Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

इटावा जेल उपद्रवः कानपुर के डी-2 गैंग का सरगना मोनू पहाड़ी मारा गया

इटावा जेल उपद्रवः कानपुर के डी-2 गैंग का सरगना मोनू पहाड़ी मारा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः जेल में वर्चस्व को लेकर बुधवार देर शाम दो कुख्यात बदमाशों के बीच हुई मारपीट में घायल कानपुर के डी-2 गैंग का सरगना मोनू पहाड़ी उर्फ राशिद की आज सुबह मौत हो गई है। बता दें कि इटावा जेल के भीतर बुधवार शाम को वर्चस्व को लेकर आगरा के कुख्यात बदमाश मुन्ना खालिद से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के गुर्गों में बवाल कदर भड़का कि जेल में उपद्रव हो गया। इस उपद्रव में मोनू पहाड़ी बुरी तरह से घायल हुआ था। इस उपद्रव में डिप्टी जेल के साथ-साथ करीब 1 दर्जन बंदी रक्षक भी घायल हुए थे। आज गुरुवार सुबह कानपुर में उसने दम तोड़ दिया। आगरा के अपराधी मुन्ना खालिद से हुई थी भिड़ंत बताया जाता है कि दोनों ही बदमाश अपने-अपने शहरों के कुख्यात अपराधी थे। दोनों को इटावा जेल में रखा गया, ताकि खुद के शहरों से दूर रहें और आपराधिक गतिविधियां न चला सकें। दोनों ने इटावा जेल में अपना वर्चस्व ...
यूपी में चार IPS अफसरों के तबादले, दो हुए थे रिटायर्ड

यूपी में चार IPS अफसरों के तबादले, दो हुए थे रिटायर्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने प्रदेश के चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। ये तबादले प्रदेश के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत होने के बाद किए गए हैं। बताते हैं कि डीजी सीबीसीआईडी वीरेंद्र कुमार तथा डीजी फायर सर्विसेज जावीद अहमद मंगलवार को सेवानिवृत हो गए थे। इसके बाद शासन ने चार आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया। चारों आईपीएस अधिकारी एडीजी स्तर के हैं। कुछ को अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया तबादलों के इस क्रम में डीजी विशेष जांच विश्वजीत महापात्रा को सीबीसीआईडी का नया डीजी नियुक्त किया गया है। इसी तरह डीजी एवं पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा को डीजी फायर सर्विस का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। वहीं हाल ही में डीजी बने वरिष्ठ आईपीएस बृजराज को पुलिस ट्रेनिक कालजे (पीटीसी) का डीजी नियुक्त किया गया है। आईपीएस चंद्रप्रकाश को एडीजी रूल्स एंड मैन्युअ...
बड़ी खबरः UP में कोरोना से दो की मौत, बस्ती में युवक के बाद मेरठ में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

बड़ी खबरः UP में कोरोना से दो की मौत, बस्ती में युवक के बाद मेरठ में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना से दो लोगों की मौत की खबर आ रही है। पहले गोरखपुर में एक मरीज के मरने की खबर आई थी। बाद में जानकारी आई कि यूपी के मेरठ में एक बुजर्ग की भी कोरोना से मौत हुई है। बताते चलें कि कोरोना को रोकने के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है। फिर भी लोगों की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। अगर कहा जाए कि कोरोना ने अपना थर्ड स्टेज का रंग दिखाना शुरू कर दिया है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। लोगों की लापरवाही के चलते ही यूपी में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। बस्ती के युवक की गोरखपुर में हुई थी मौत बताते चलें कि मंगलवार सुबह बस्ती के रहने वाले एक युवक की गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई थी। उसमें कोरोना होने की पुष्टि आज बुधवार को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल की रिप...
बड़ी खबरः यूपी में कोरोना से पहली मौत, 25 साल के युवक ने तोड़ा दम

