Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

UP : घोसी उप चुनाव में 1 बजे तक 33.52% मतदान, जमकर हो रही वोटिंग

UP : 21.5% voting in Ghosi by-election till 11 am, voting is going on in full swing

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। लोग बढ़-चढ़कर वोटिंग कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 21.5% वोटिंग हो चुकी है। वहीं एक बजे तक 33.52% मतदान हुआ।

सुबह 9 बजे तक 9% मतदान

वहीं मतदान के बीच भाजपा प्रत्याशियों के बयान भी सामने आए हैं। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कहा है कि घोसी में शांति के साथ मतदान चल रहा है। उन्होंने कहा है कि लोगों का रूझान भाजपा की ओर है। यह भी कहा है कि भारी मतों से भाजपा चुनाव जीत रही है।

ये भी पढ़ें : Kanpur : युवती से बोला दरोगा, पति घर न हो तब फोन करना, मैं बस इस चीज का भूखा.. सस्पेंड

वहीं, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भी मतदान के बीच बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लोगों को मतदान में दिक्कत हो रही है। साथ ही बेटे पर मुकदमा दर्ज होने की बात पर भी उन्होंने बयान दिया है। इससे पहले दो घंटे में करीब 9% मतदान हुआ था। 455 बूथों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान 9 बजे तक 9% हुआ। फिर 11 बजे तक 21.5% मतदान हुआ।

ये भी पढ़ें : IAS तबादलों में बदलाव, अब अंकित अग्रवाल बिजनौर के DM, रवींद्र बने रहेंगे डीएम रामपुर, 9 आईएएस..