समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में नशेबाजों के दुस्साहस की एक घटना सामने आई है। नशेबाजों ने शराब पीकर जीजा-साले से गालीगलौज की। विरोध करने पर उनपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे जीजा की मौत हो गई। वहीं साले की हालत जिला अस्पताल
में गंभीर बनी है। पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार अतर्रा कस्बे के लालथोक के रहने वाले राममिलन वर्मा (48) मजदूरी करके परिवार का पालनपोषण करते थे। उनका साला जमवारा (नरैनी) का रहने वाला राजकरन (26) भी वहीं रहता है। दोनों ई-रिक्शा से बीती रात घर लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें : Rain Alert : कानपुर-बांदा-बुंदेलखंड में आज से भारी बारिश का अलर्ट
बताते हैं कि घर के पास ही बैठे 5-6 लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे। बहनोई राममिलन ने इसका विरोध किया। बहनोई को पिटता देख साला राजकरन और बहन माया (35) बचाने दौड़े। दोनों भी लहूलुहान हो गए।
गालीगलौज का विरोध करने पर बने दरिंदे
नशेबाजों ने तीनों पर धारदार हथियार से हमला किया। वारदात को अंजाम देकर पांचों वहां से फरार हो गए। बुधवार की दोपहर राममिलन ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं उनके घायल साले का इलाज चल रहा है। मृतक के छोटे भाई अशोक का कहना है कि थाने में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
ये भी पढ़ें : दुस्साहस : बांदा में दिनदहाड़े छात्रा से अश्लील हरकतें, अपहरण का प्रयास, दो पकड़े गए-बाकी फरार
दुस्साहस : बांदा में दिनदहाड़े छात्रा से अश्लील हरकतें, अपहरण का प्रयास, दो पकड़े गए-बाकी फरार