Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

जिला पंचायत चुनाव 2021 : बांदा के भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

जिला पंचायत चुनाव 2021 : बांदा के भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा जिले के जिला पंचायत वार्ड सदस्यों की सूची जारी कर दी है। सभी 30 वार्डों की सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार नए जोश के साथ मैदान में उतर गए हैं। सूची के अनुसार वार्ड-1 कमासिन प्रथम से दिनेश प्रसाद, वार्ड-2 कमासिन द्वितीय से धनंजय करवरिया तथा वार्ड-3 कमासिन तृतीय से मंजू देवी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी तरह वार्ड-4 बबेरू प्रथम से अजय सिंह पटेल, वार्ड-5 बबेरू द्वितीय से देवानंद द्विवेदी तथा वार्ड-6 बबेरू तृतीय से सुनील पटेल और वार्ड-7 बबेरू चतुर्थ से सीताराम भारतीय को वार्ड सदस्य पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। जसपुरा प्रथम से श्वेता सिंह गौर उम्मीदवार इसी तरह वार्ड-8 बबेरू पंचम से राजनारायण द्विवेदी, वार्ड-9 तिंदवारी प्रथम में शशि प्रभा सिंह और वार्ड-10 तिंदवारी द्वितीय से ममता देवी तथा वार्ड-11 तिंदवारी तृ...
Night Curfew In UP : लखनऊ-कानपुर और वाराणसी में नाइट कर्फ्यू, कोरोना से बिगड़े हालात

Night Curfew In UP : लखनऊ-कानपुर और वाराणसी में नाइट कर्फ्यू, कोरोना से बिगड़े हालात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना (corona) संकट के बीच राजधानी लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew In UP) लगा दिया गया है। इन शहरों में 8 अप्रैल की रात से नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। बताते हैं कि बुधवार को यूपी में छह हजार से ज्‍यादा कोरोना वायरस से संक्रमित केस सामने आए। वहीं 40 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इससे पूरा प्रदेश हिल उठा। बुधवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 (Covid19) की स्थिति की समीक्षा की। सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की समीक्षा सीएम योगी ने प्रदेश के उन 16 जिलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यानी जिन जिलों में 500 से अधिक कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। ये भी पढ़ें : भाजपा महामंत्री सुनील बंसल को कोरोना, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने की स्वास्थ्य ला...
बड़ी खबर : 8 मई से होंगी यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, संशोधित कार्यक्रम घोषित

बड़ी खबर : 8 मई से होंगी यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, संशोधित कार्यक्रम घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का संसोधित कार्यक्रम घोषित हो गया है। यूपी के पंचायत चुनाव 2021 के चलते यूपी बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम बदला गया है। पहले यही परीक्षाएं 24 अप्रैल से प्रस्तावित थीं। अब इन परीक्षाओं का संसोधित कार्यक्रम घोषित किया गया है। ये परीक्षाएं 8 मई से शुरू होंगी। परीक्षाओं की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। दरअसल, कोरोना प्रोटोकाल के तहत सरकार परीक्षाएं कराने की तैयारी में है। लाखों छात्र-छात्राएं होंगे परीक्षाओं में शामिल नए कार्यक्रम के तहत यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब 8 मई से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेंगी। बताते हैं कि हाई स्कूल में कुल 29,94,312 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ये भी पढ़ें : UP : पंचायत चुनाव के बीच ...
UP : फजीते : भाजपा विधायक ने कुर्ता फाड़ा, फिर सड़क पर लेटकर धरना दिया, DM-SP पर आरोप

UP : फजीते : भाजपा विधायक ने कुर्ता फाड़ा, फिर सड़क पर लेटकर धरना दिया, DM-SP पर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी में आज एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा की जिले के पुलिस कप्तान आकाश तोमर हाट टाक हो गई। इसके बाद विधायक जी इतना उत्तेजित हो गए, कि उन्होंने अपना कुर्ता फाड़ दिया। विधायक के धरने से मची खलबली इतना ही नहीं डीएम कार्यालय की सड़क पर लेट गए और एसपी के खिलाफ धरना देने लगे। सत्ताधारी विधायक का यह हाल देखकर हड़कंप मच गया। अधिकारी उनको समझाने पहुंचे। बाद में जिलाधिकारी खुद उनको मनाने पहुंचे और समझा-बुझाकर साथ ले गए। विधायक ने ये लगाए आरोप दरअसल, विधायक के आरोप हैं कि पंचायत चुनाव में कुछ लोग ऐसे हैं जिनके खिलाफ गुंडा एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमें हैं। इसके बाद भी जिलाधिकारी चुनावों में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : UP : पंचायत चुनाव के बीच बीजेपी ने बदले दो जिलाध्य...
Update-Mukhtar Ansari : यूपी पुलिस तड़के सुबह मुख्तार को लेकर पहुंची बांदा जेल

Update-Mukhtar Ansari : यूपी पुलिस तड़के सुबह मुख्तार को लेकर पहुंची बांदा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी पुलिस आज बुधवार तड़के सुबह साढ़े 4 बजे मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल पहुंची। साढ़े 4 बजे बाहुबली विधायक को जेल के भीतर दाखिल कर दिया गया। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर एंबुलेंस से लाए गए मुख्तार को सीधे जेल के भीतर शिफ्ट कर दिया गया। उसे बाहर किसी मीडियाकर्मी से बात करने नहीं दी गई। दिन में मुख्तार अंसारी का कोरोना टेस्ट भी हुआ। सूत्रों की माने तो सुबह जेल पहुंचने पर मुख्तार ने सबसे पहले नहाने की बात कही। सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी नहाने के बाद नमाज पढ़कर लेट गए। जेल सूत्रों का कहना है कि मुख्तार को जल्द ही बैरक नंबर 15 में शिफ्ट कर दिया जाएगा। सुरक्षा कितनी तगड़ी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाडी वार्न कैमरा भी सुरक्षा कर्मियों को दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जेल के आसपास बांदा पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात ...
UP : महिला आयोग सदस्य प्रियंवदा तोमर ने दिया इस्तीफा, यह बताई वजह..

