Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Mukhtar Ansari : यूपी पुलिस मुख्तार को पंजाब से लेकर रवाना, बांदा तक 880 किमी..

Mukhtar Ansari : यूपी पुलिस मुख्तार को पंजाब से लेकर रवाना, बांदा तक 880 किमी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस पंजाब की रोपड़ जेल से निकल चुकी है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस के करीब 150 जवान 10 गाड़ियों से एंबुलेंस में मुख्तार को लेकर निकले हैं। उसे पंजाब से यूपी की बांदा जेल लाया जा रहा है। साथ में एंबुलेंस और डाक्टरों की टीम भी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मुख्तार को लेकर यूपी पुलिस जेल के दूसरे गेट से निकली है। यूपी पुलिस कर रही पूरे आपरेशन को लीड साथ में डाक्टरों की एक टीम भी है। मुख्तार को यूपी पुलिस के हैंडओवर कर दिया गया है। उधर, रोपण के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा है कि पंजाब पुलिस की कोई टीम या कमांडो मुख्तार के काफिले के साथ नहीं जा रहा है। इस पूरे आपरेशन को यूपी पुलिस ही लीड कर रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब की रोपण जेल से बांदा तक का सफल करीब 880 किलोमीटर का है। माना जा रहा है कि देर रात के...
BJP 41Foundation Day : CM योगी ने सुना PM मोदी का संबोधन, प्रदेश अध्यक्ष व कानून मंत्री भी..

BJP 41Foundation Day : CM योगी ने सुना PM मोदी का संबोधन, प्रदेश अध्यक्ष व कानून मंत्री भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज यहां मंगलवार को राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा संगठन सुनील बंसल और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद रहे। दरअसल, बीजेपी अपना स्थापना दिवस काफी जोरदार ढंग से मना रही है। इसे लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम हो रहे हैं। राज्य मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रीय और जिला, महानगर कार्यालयों और मंडल स्तर तक स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यालयों पर भाजपा का झंडा लगाया गया है। इस मौके पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गांव-गांव ...
बांदा प्रशासन की गोद ली बेटी से मिले डीएम, बातचीत कर हाल जाना

बांदा प्रशासन की गोद ली बेटी से मिले डीएम, बातचीत कर हाल जाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला प्रशासन की गोद ली बेटी से जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने मुलाकात की। बच्ची से बातचीत करते हुए उसका हालचाल जाना। दरअसल, प्रधानमंत्री के मिशन-2025 तक टीबी रोग खत्म करने के क्रम में जिले के अधिकारियों और स्वयंसेवी संगठनों ने क्षय रोग से ग्रसित 145 बच्चों को गोद लिया है। इन बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी अब संबंधित अधिकारियों की है। बच्ची रोजी खान के घर पहुंचे जिलाधिकारी इसी क्रम में जिलाधिकारी बांदा आज गोद ली गई बच्ची रोजी खान के घर पहुंचे। वहां उसके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। नियमित इलाज कराने के संबंध में भी पूछताछ की। जिलाधिकारी ने रोजी को उपचार के साथ पढ़ाई की सलाह भी दी। उन्होंने बच्ची की मां से निक्षय पोषण योजना के तहत पौष्टिक अहार के लिए खाते में पहुंचने वाली 500 रुपए की प्रतिमाह धनराशि के बारे में भी जानकारी ली। दरअसल, इस बच्ची का जनवरी स...
बड़ी कार्रवाई : प्रतापगढ़ के ASP और CO सस्पेंड, जहरीली शराब का मामला

बड़ी कार्रवाई : प्रतापगढ़ के ASP और CO सस्पेंड, जहरीली शराब का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददात) लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जहरीली शराब प्रकरण में सख्त एक्शन लिया है। सीएम योगी के निर्देशों पर शासन ने जहरीली शराब प्रकरण में प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी भ्रष्टाचार निवारण संगठन से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। विभागीय जांच की भी संस्तुति बताया जाता है कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस मामले में कार्यवाही की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि प्रतापगढ़ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही शराब माफिया से मिलीभगत की पूरी जांच होगी। इसके साथ भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जांच कराए जाने...
Update-Corona Virus : UP के सभी जिलों में धारा 144 लागू, 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक

