Sunday, September 6सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Update- शर्मनाकः बांदा में कलेक्ट्रेट के बाबू ने बेटी से की गंदी हरकत, पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट

Update- शर्मनाकः बांदा में कलेक्ट्रेट के बाबू ने बेटी से की गंदी हरकत, पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला मुख्यालय से इंसानी रिश्तों को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। कलेक्ट्रेट में तैनात एक बाबू पर उसकी बेटी ने खुद के साथ अश्लील हरकतें करने आरोप लगाया है। यह घटना उस वक्त हुई जब बालिका की मां घर में मौजूद नहीं थी। घर लौटी मां को घटना की जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ बिना देरी किए रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा लिखा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि घटना बीती 9 जुलाई की है। कलेक्ट्रेट में क्लर्क के पद पर तैनात आरोपी व्यक्ति की पत्नी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ हुई रिपोर्ट पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। महिला का आर...
Update Covid-19: मंत्री चेतन चौहान और सपा MLC सुनील सिंह साजन को कोरोना

Update Covid-19: मंत्री चेतन चौहान और सपा MLC सुनील सिंह साजन को कोरोना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना अब राजनेताओं को अपनी पकड़ में ले रहा है। यूपी की ओगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के बाद अब मंत्री चेतन चौहान को कोरोना हो गया है। उनको लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे सत्ता के गलियारे में खलबली मच गई है। वहीं समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह साजन को भी कोरोना होने की जानकारी आई है। राजधानी लखनऊ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल अस्पताल) से आई रिपोर्ट में एमएलसी साजन के पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बताते हैं कि सपा एमएलसी साजन की दो दिन पहले की रिपोर्ट आज आई है। बताते चलें कि इससे पहले कई राजनेताओं को कोरोना हो चुका है जो कि अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। नेता विरोधी दल समेत कई पहले से चपेट में बताते चलें कि प्रदेश में नेता विरोधी दल राम ग...
सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को कोरोना, अस्पताल में भर्ती

सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को कोरोना, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः सदी के महानायक, बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को कोरोना हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी। अमिताभ के ट्वीट करते ही लाखों लोग उनके ठीक होने के लिए दुआएं मांगने लगे। पूरे देश में जिसने भी इस खबर को सुना, सभी उनके जल्द स्वस्थ् होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि बीते काफी समय से अभिनेता अमिताभ बच्चन लोगों को सोशल मीडिया के जरिए कोरोना वायरस से सावधान कर रहे हैं। शनिवार रात अमिताभ बच्चे ने ट्वीट करते हुए खुद के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी शेयर की। बिग बी ने लिखा है कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। परिवार का भी हो चुका है कोरोना टेस्ट आगे उन्होंने लिखा है कि उनके परिवार का और स्टाफ का कोरोना टेस्ट हो गया है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि जो लोग भी उनसे मिले हैं, अपना टे...
बांदा के बेटे अभिषेक ने आईसीएसई परीक्षा में फतेहपुर जिला किया टाॅप

बांदा के बेटे अभिषेक ने आईसीएसई परीक्षा में फतेहपुर जिला किया टाॅप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आईसीएसई परीक्षा के रिजल्ट में बांदा के बेटे ने फतेहपुर में झंडा गाढ़ा है। जी हां, फतेहपुर में पढ़ने वाले शहर के इंदिरा नगर कालोनी में रहने वाले अभिषेक पाल ने ICSE परीक्षा में 10वीं कक्षा में फतेहपुर जिला टाॅप किया है। दरअसल, छात्र अभिषेक फतेहपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बेटे की इस सफलता से माता-पिता समेत पूरा परिवार बेहद खुश है। वहीं बेटे ने इसका श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। इंजीनियर बनने का है सपना वहीं अभिषेक ने कहा कि वह भविष्य में एक इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। दरअसल, इंदिरानगर के रहने वाले अजयपाल की पत्नी राजन देवी पाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके बेटे अभिषेक पाल फतेहपुर में रहकर आरबीएस इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। शुक्रवार को आईसीएसई का हाईस्कूल और इंटर का परिणाम घोषित हुआ। अभिषेक पाल के परिजनों का कहना है कि 96.4% अंक ...
पूर्व CM अखिलेश यादव की बेटी ने 12वीं में हासिल किए 98% अंक

पूर्व CM अखिलेश यादव की बेटी ने 12वीं में हासिल किए 98% अंक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः काउंसिल फार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10 जुलाई को आए इसके नतीजों में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी छात्रों को बधाई दी है। साथ ही ट्विट करते हुए बताया है कि उनकी बेटी अदिति ने 12वीं की परीक्षा में 98% अंक हांसिल किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक फोटो भी शेयर की है। बताते चलें कि इस साल ICSE का रिज्लट पहले से बेहतर रहा है। पिछले साल से बेहतर रिजल्ट इस बार 10वीं में 99.33% और ISC 12वीं में 96.84% परीक्षार्थियों ने बाजी मारी है। बताते हैं कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों की अपेक्षा लड़के ज्यादा उपस्थित रहे हैं। उधर, इस रिजल्ट में पूर्व सीएम अखिलेश की बेटी के 90 प्रतिशत अंक आने के बाद लोगों ने उनको बधाई देना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या म...
बड़ी खबरः बांदा में मेडिकल कालेज के डाक्टर समेत 3 और संक्रमित मिले