UP : महिला आयोग सदस्य प्रियंवदा तोमर ने दिया इस्तीफा, यह बताई वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंवदा तोमर ने अपने पद और बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर होने के साथ किसानों की उपेक्षा हो रही है। इसी वजह से वह इस्तीफा दे रही हैं। दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे गए अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि वह एक किसान परिवार से हैं। किसानों की अनदेखी को बताया वजह 131 दिनों से आंदोलनरत किसानों की इस सरकार में घोर अनदेखी हो रही है। उन्होंने लिखा है कि 300 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं और सरकार इस मामले में संवेदनहीन बनी हुई है। इसलिए वह इससे क्षुब्ध हैं और अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। बताते चलें कि डा. प्रियंवदा वर्ष 2013 में भारतीय जनता पार्टी...
भाजपा महामंत्री सुनील बंसल को कोरोना, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने की स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

भाजपा महामंत्री सुनील बंसल को कोरोना, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने की स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोराना वायरस की चपेट में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी आ गए हैं। उनको एंटीजेन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया है। अब आरटीपीसीआर जांच के लिए उनका सैंपुल भेजा गया है। उनको प्रदेश कार्यालय में क्वारंटीन किया गया है। खुद ट्वीट कर दी जानकारी यह बात खुद प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मंगलवार को हुई जांच पाजिटिव आई है। इसलिए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने का निवेदन किया है। कानून मंत्री ने कही यह बात उधर, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने संगठन महामंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कानून मंत्री ने कहा है कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि संगठन महामंत्री श्री बंसल जल्द स्वस्थ हों। बता दें कि मंगलवार को पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम ह...
UP : पंचायत चुनाव के बीच बीजेपी ने बदले दो जिलाध्यक्ष, यह है वजह..

UP : पंचायत चुनाव के बीच बीजेपी ने बदले दो जिलाध्यक्ष, यह है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में दो जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। इनकी जगह पर नए जिलाध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। ये दोनों जिले ललितपुर और अंबेडकरनगर हैं। बताते हैं कि जिन जिलाध्यक्षों को बदला गया है, उनको पार्टी चुनावी मैदान में उतार रही है। दोनों को उम्मीदवार बनाया जा रहा है। ललितपुर-अंबेडकर नगर में नए जिलाध्यक्ष बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी ने ललितपुर और अंबेडकर नगर के पार्टी जिलाध्यक्षों से इस्तीफे ले लिए हैं। दोनों को पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दोनों जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। राजकुमार जैन को ललितपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मिथिलेश त्रिपाठी को अंबेडकर नगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।...
Update-Mukhtar Ansari : जेल पर उड़ेंगे ड्रोन-सुरक्षा घेरा कड़ा, मुख्तार का नया पता बैरक नंबर-15, बांदा कारागार

Update-Mukhtar Ansari : जेल पर उड़ेंगे ड्रोन-सुरक्षा घेरा कड़ा, मुख्तार का नया पता बैरक नंबर-15, बांदा कारागार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, विशेष संवाददाता, लखनऊ/बांदा : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का नया पता अब बैरक नंबर-15, बांदा जेल होगा। कुछ ही घंटों बाद यूपी पुलिस पंजाब से मुख्तार को लेकर बांदा पहुंच जाएगी। उधर, बांदा में जेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। जेल के मेन गेट से लेकर आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है। इतना ही नहीं निगरानी के लिए जेल के ऊपर ड्रोन विमान उड़ेंगे, जो मुख्तार अंसारी के बैरक पर खास नजर रखेंगे। माना जा रहा है कि सुबह 4 बजे के आसपास मुख्तार अंसारी को लेकर पुलिस काफिला बांदा पहुंच जाएगा। अधिकारी ले रहे अपडेट, 4 डाक्टरों की टीम गठित जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हर पल सुरक्षा के बारे में अपडेट ले रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि माफिया विधायक मुख्तार का बांदा मेडिकल कालेज में इलाज होगा। इसके लिए 4 डाक्टरों की टीम भी गठित क...
Covid19 : हाई कोर्ट ने सरकार से कहा, नाइट कर्फ्यू और सभी को वैक्सीन पर करें विचार

Covid19 : हाई कोर्ट ने सरकार से कहा, नाइट कर्फ्यू और सभी को वैक्सीन पर करें विचार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : कोरोना संकट के बीच यूपी से बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा है कि सभी लोगों को वैक्सीन और नाइट कर्फ्यू पर विचार करे। साथ ही यूपी के लोगों से कोविड-19 को लेकर अपील की है कि लोग अपनी जिम्मेदारियों को समझें और कोरोना प्रोटोकाल की गाइडलाइंस को गंभीरता से लें। हाई कोर्ट ने कहा है कि सभी डीएम अपने-अपने जिलों में कोविड-19 की गाइडलाइन का सौ फीसदी पालन कराएं। कोविड19 प्रोटोकाल का पालन कराने को कहा दरअसल, यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर तथा न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दिए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई आने वाली 8 अप्रैल को होगी। आज हुई सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने यूपी के प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सौ प्रतिशत मास्क पहनने की अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। ये भी पढ़ें : ...