बड़ी खबरः यूपी में कोरोना से पहली मौत, 25 साल के युवक ने तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः  उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी में कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है। यूपी के गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में 25 साल के युवक की कोरोना से मौत की खबर आने से हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि कोरोना पाॅजिटिव इस युवक को 28 मार्च को बस्ती के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद गंभीर हालत होने के कारण उसे 29 मार्च को गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। आज बुधवार को उसकी लखनऊ केजीएमयू से रिपोर्ट आई तो जानकारी हुई कि वह कोरोना पाजिटिव था। आज आई जांच रिपोर्ट में खुलासा बताया जाता है कि मरने वाला यह 25 साल का युवक जिला बस्ती का रहने वाला था। यूपी में जहां कोरोना से यह पहली मौत है, वहीं देश में इतनी कम उम्र के युवक की कोरोना से पहली मौत बताई जा रही है। बस्ती के तुरकहिया मोहल्ले में रहने...
प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक कोरोना पॉजिटिव, बीमार बेटे का किया था इलाज

प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक कोरोना पॉजिटिव, बीमार बेटे का किया था इलाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के महानगर से एक चौंकाने वाला कोरोना वायरस पाॅजिटिव केस सामने आया है। बताते हैं कि डा राजीव गुप्ता में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। डाक्टर गुप्ता सार्थक हॉस्पिटल के मालिक हैं। डाक्टर गुप्ता पर पहले से कोरोना केस छिपाने का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने अपने बेटे को कोरोना होने की बात छिपाते हुए, खुद उसका इलाज किया था। उनका बेटा हाल ही में लंदन से लौटा था, जो खुद भी डाक्टर है। डाक्टर गुप्ता ने बेटे को कोरोना होने की बात को प्रशासन से छिपाया और खुद ही इलाज शुरू कर दिया था। प्रशासन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दरअसल, यह मामला ताज नगरी आगरा का है। लंदन से लौटा बेटा भी था कोरोना पाॅजिटिव उनके बेटे के लंदन से लौटने और उसके बीमार होने की बातों का खुलासा उस वक्त हुआ था जब प्रशासन ने ट्रेवल हिस्ट्री चेक की। बेटे का इलाज करते हुए डा गुप्ता में कोरोना वायरस हो गया। इसकी पु...
कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी के लंच पैकेट बने गरीबों का सहारा

कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी के लंच पैकेट बने गरीबों का सहारा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाॅकडाउन के दौरान गरीब और जरुरतमंदों तक उनकी जरुरत का सामान और खाना पहुंचाने का सिलसिला जारी है। जहां प्रशासन अपने स्तर से काम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कार्यालय में बने कंट्रोल रूम पर आने वाली 1-1 काॅल पर जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 6 नंबर जारी किए गए हैं जिनपर काॅल करके लोग खाना मंगवा रहे हैं। लाॅकडाउन में कारगर व्यवस्था आज मंगलवार को भाजपा सदर विधायक के प्रतिनिधि रजत सेठ ने सभी फोन काॅल पर लोगों के बीच पहुंचकर लंच पैकेटों का वितरण किया। साथ ही राशन सामग्री का भी वितरण किया, ताकि लोग अपने घरों में भी जरुरत के हिसाब से खाना बना सकें। 21 दिन के लाॅक डाउन के दौरान बांदा में सदर विधायक की यह पहल काफी कारगर साबित हो रही है। एक-दूसरे से प्रेरणा लेते हुए अन्य लोग भी इस तरह के समाजिक कार्यों में जिम्मेदारी निभ...
सनी लियोनी (Sunny Leone) का पति से पहली मुलाकात पर बड़ा खुलासा

सनी लियोनी (Sunny Leone) का पति से पहली मुलाकात पर बड़ा खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कभी पोर्न फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रहीं कनाडियन सनी लियोनी सुर्खियां में बनी रहती हैं। अक्सर अपने हाॅट लुक को लेकर चर्चा में रहने वालीं सनी लियोनी इस बार अलग टाॅपिक पर सुर्खियां बटोर रही हैं। 2011 में हुई थी सनी लियोनी की शादी उन्होंने पति के साथ पहली मुकालात को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, करोड़ों दिलों की धड़कनें बढ़ाने वालीं सनी लियोनी के फैंस को 2011 में उस वक्त धक्का लगा था जब उन्होंने डेनियल वेबर से शादी कर ली थी। दोनों 11 साल से एक साथ हैं और अच्छी बात यह है कि दोनों एक-दूसरे से आज भी काफी प्यार करते हैं। अपनी पति  डेनियल से पहली बार मुलाकात को लेकर सनी लियोनी का कहना है कि वह अपनी गर्लफ्रैंड के साथ लास वेगास में थीं। पहली मुलाकात की बातें शेयर कीं इसी दौरान उनकी मुलाकात एक घटनाक्रम के दौरान डेनियल से हुई। सनी ने कहा कि उस दिन वह एक्टर ...
बांदा शहर में देवर ने भाभी से की छेड़छाड़, विरोध पर लहूलुहान किया

