Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा मेडिकल कालेज में कोरोना से वृद्ध महिला की मौत  

Old woman dies from corona in Banda Medical College
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार को एक 72 वर्षीय महिला की बांदा में कोरोना से मौत हो गई। यह महिला हमीरपुर की रहने वाली थीं। उनका इलाज बांदा मेडिकल कालेज में चल रहा था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। उनकी मौत बीती देर रात होने की बात सामने आ रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला हमीरपुर की रहने वाली थीं। उनका बांदा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था।

हमीरपुर की रहने वाली थीं महिला

सीएमओ ने बताया है कि महिला की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। वह हमीरपुर जिले की रहने वाली थीं। बीते कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। डाक्टरों ने उनकी जान बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। बताते चलें कि बांदा में भी कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिले में 400 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।