Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

घोसी उप चुनाव : 2024 से पहले घोसी पर सबकी नजर, 5 सितंबर को मतदान..

Ghosi Election : All eyes on Ghosi before 2024, voting on September 5

आशा सिंह, लखनऊ : UP Politics उत्तर प्रदेश में मंगलवार को होने वाले घोसी उप चुनाव पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। इस चुनाव के परिणाम दूर तक लोकसभा 2024 पर भी पर भी असर डाल सकते हैं। सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष के नेता भी इसे चुनौती मानकर चल रहे हैं। बीजेपी ने इस चुनाव कितनी गंभीरता से लिया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दर्जनभर मंत्री, डिप्टी सीएम और संगठन के सभी कद्दावरों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

सत्ता और विपक्ष दोनों मान रहे चुनौती

खुद मुख्यमंत्री भी कमान संभाले हुए हैं। वही विपक्षी पार्टी सपा ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। सपा के साथ कांग्रेस भी खड़ी है। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। कांग्रेस सपा को समर्थन दे रही है। ऐसे में पूरे देश की नजर घोसी पर आकर टिक गई है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें : UP Politics : भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार 

घोसी में 239 मतदान केंद्रों पर 455 बूथ बने हैं। सोमवार सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। दोनों राजनीतिक दलों के लिए यह प्रतिष्ठा का सवाल बना है। इन चुनावों को एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। बहरहालत चुनाव परिणाम ही बताएंगे कि किस दल का पलड़ा भारी रहा।

ये भी पढ़ें : IAS तबादलों में बदलाव, अब अंकित अग्रवाल बिजनौर के DM, रवींद्र बने रहेंगे डीएम रामपुर, 9 आईएएस..