्षी संगठन I.N.D.I.A. की सक्रियता को देखते हुए भाजपा अब फूंक-फूककर कदम रख रही है। यही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में देरी की वजह है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में युवाओं-महिलाओं को प्राथमिकता और जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दावेदारों की नहीं थम रही लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ हालांकि, इस देरी से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। साथ ही दावेदारों की लखनऊ से दिल्ली तक की दौड़ थम नहीं रही है। जिलाध्यक्ष संगठन के कार्यों से ज्यादा अपनी मजबूती में जुटे हैं। बतात...
Banda : बांदा के बाबूलाल चौराहे पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम का उद्घाटन

Banda : बांदा के बाबूलाल चौराहे पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम का उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बाँदा नगर के #बाबूलाल_चौराहे पर यातायात पुलिस बूथ एवं ट्रैफिक लाइट सिस्टम का शुभारंभ हो गया। माना जा रहा है कि इसके बाद यातायात व्यवस्था सुधरेगी। आम जनता को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसका उद्घाटन सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, आयुक्त आरपी सिंह, एसपी अंकुर अग्रवाल, डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने किया। उधर, इस मौके पर रजत सेठ, अंकित बासू, सीओ ट्रैफिक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही चौराहे सार्वजनिक शौचालय का भी शुभारंभ हुआ है। ये भी पढ़ें : अमृत 2.0 योजना : बांदा को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शहर को 24 घंटे पानी-वो भी बिना मोटर..   ...
नशेबाजों का तांडव : जीजा-साले पर पर हमला, एक की मौत-दूसरा गंभीर

नशेबाजों का तांडव : जीजा-साले पर पर हमला, एक की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में नशेबाजों के दुस्साहस की एक घटना सामने आई है। नशेबाजों ने शराब पीकर जीजा-साले से गालीगलौज की। विरोध करने पर उनपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे जीजा की मौत हो गई। वहीं साले की हालत जिला अस्पताल में गंभीर बनी है। पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार अतर्रा कस्बे के लालथोक के रहने वाले राममिलन वर्मा (48) मजदूरी करके परिवार का पालनपोषण करते थे। उनका साला जमवारा (नरैनी) का रहने वाला राजकरन (26) भी वहीं रहता है। दोनों ई-रिक्शा से बीती रात घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : Rain Alert : कानपुर-बांदा-बुंदेलखंड में आज से भारी बारिश का अलर्ट   बताते हैं कि घर के पास ही बैठे 5-6 लोगों ने शराब के नशे में गा...