बांदा शहर में देवर ने भाभी से की छेड़छाड़, विरोध पर लहूलुहान किया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक देवर ने अपनी भाभी को अकेला पाकर बदनियत से पकड़ लिया। देवर ने भाभी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। भाभी ने विरोध किया तो देवर दरिंदा बन बैठा। उसने घर में रखे धारदार हथियार से भाभी पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार के बाकी लोग भागकर वहां पहुंचे। परिवार के लोगों को जब देवर की दरिंदगी का पता चला तो उन्होंने आरोपी युवक को बुरी तरह से पीटा। इससे उसे भी चोटें आईं। हंसिया से हमले में घायल महिला भर्ती बताया जाता है कि शहर के एक मुहल्ले की रहने वालीं 30 साल की महिला अपने घर में थीं। सोमवार रात परिवार के बाकी लोग बाहर गए हुए थे। कुछ देर पहले ही पति गुटखा लेने के लिए दुकान तक चला गया। तभी मौका पाकर महिला का देवर उनके कमरे में घुस आया। उसने महिला को पकड़ लिया और उनके साथ जबरदस्ती कर...
राहत की बातः BSNL ने 20 अप्रैल तक वैधता बढ़ाई, 10 रूपए टॉक टाइम भी

राहत की बातः BSNL ने 20 अप्रैल तक वैधता बढ़ाई, 10 रूपए टॉक टाइम भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना से जूझ रहे भारत में मोबाइल कंपनी BSNL की ओर से एक सकारात्मक पहल सामने आई है लॉक डाउन के पीरियड में देश की सबसे बड़ी सरकारी मोबाइल कंपनी बीएसएनएल ने 22 मार्च से जिन प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों की वैधता खत्म हुई थी उनकी वैधता 20 अप्रैल तक बढ़ा दी है। बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं की वैधता को बिना रिचार्ज के 20 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। अब बीएसएनएल के नंबरों पर 20 अप्रैल तक इनकमिंग चलती रहेगी। जीरो बैलेंस वालों को 10 रुपए टाॅक टाइम भी इतना ही नहीं अगर ग्राहक के खाते में जीरो बैलेंस है तो इमरजेंसी कॉल करने के लिए BSNL दस रुपए टॉक टाइम भी यूजर को दे रहा है। इस बारे में बीएसएनएल के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर यानि सीएमडी प्रवीण कुमार पुरवार ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि BSNL कोरोना संकट की इस घड़ी में अपने उपभोक्ताओं के साथ खड़ा है। बताया कि खातों को रिचार...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अपील, हर कार्यकर्ता PM care फंड में दे 100 रुपए

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अपील, हर कार्यकर्ता PM care फंड में दे 100 रुपए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीएम केयर फंड में दान देने की अपील की है। इस अपील के साथ ही स्वतंत्र देव ने कहा है कि हर कार्यकर्ता कम से कम 100 रुपए दान दे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपील की है, उसी क्रम में वे भी अपील कर रहे हैं। हाल ही में सांसद-विधायकों ने निधि से दिया था दान बताते चलें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज ट्वीट करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोरोना वायरस यानि कोविड-19 से निपटने के लिए पीएम केयर-फंड में 100 रुपए का अंशदान करें। साथ ही 10 लोगों को इस काम के लिए प्रेरित भी करें। बताते चलें कि भाजपा के सासंद और विधायकों ने हाल ही में अपनी निधियों से 1-1 करोड़ रुपए दान दिए हैं। इसके अलावा कई उद्योगपति और फिल्मी सितारे भी इस लड़ाई में सरकार की मद...