Wednesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा : टुल्लू पंप लगाते समय करंट से मौत, परिवार में कोहराम

बांदा : टुल्लू पंप लगाते समय करंट से मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक युवक की करंट से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह पानी भरने के लिए टिल्लू पंप का प्लग लगा रहा था। बताते हैं कि युवक प्लग के साथ ही चिपक गया। जब परिवार के लोगों ने देखा को उसे करंट से अलग किया। मेडिकल कालेज में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर के रज्जन उर्फ गोविंद अवस्थी आज सुबह घर में पानी भरने के लिए टुल्लू पंप का प्लग लगा रहे थे। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा अचानक उनका हाथ करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद घर वालों ने देखा। जबतक उन्हें करंट से अलग किया। उनकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिजनों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गंगासागर का कहना है कि परिवार में कोहराम मचा हुआ ह...
दुस्साहस : बांदा में दिनदहाड़े छात्रा से अश्लील हरकतें, अपहरण का प्रयास, दो पकड़े गए-बाकी फरार

दुस्साहस : बांदा में दिनदहाड़े छात्रा से अश्लील हरकतें, अपहरण का प्रयास, दो पकड़े गए-बाकी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक छात्रा से दिनदहाड़े अश्लील हरकतें और कार में खींच अपहरण का प्रयास किया गया है। कॉलेज से लौट रही छात्रा को कार सवार बदमाशों ने अगवा करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर पीड़ित छात्रा ने SP से लगाई गुहार आसपास के लोग दौड़ पड़े। इसपर कार सवार बदमाश भागने लगे। दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाकी भाग निकले। छात्रा का कहना है कि उसने थाने में जाकर शिकायत की, लेकिन थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की। ये भी पढ़ें : बांदा : शादी के 3 महीने बाद ही 22 साल का युवक फांसी पर लटका, वजह.. छात्रा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा क्षेत्र के महाविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में छात्रा ने शिकायतीपत्र दिय...
Rain Alert : कानपुर-बांदा-बुंदेलखंड में आज से भारी बारिश का अलर्ट

Rain Alert : कानपुर-बांदा-बुंदेलखंड में आज से भारी बारिश का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP weather Rain Forecast उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है। हालांकि, तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी। इन तारीखों में तेज बारिश के आसार 5 सितंबर को यूपी के कानपुर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, रायबरेली, मेरठ, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में तेज बारिश की संभावना है। 6 सितंबर को बांदा, चित्रकूट, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा और झांसी व आसपास भारी बारिश की संभावना है। 7 सितंबर को प्रयागराज, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर, उन्नाव और अयोध्या में बारिश की संभावना है। ये भी पढ़ें : अमृत 2.0 योजना : बांदा को ...
अमृत 2.0 योजना : बांदा को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शहर को 24 घंटे पानी-वो भी बिना मोटर..

अमृत 2.0 योजना : बांदा को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शहर को 24 घंटे पानी-वो भी बिना मोटर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : योगी आदित्यनाथ सरकार की अमृत योजना 2.0 के जरिए शहर में 24 घंटे पेयचल आपूर्ति का सपना पूरा होने जा रहा है। इसकी शुरूआत शहर की स्वराज कालोनी से हो रही है। दरअसल, सरकार की बुंदेलखंड के लिए महत्वपूर्ण पेयजल योजना अमृत-2.0 के तहत 15 करोड़ 85 लाख रुपए की इस योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए कुछ राशि भी अवमुक्त कर दी है। सरकार ने योजना के पहले चरण के लिए 258.23 लाख रुपए अवमुक्त किए हैं। जल निगम इस दिशा में जल्द ही काम शुरू कराएगा। बांदा शहर की स्वराज कालोनी से इसकी पहल होगी। बिना मोटर छतों पर टंकी तक पहुंचेगा पानी बताया जा रहा है कि अगले चरण में पूरे शहर के लिए इस योजना के तहत काम होगा। खास बात यह है कि इस योजना के जरिए बिना मोटर लोगों के घरों पर बनीं पानी टंकियों तक पानी पहुंचेगा। वह भी 24 घंटे। साथ-साथ नगर पंचायत बिसंडा पुर्नगठन पेयजल योजना की स्वीकृति भ...
बांदा : शादी के 3 महीने बाद ही 22 साल का युवक फांसी पर लटका, वजह..

बांदा : शादी के 3 महीने बाद ही 22 साल का युवक फांसी पर लटका, वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के शंकरनगर मुहल्ले के रहने वाले एक 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहां रहने वाले आशीष विश्वकर्मा (22) ने आज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर के कमरे में तीन महीने पहले हुई थी शादी फांसी लगा ली। परिजनों ने जब घर में जवान बेटे का शव लटकते देखा तो कोहराम मच गया।मृतक के पिता का कहना है कि आाशीष वेल्डिंग का काम करते थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उसकी 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। वह दादी और बाबा के साथ ही रहते थे। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। परिवार के लोग इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। ये भी पढ़ें : Banda : रोडवेज बस पलटी, महिला सिपाही समेत 25 घायल पिता जितेंद्र का कहना है कि शादी के बाद से ही आशीष अपनी पत्नी श्रद्धा और दादा-दादी के साथ रहते थे। पिता ने कहा कि उनको जानकारी कि आखिर बेटे ने सुसाइड क्यों कर ली। उधर, पुलिस का कहना है क...
घोसी उप चुनाव : 2024 से पहले घोसी पर सबकी नजर, 5 सितंबर को मतदान..