बड़ी खबरः बांदा में मेडिकल कालेज के डाक्टर समेत 3 और संक्रमित मिले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली मची हुई है। बीत रहे 7 दिनों से लगातार कोरोना केस मिल रहे हैं। पहले मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल, उनकी पत्नी, बाइस प्रिंसिपल और उनकी बेटियां तथा अन्य स्टाफ कोरोना की चपेट में आ चुका है। इसी बीच शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में मेडिकल कालेज के एक और डाक्टर समेत 3 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इन संक्रमितों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। महिला जिले के अतर्रा क्षेत्र की रहने वाली हैं। लगातार मिल रहे संक्रमित बताया जाता है कि राजकीय मेडिकल कालेज बांदा के 49 साल के एनाटामी विभागाध्यक्ष (एचओडी) भी कोरोना की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा एक 60 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई हैं। यह महिला अतर्रा की रहने वाली हैं। 50 साल का एक और व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसके साथ ही जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 70 ...
बांदा में पकड़ा गया नोएडा में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी, 9 माह से पुलिस को दे रहा था चकमा

बांदा में पकड़ा गया नोएडा में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी, 9 माह से पुलिस को दे रहा था चकमा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लगभग 9 महीने पहले नोएडा में किराए के मकान में रहते हुए अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद बेटे संग फरार हुआ हत्यारोपी बांदा के गिरवां थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम था।नोएडा पुलिस को गिरफ्तारी से अवगत करा दिया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के मरी गांव निवासी राजाबाबू पुत्र ललुवा प्रजापति अपनी पत्नी उमा पुत्री चइयां के साथ जनपद नोएडा में सेक्टर 39 स्थित देवेंद्र भाटी के मकान में किराए पर रहकर मजदूरी करता था। उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता था और राजाबाबू अपनी पत्नी को शराब के नशे में पीटता था। तीन बच्चों के साथ रहता था नोएडा में उसके तीन बच्चे नीलेश 11 वर्ष, विमलेश 7 वर्ष और बेटी शिवानी 5 वर्ष भी साथ रहते थे। राजाबाबू अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। यही कारण था कि उसका बीवी से विवाद होता रहता था। बताते हैं कि बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि एक दि...
ब्रेकिंग न्यूजः कानपुर में रोज-रोज के झगड़े से तंग पति ने की पत्नी कि हत्या, इलाके में सनसनी

ब्रेकिंग न्यूजः कानपुर में रोज-रोज के झगड़े से तंग पति ने की पत्नी कि हत्या, इलाके में सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पारिवारिक झगड़े के दौरान एक युवक ने आवेश में आकर अपनी पत्नी की लोहे की राड मारकर हत्या कर दी। बताते हैं कि हत्यारोपी ने ताबड़तोड़ कई प्रहार पत्नी पर किए। दिनदहाड़े नृशंस हत्या की की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता, सीओ बाबूपुरवा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आए दिन पत्नी से होता था बात-बात पर झगड़ा हालांकि, अच्छी बात यह रही कि एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि किदवईनगर की इंदिरा गांधी बस्ती में लोडर चलाने वाला अशोक विश्वकर्मा नाम का युवक परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी प्रियंका (29) के अलावा उसके 3 बच्चे दीप...
Update- BiG News: विकास दुबे ढेर, कानपुर में मुठभेड़

Update- BiG News: विकास दुबे ढेर, कानपुर में मुठभेड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी के कानपुर से शुक्रवार सुबह बड़ी खबर आई है। मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार मोस्टवांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया है। बताते हैं कि विकास दुबे को मध्य प्रदेश से यूपी लाते वक्त एसटीएफ की कार हादसे का शिकार हो गई। इसी में विकास दुबे भी सवार था। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में घटना में गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। भौती के पास हुई पुलिस मुठेभड़ यह मुठभेड़ कानपुर से करीब 17 किमी दूर भौती के पास हुई। बताते हैं कि एसटीएफ की गाड़ी के हादसे में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए। वहीं गोली लगने से भी पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घायल हालत में पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल बताया जाता है कि कानपुर के भौती में भागते समय विकास ने पुलिस कर्मियों की पिस्टल छीन ली। इसके बाद जब एसटीएफ और पुलिस कर्मियों ने उसे...
विकास दुबे का कानपुर के भैरव घाट में अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटा, एक रिश्तेदार रहा मौजूद

विकास दुबे का कानपुर के भैरव घाट में अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटा, एक रिश्तेदार रहा मौजूद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मोस्ट वांटेड विकास दुबे का शाम को कानपुर के भैरवघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर विकास की पत्नी ऋचा और बेटे के अलावा सिर्फ एक और रिश्तेदार बहनोई दिनेश तिवारी मौजूद रहे। विकास की पत्नी ऋचा मीडिया पर भड़की भीं। ऋचा ने मीडिया कर्मियों से कहा कि तुम सभी ने पति को मरवाया है। इस मौके पर कई थानों का फोर्स तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कई थानों का फोर्स रहा मौजूद हालांकि, विकास के माता और पिता दोनों ने बेटे के अंतिम संस्कार में जाने से इंकार कर दिया। विकास की मां ने कहा है कि पुलिस ने जो किया ठीक किया। कुछ ऐसी ही बात विकास के पिता ने भी कही। विकास दुबे के पिता ने कहा कि पुलिस ने ठीक किया। कहा कि वह बेटे के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे। वहीं विकास दुबे का कोई रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचा। सिर्फ एक ही...