Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Corona Virus-तब्लीगी जमात में थे लखनऊ-सीतापुर-बिजनौर समेत इन 19 जिलों के लोग..

Corona Virus-तब्लीगी जमात में थे लखनऊ-सीतापुर-बिजनौर समेत इन 19 जिलों के लोग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील न मानते हुए दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को कोरोना प्रकोप भुगतना पड़ा। जमात में शामिल 10 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, 25 लोग जांच में कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में यूपी में ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत हो गई है। यूपी सरकार जितनी सिद्धत से कोरोना वायरस को सेकेंड से थर्ड स्टेज में पहुंचने से रोकने में जुटी है, वहीं ऐसे लोग मुश्किलें बढ़ाते करते नजर आ रहे हैं। खुद के साथ परिवार-समाज और देश को संकट में धकेला ऐसा करके जमात में शामिल हुए इन लोगों ने खुद को, परिवार और समाज के साथ देश को संकट में धकेलने का काम किया है। ऐसे लोगों की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। बताते चलें कि कोरोना संकट के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन में 13 से 15 मार्च के बीच जमात लगी थी। यूपी के 19 जिलों से...
नोएडा के DM हटे, सुहास एलवाई नए जिलाधिकारी

नोएडा के DM हटे, सुहास एलवाई नए जिलाधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले मिलने के बाद से चर्चा में बने गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के डीएम को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के डीएम बीएन सिंह को सोमवार को फटकार लगाई। बाद में शासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उनको हटा दिया। अब शासन ने कोविड-19 महामारी में छुट्टी पर जाने के अनुरोध को अस्वीकार करते हुए उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध किया है। सीएम योगी की फटकार के बाद शासन का एक्शन विशेष सचिव पद पर तैनात 2007 बैच के IAS अधिकारी सुहास लालिनाकेरे यथिराज को गौतमबुद्ध नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बताते हैं कि आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई पैरा-बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उनकी छवि साफ-सुधरी बताई जाती है। बताते चलें कि यूपी में अबतक सामने आए कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा 38 मामले नोएडा में ही सामने आए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी...
बांदा जेल में बंद कैंसर पीड़ित की मौत, हमीरपुर था घर

बांदा जेल में बंद कैंसर पीड़ित की मौत, हमीरपुर था घर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले के सरगांव निवासी राघवेंद्र सिंह (43) पुत्र गीरेंद्र सिंह हत्या और गैंगेस्टर के मामले में बांदा जेल में निरुद्ध थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। बताते हैं कि रविवार रात उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। बंदी रक्षकों ने देखा तो जेल प्रशासन को खबर दी। वहां से उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या और गैंगस्टर का था आरोप जेल अधीक्षक का कहना है कि मृतक हत्या और गैंगेस्टर के आरोपी थे। 2 अक्टूबर 2019 को हमीरपुर जेल से बांदा ट्रांसफर किया गया था। उनको कैंसर था। कानपुर के जेके अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना परिजनोंको दे दी गई है। बताते हैं कानूनी कार्यवाही को पूरा करके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताते हैं कैंसर की वजह से बंदी को अक्सर कानपुर इलाज को ले जाया जाता था। इसी को देखते हुए उनको हमीरपुर...
Corona Lockdown- बांदा में ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ की घोर अनदेखी

Corona Lockdown- बांदा में ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ की घोर अनदेखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों से हाथ जोड़कर अपील तक कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन-रात चिंता में हैं और हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं कि कहीं कोई कमी न रह जाए। लेकिन बांदा के जिला अस्पताल में जो हो रहा है, वह काफी भयावह जैसा है। दूसरे प्रदेशों-महानगरों में मजदूरी करके परिवार चलाने वाले हजारों युवा बांदा लौटे हैं। जिला अस्पताल में हजारों युवाओं की स्क्रीनिंग यहां जिला अस्पताल में प्रशासन उनकी स्क्रीनिंग करा रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे की घोर अनदेखी हो रही है। जल्दबादी में युवा कतारबद्ध एक-दूसरे से चिपककर खड़े हो रहे हैं, लेकिन उनको न कोई समझाने वाला है और न कोई रोकने वाला। यानी सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त है। नोएडा, हैदराबाद, दिल्ली से लौटे हैं युवक रविवार की तरह सोमवार को भी बांदा मंडल मुख्यालय पर जिला अस्पत...
Corona virus- प्रियंका गांधी की अपील, काॅल फ्री करें कंपनियां

Corona virus- प्रियंका गांधी की अपील, काॅल फ्री करें कंपनियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में कोरोना संकट के मद्देनजर टेलीकाॅम कंपनियों को मोबाइल सेवाओं को फ्री करना चाहिए। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने टेलीकॉम कंपनियों को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है जिसमें मोबाइल कंपनियों से मोबाइल सेवाएं फ्री करने की अपील की गई है। प्रियंका ने कहा है कि कोरोना महामारी में देश में लाखों लोग परेशान हैं। सभी पलायन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी हर स्तर पर मदद करना हमारा फर्ज है। कंपनियों को पत्र, आउटगोइंग-इंकमिंग फ्री करें प्रियंका गांधी ने टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि वह अनुरोध करती हैं कि इनकमिंग-आउटगोइंग अगले एक महीने के लिए निशुल्क की जाए। ऐसे में लोगों के अपने परिजनों के लिए सहूलियतें मिलेंगी। बताते चलें कि इस वक्त पूरे देश में कोरोना संकट पैर पसार रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आद...
कानपुर में दिनदहाड़े भांजे ने की मामा की हत्या, हड़कंप