घोसी उप चुनाव : 2024 से पहले घोसी पर सबकी नजर, 5 सितंबर को मतदान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
आशा सिंह, लखनऊ : UP Politics उत्तर प्रदेश में मंगलवार को होने वाले घोसी उप चुनाव पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। इस चुनाव के परिणाम दूर तक लोकसभा 2024 पर भी पर भी असर डाल सकते हैं। सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष के नेता भी इसे चुनौती मानकर चल रहे हैं। बीजेपी ने इस चुनाव कितनी गंभीरता से लिया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दर्जनभर मंत्री, डिप्टी सीएम और संगठन के सभी कद्दावरों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सत्ता और विपक्ष दोनों मान रहे चुनौती खुद मुख्यमंत्री भी कमान संभाले हुए हैं। वही विपक्षी पार्टी सपा ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। सपा के साथ कांग्रेस भी खड़ी है। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। कांग्रेस सपा को समर्थन दे रही है। ऐसे में पूरे देश की नजर घोसी पर आकर टिक गई है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होने जा रहा है...
Banda : रोडवेज बस पलटी, महिला सिपाही समेत 25 घायल

Banda : रोडवेज बस पलटी, महिला सिपाही समेत 25 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुर : फतेहपुर में हुए एक सड़क हादसे में ओवरटेक कर रही कार को बचाने में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि करीब 25 यात्री घायल हुए। इनमें से ज्यादातर तक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में बांदा में तैनात महिला सिपाही समेत तीन घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला सिपाही और उनकी दो बहनें भी हादसे में घायल बाकी घायलों को फतेहपुर अस्पताल ले जाया गया है। वहां 15 से ज्यादा यात्रियों को भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रायबरेली से यात्रियों को लेकर रोडवेज बस रायबरेली से बांदा आ रही थी। इसी दौरान चिल्ला पुल से पहले फतेहपुर बार्डर पर ओवरटेक कर रही कार को बचाने में चालक अनिरुद्ध मिश्रा ने बस से नियंत्रण खो दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में रहस्य बनी मौत : महोबा के मनोज का था बांदा के करबई ग...
बांदा में शिक्षकों का धरना, BSA को ज्ञापन

बांदा में शिक्षकों का धरना, BSA को ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर धरना दिया। फिर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाल करना, राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेश चिकित्सा, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक, राज्य कर्मचारियों की भांति द्वतीय शनिवार अवकाश व अध्ययन अवकाश तथा प्रतिकर अवकाश देय जैसी मांगों को रखा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पर आज धरना दिया गया है। ये भी पढ़ें : दिल्ली IIT  में बांदा के छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप..  https://samarneetinews.com/raksha-bandhan-sangh-workers-celebrated-the-festival-in-a-grand-manner/...
रक्षा बंधन : संघ कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप में मनाया उत्सव

रक्षा बंधन : संघ कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप में मनाया उत्सव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में संघ कार्यकर्ताओं और बीजेपी नेताओं ने आज भव्य रूप से एक स्थानीय मैरिज हाल में रक्षा बंधन उत्सव मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रामाशीष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन की परंपरा मां लक्ष्मी द्वारा राजा बाली को राखी बांधे जाने के बाद से शुरू हुई। तभी से यह पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वरदास महराज महन्त कुरसेजा धाम ने की। इस मौके पर विभाग प्रचारक मनोज, जिला प्रचारक जगन्नाथ पाठक, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा सुरेंद्र पाठक, रामनाथ श्रीवास्तव, राजकुमार शिवहरे,  समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी में 10 और IAS तबादले, 6 जिलों ...
रहस्य बनी मौत : महोबा के मनोज का था बांदा के करबई गांव के पास मिला शव

रहस्य बनी मौत : महोबा के मनोज का था बांदा के करबई गांव के पास मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव के पास खेत में मिले 40 वर्षीय अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मरने वाले की पहचान महोबा जिले के टिकरिया गांव के रहने वाले मनोज रैकवार के रूप में हुई है। मृतक के भाई हरी प्रसाद ने मृतक की पहचान खुद की है। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो करा लिया है, लेकिन घटना काफी रहस्यमय हो गई है। दरअसल, मृतक के भाई हरी प्रसाद का कहना है कि मनोज अपने भांजे दिनेश के साथ बांदा के निम्नीपार मुहल्ले में रहकर मजदूरी करते थे। उन्होंने बताया कि वह नशे के आदी थे। गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह करबई गांव कैसे पहुंचे, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। कबरई गांव कैसे पहुंचा मनोज, सवाल का जबाव ढूंढ रही पुलिस भाई और बाकी रिश्तेदारों का कहना है कि उन लोगों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवार के लोगों का कह...