Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सास-बहू समेत 4 पर वज्रपात, बाल-बाल बची जान-हालत गंभीर

Two including daughter died due to lightning in Banda, mother narrowly survived

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बबेरू थाना

क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बबेरू के निभौर की रहने वाली सधुवा की पत्नी शोभा (40) अपनी सास बेसनिया (70) के साथ आज दोपहर खेतों पर काम कर रही थीं। इसी बीच बारिश से बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।

पेड़ पर बिजली गिरने से झुलसी सास-बहू

बताते हैं कि तभी आकाशीय बिजली पेड़ आ गिरी। इससे दोनों सास-बहू बुरी तरह से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं मरका के अरमार गांव के रहने वाले रामखेलावन (70) और विजय (16) भी शनिवार दोपहर खेत में मवेशी चरा रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान बारिश के बीच बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : बांदा : नाबालिग युवती का अपहरण, 3 युवकों के खिलाफ FIR.. 

घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जादू- न विधायकों की चमक आ रही काम..