कानपुर में दिनदहाड़े भांजे ने की मामा की हत्या, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में दिनदहाड़े सोमवार को एक नशेबाज भांजे ने अपने मामा का कत्ल कर दिया। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात दिनदहाड़े शहर के रेल बाजार इलाके में कुम्हार मंडी में हुई। वहां एक सुमित नाम के युवक ने अपने मामा सुरेश की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं पास में रहने वाले एक युवक ने उसे भागते समय पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। उसे जेल भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि सुरेश अपनी मां कमला और पत्नी मंजू के साथ रेलबाजार के कुम्हार मंडी में रहा करते थे। आज सुबह करीब 11 बजे वारदात उनके भतीजे मोहित ने घटना को लेकर कहा कि आज सुबह करीब 11 बजे के आसपास उसके चाचा सुरेश अपने परिवार के लिए राशन फॉर्म भरवाने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में घर से थोड़ी दूर उनके भांजे सुमित ने उनको रोक लिया। जबतक वह कुछ समझ पाते सुमित ने उनपर चाकुओं से ता...
बांदा में हैदराबाद से लौटा छात्र, मुहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने उठाया, पहुंचाया अस्पताल

बांदा में हैदराबाद से लौटा छात्र, मुहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने उठाया, पहुंचाया अस्पताल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना वायरस को लेकर भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों से बार-बार सचेत रहने की अपील कर रहे हों, लेकिन बहुत से लोग आज भी इस जानलेवा वायरस को लेकर सुधरने को तैयार नहीं है। खुद की लापरवाही से अपनी जान तो खतरे में डाल ही रहे हैं, साथ में दूसरों के लिए भी मुश्किलें खड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बांदा में हैदराबाद से लौटे ऐसे ही एक छात्र का पता लगा है। मुहल्ले के लोगों ने जागरुकता दिखाई और पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। बताते हैं कि छात्र बिना प्रशासन को सूचना दिए, बिना स्क्रीनिंग कराए घर में रह रहा था। स्क्रीनिंग को तैयार नहीं था छात्र मामला शहर के बिजलीखेड़ा मुहल्ले का है। वहां रहने वाला युवक वीरेंद्र (19) हैदराबांद में रहकर पढ़ाई कर रहा है। बताते हैं कि वह श...
Corona Virus- बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई

Corona Virus- बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर की कोरोना जांच की चौथी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। यानि उनके शरीर में अब भी कोरोना वायरस का लोड है। दरअसल, लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर ने ऐसा गुल खिलाया था कि पूरे देश को ही कोरोना के संकट में धकेल दिया था। कनिका कपूर ने खुद को होम क्वारंटाइन किए बिना हाई प्रोफाइल पार्टियां की थीं। इन पार्टियों में भाजपा के बड़े नेता भी बड़ी खुशी-खुशी शामिल हुए थे। हालांकि, बाद में सभी के चेहरों की हवाईयां उड़ गई थीं, जब उनको पता चला था कि कनिका कपूर को कोरोना वायरस है। बीते 10 दिन से PGI में चल रहा इलाज बताते चलें कि कि कनिका की इस लापरवाही और बेवकूफी ने लखनऊ से लेकर, नोएडा, दिल्ली और कानपुर तक हड़कंप मचा दिया था। अब बीते 10 दिन से कनिका लखनऊ के पीजीआई में अपना ट्रीटमेंट करा रही हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। कनिका की तबियत खराब ...
कोरोना वायरस का सेक्स लाइफ पर क्या असर, पढ़िए एक्सपर्ट की राय

कोरोना वायरस का सेक्स लाइफ पर क्या असर, पढ़िए एक्सपर्ट की राय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैलती जा रही है। एक तरह से यह जानलेवा बीमारी लोगों के निजी जीवन पर भी असर डाल रही है। कोरोना लाकडाउन के कारण लोगों को घरों में रोकने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उनके जीवन की रक्षा की जा सके। यही इस बीमारी से बचने का तरीका भी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर इसका बड़ा असर सभी की निजी जिंदगी पर भी पड़ रहा है। निश्चित है कि सेक्स लाइफ पर भी इसका कहीं न कहीं असर पड़ रहा है। आइये जानते हैं कि मेडिकल एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं। सेक्स को लेकर एक्सपर्ट की एडवाइज मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ़ ईस्ट एंगलिया के एक्सपर्ट ने इस संबंध में अपनी सलाह दी है। बताते हैं कि प्रोफ़ेसर पॉल हंटर का कहना है कि कोरोना वायरस सांस से फैलता है और ऐसे में एक व्यक्ति का दूसरे से दूरी बनाकर चलना जरूरी है। भले ही वह आपका पार्टनर ही क्य...
CM योगी का बड़ा फैसला, यूपी में जो जहां-वहीं रुके, बाहरी इंट्री बंद

CM योगी का बड़ा फैसला, यूपी में जो जहां-वहीं रुके, बाहरी इंट्री बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए काफी चिंतित हैं। सीएम योगी रात-दिन स्थिति पर नजर रख रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने को सीएम योगी ने सख्त फैसला किया है। अब उत्तर प्रदेश में 1 मार्च के बाद से आए सभी नागरिकों की जांच कराई जाएगी। उनमें जरा भी संक्रमण का शक होने पर उनको कवारंटाइन किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे लोगों को जहां का तहां रोकने के निर्देश दिए गए हैं। अब ऐसे लोग 14 दिन बाद ही अपने गांव या घर जा सकेंगे। इसके साथ ही किसी भी व्यक्ति को 14 अप्रैल तक यूपी में इंट्री नहीं दी जाएगी। लगातार उमड़ रही भीड़ को देखते हुए फैसला कहा गया है कि केरल और दूसरे प्रदेशों में रहने वाले यूपी के लोग इस लाॅकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। इतना ही नहीं योगी सरकार ने सभी प्रदेशों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं जो वहां रहने वाल...