Sunday, September 6सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदाः सीओ देवेंद्र मिश्रा के गांव पहुंचे विधायक प्रकाश द्विवेदी का बड़ा वादा..

बांदाः सीओ देवेंद्र मिश्रा के गांव पहुंचे विधायक प्रकाश द्विवेदी का बड़ा वादा..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर के बिकरू गांव में शहीद हुए बांदा के सहेवा गांव के निवासी सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिजनों से मिलने आज शुक्रवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी आज उनके गांव पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। सदर विधायक ने सबसे पहले शहीद सीओ के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। साथ ही उनको भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। साथ ही एक बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि वे गांव के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। गांव में शहीद द्वार और सीसी रोड का वादा साथ ही सहेवां में सीओ देवेंद्र मिश्रा की स्मृति में एक शहीद द्वार बनवाएंगे। सदर विधायक ने कहा कि गांव में शहीद सीओ के घर तक सीसी रोड का निर्माण भी कराएंगे। परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को शहीद देवेंद्र की...
बांदाः महिला आयोग सदस्या प्रभा गुप्ता के पत्र पर राज्य आयोग का एक्शन

बांदाः महिला आयोग सदस्या प्रभा गुप्ता के पत्र पर राज्य आयोग का एक्शन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने हाल ही में चित्रकूट की खदानों में काम करने वाली बालिकाओं/महिलाओं के यौन शोषण की खबरों का संज्ञान  लेते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का ध्यान आकृष्ठ कराया था। सदस्या प्रभा के पत्र पर राज्य महिला आयोग ने गंभीरता दिखाई। साथ ही इस संबंध में तत्काल एक पत्र यूपी के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव को भेजा है। इस पत्र के माध्यम से दोनों उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक टीम गठित करने का अनुरोध किया गया है। खदानों में यौन शोषण की खबरों पर दिलाया था ध्यान इसकी जानकारी देते हुए बांदा में सदस्या प्रभा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न और उसकी सुरक्षा के लिए लगातार गंभीर कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा और यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए निरंत...
UP में छह सीएमओ के तबादले, लापरवाही पर कुछ को किनारे डाला 

UP में छह सीएमओ के तबादले, लापरवाही पर कुछ को किनारे डाला 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में गुरुवार रात छह मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के तबादले कर दिए गए हैं। शासन ने तीन जिलों के सीएमओ को हटा दिया है। उनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन तबादलों को कोविड-19 में (Covid-19) से बचाव में लापरवाही के परिणाम में देखा जा रहा है। बताते चलें कि इससे पहले भी कई सीएमओ को किनारे लगाया गया है। सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में कई और सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार रात शासन ने कुल छह मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। हरदोई-गोंडा और सिद्धार्थनगर सीएमओ भी बदले हरदोई के सीएमओ डा. सुरेंद्र रावत को उनके पद से हटा दिया गया है। उनको गोंडा जिला अस्पताल का वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है। उनके स्थान पर प्रयागराज के टीवी सप्रू अस्पताल के परामर्शदाता डा. सूर्यमणि त्रिपाठी को हरदोई की स...
UP Lockdown: यूपी में फिर लाॅकडाउन, आज रात से सबकुछ होगा बंद

UP Lockdown: यूपी में फिर लाॅकडाउन, आज रात से सबकुछ होगा बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना संकट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश में लाकडाउन करने का फैसला लिया है। यह लाॅकडाउन शुक्रवार यानि आज रात 10 बजे से शुरू होगा। इसके बाद 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक सबकुछ बंद रहेगा। 3 दिनों तक सिर्फ जरुरत का सामान ही मिलेगा। बताते चलें कि यूपी में संक्रमितों का आंकड़ा अब 31 हजार के ऊपर जा चुका है, जबकि 845 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी को देखते हुए सरकार ने यह कड़ा फैसला लिया है। दरअसल, बीते दिनों में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। अनलाक-2 के बीच तीन दिन का लाॅकडाउन ऐसे में चिंतित सरकार ने दोबारा तीन दिन के लाकडाउन का फैसला लिया है। ऐसे में यूपी सरकार ने एक दिन के जनता कर्फ्यू की तर्ज पर अनलाक-2 की तर्ज पर तीन दिन का लाकडाउन लगाया है। शुक्रवार रात 10 बजे के बाद अब 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक सभी दफ्तर, बाजार और व्यावस...
बांदा में पुलिस हुई सख्त तो टी-शर्ट बन गई माॅस्क, सत्ता की हनक भी फेल

बांदा में पुलिस हुई सख्त तो टी-शर्ट बन गई माॅस्क, सत्ता की हनक भी फेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अनलाॅक में कोरोना संकट कम नहीं हुआ है, लेकिन कुछ लोग यह जरूर मान बैठे हैं कि उनको कोरोना नहीं होगा। शायद यही वजह है कि ऐसे लोग माॅस्क न लगाने को फैशन मानकर चल रहे हैं। इनमें कुछ लोग सत्ता के नशे में भी डूबे रहते हैं। ऐसे ही लोगों को गुरुवार शाम को पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा के सख्त होने के बाद कोतवाली पुलिस ने सबक सिखाया। इन लोगों का चालान भी काटा गया। इतना ही नहीं कई लोगों की टी-शर्ट को ही माॅस्क बनाकर उनको पहना दिया गया। एक बीजेपी की झंडा लगी कार का चालान काटा गया। कई लोगों को रोककर माॅस्क की महत्ता बताते हुए कोरोना संकट के प्रति जागरुक किया गया।  भाजपा का झंडा लगी कार बिना माॅस्क मिलने पर चालान  दरअसल, गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने खुद महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचकर चेकिंग कराई। इस दौरान लगभग 50 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही दोबारा ऐसा न करने क...
Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवांटेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तारी

Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवांटेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कानपुर के चौबेपुल के बिकरु गांव में 2/3 जुलाई की रात पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत 8 पुलिस वालों की हत्या का मास्टरमाइंड 5 लाख का ईनामी बदमाश विकास दुबे गिरफ्तार हो गया है। उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद कथिततौर पर खुद सरेंडर कर दिया। दर्शन के बाद वह खुद ही चिल्लाने लगा कि 'मैं ही विकास दुबे हूं।' इसके बाद गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। उज्जैन के फ्रीगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस उसे किसी गुमान जगह पर ले गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि एक सुरक्षा कर्मी द्वारा पहचानने के बाद उसकी सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है इस दौरान पुलिस के सामने वह चिल्लाता रहा कि वही सहेवा कानपुर वाला विकास दुबे है। 7 दिन चकमा देने के बाद पहुंच गया उज्जैन वहीं यूपी पुलिस भी सूचना मिलने के बाद उसे लेने रवाना हो ग...
बांदा कमिश्नर ने खुद फावड़ा चलाकर किया पौधरोपण, लापरवाही पर सचिव को फटकारा

बांदा कमिश्नर ने खुद फावड़ा चलाकर किया पौधरोपण, लापरवाही पर सचिव को फटकारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा कमिश्नर गौरव दयाल ने आज गुरुवार को जिले के कमासिन क्षेत्र में ग्राम पंचायत ममसीखुर्द में जल संरक्षण हेतु बनाए जा रहे ड्रीम प्रोजेक्ट नाले का निरीक्षण किया। मनरेगा के काम देखे और साथ ही पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। आयुक्त गौरव दयाल ने कहा कि पौधरोपण करके हम न सिर्फ इस पीढ़ी के लिए भला करते हैं, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को कुछ देकर जाते हैं। इस मौके पर अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। खजाने की अफवाह वाला तालाब भी देखा आज दोपहर करीब 2 बजे ममसी खुर्द में मनरेगा योजना से चूहका नाला में जल संरक्षण को बनाए जा रहे ड्रीम प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। योजना के तहत 1 किलो मीटर तक नाले की खुदाई कर उसमें चार ड्रीम जल संचय हेतु बनाए जाएंगे। फावड़ा लेकर खुद आयुक्त ने वहां शीशम का पौधा लगाया। इस दौरान निर्माण कार्य में लापर...
बांदा में खुलेआम ओवर रेट पर देशी शराब बिक्री, विभाग की मिलीभगत से माफिया हावी

बांदा में खुलेआम ओवर रेट पर देशी शराब बिक्री, विभाग की मिलीभगत से माफिया हावी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आबकारी विभाग की मिलीभगत से खुलेआम ओवर रेट पर शराब की बिक्री बदस्तूर जारी है। देशी शराब के ठेकों से लेकर अंग्रेजी तक पर निर्धारित से ज्यादा की वसूली हो रही है। वहीं बीयर की दुकानों में प्रति बोतल 10 से 15 रुपए ज्यादा लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं निर्धारित समय से ज्यादा देर तक शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। सूत्रों की माने तो ये सब गड़बड़झाला जिले के आबकारी विभाग की मिलीभगत और अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है। नेताओं और माफियाओं के मिलीभगत से यह खेल खुलेआम चल रहा है। लाकडाउन के बाद अनलाॅक में ज्यादा कमाने की होड़ में दारु के ठेके वालों ने नियम-कानून ठेंगे पर रख छोड़े हैं। गड़बड़ी की बात कही, क्या किया पता नहीं बताया जाता है कि शहर में देशी शराब के ठेकों के संचालक खुलेआम न सिर्फ दारु की कालाबाजारी कर रहे हैं बल्कि, उसके बदले में ज्यादा रकम भी वसूल रहे हैं...
नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का निधन

नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः शोले फिल्म में सूरमा भोपाली का याददार किरदार निभाने वाले अभिनेता जगदीप अब नहीं रहे। उन्होंने आज बुधवार देर रात 81 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांसें लीं। मशहूर कॉमेडी एक्टर जगदीप जाफरी अभिनेता जावेद जाफरी के पिता थे। इसके साथ ही 2020 में फिल्म इंडस्ट्री ने अपना एक और सितारा खो दिया है। बुधवार देर शाम 81 साल की उम्र में निधन मशहूर हास्य अभिनेता और कामेडियन जावेद जाफरी के पिता जगदीप के निधन से फिल्म इंटडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि जगदीप जाफरी बालीवुड के एक मशहूर एक्टर थे और उन्होंने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। बाद में फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। ये भी पढ़ेंः दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन  वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया, ...
Kanpur Encounter: पूर्व SO विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा गिरफ्तार, 68 हो चुके लाइन हाजिर

Kanpur Encounter: पूर्व SO विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा गिरफ्तार, 68 हो चुके लाइन हाजिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मोस्टवांटेड विकास दुबे से नजकियां रखने वाले पुलिस कर्मियों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे से मुखबरी करने के संदेह में पुलिस ने आज चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी और हल्का इंचार्ज केके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इससे पहले थाने में तैनात 68 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अभी कई और अधिकारी और पुलिस कर्मी जांच की रडार पर है। 5 लाख का ईनामी पकड़ में आते-आते हाथ से फिसला हालांकि, बताते चलें अभी हाल में आठ पुलिस कर्मियों के हत्यारोपी 5 लाख का ईनामी बदमाश विकास दुबे फरीदाबाद में पुलिस के हाथ आते-आते बच गया है। हालांकि, एसटीएफ ने आज बुधवार को उसके दाहिने हाथ अमर दुबे को मार गिराया है तो एक अन्य साथी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ेंः ब्रेकिंग न्यूजः हमीरप...