Update-Corona Virus : UP के सभी जिलों में धारा 144 लागू, 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के सभी जिलों में आज सोमवार से धारा 144 लागू हो गई है। अब कहीं भी 5 से ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती के संकेत देते हुए साफ कहा है कि कोरोना से लड़ाई में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पंचायत चुनाव-2021 के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ज्यादा एहतियात बरत रही है। सरकार ने अपने स्तर से कोरोना से जंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। इसी क्रम में धारा 144 लागू की गई है। 100 से ज्यादा लोग नहीं हो सकेंगे सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल वहीं प्रदेश में तेजी से फैलते कोरोना संकट से जंग लड़ने को तैयार सरकार अब लापरवाही को तैयार नहीं है। इसके साथ ही अब पंचायत चुनाव में प्रचार के दौरान प...
बांदा DM ने रेडक्रास सोसाइटी की बैठक ली, आडिट न कराने पर जताई नाराजगी

बांदा DM ने रेडक्रास सोसाइटी की बैठक ली, आडिट न कराने पर जताई नाराजगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में रेडक्रास सोसाइटी की प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें सदस्य संख्या बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यता शुल्क के अतिरिक्त 5100 रुपए सहयोग राशि रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इससे रेडक्रास की गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित की जा सकेंगी। जिलाधिकारी ने चौकीदार को 1000 रुपए मानदेय दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने सोसाइटी के कोषाध्यक्ष द्वारा आडिट न कराए जाने पर नाराजगी भी जाहिर की। समय से आडिट कराने के निर्देश समय से आडिट कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी निजी चिकित्सालयों में सहयोग राशि जमा कराई जाए। ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में होटल मालिक के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, नौकर ही.. जिला विद्यालय निरीक्षक सुनिश्चित...
UP Corona Vaccine : CM योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

UP Corona Vaccine : CM योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज सोमवार को यूपी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट तक सिविल अस्पताल में रुके। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वह टीका उपबल्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद कहेंगे। सीएम योगी बोले, सुरक्षित है कोरोना टीका साथ ही कहा कि वह देश के वैज्ञानिकों को भी धन्यवाद देंगे। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। अपनी बारी आने पर सभी लोग इसे प्रमुखता से लगवाएं। दरअसल, सीएम योगी ने 45 साल से ज्यादा उम्र वाली श्रेणी के अंतर्गत आज कोरोना वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर सीएमएस डा. एसके नंदा ने बताया कि अब मुख्यमंत्री को दूसरी डोज 4 मई को लगवाई जाएगी। ये लोग भी ल...
Mukhtar Ansari : 100 पुलिसकर्मी वज्र वाहन लेकर पंजाब रवाना, बांदा जेल लाया जाएगा मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari : 100 पुलिसकर्मी वज्र वाहन लेकर पंजाब रवाना, बांदा जेल लाया जाएगा मुख्तार अंसारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से लेने आज सोमवार सुबह वज्रवाहन लेकर पुलिस फोर्स बांदा से रवाना हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से भारी-भरकम फोर्स भेजा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 10 गाड़ियों से पुलिस और जेल प्रशासन के तेज तर्रार जवान पंजाब की रोपण जेल के लिए रवाना हुए हैं। माफिया विधायक को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंजाब से बांदा लाने की तैयारी की गई है। एक डिप्टी एसपी, दो इंस्पेक्टर, 6 दरोगा शामिल बताया जाता है कि बांदा से आज रवाना हुए पुलिस फोर्स में एक डिप्टी एसपी के साथ दो इंस्पेक्टर और 6 सब इंस्पेक्टर (दरोगा) शामिल हैं। इसके अलावा 40 कांस्टेबल और हेड-कांस्टेबल और बाकी अन्य जवान शामिल हैं। ये भी पढ़ें : Mukhtar Ansari : 8 अप्रैल से पहले बांदा जेल पहुंचेगा माफिया विधायक मुख्तार अंसारी  बताते हैं कि कुल 100 लोगों की पुलिस फोर्स पंजा...
खास खबर : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से लाने बांदा से रवाना होंगी पुलिस टीमें

खास खबर : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से लाने बांदा से रवाना होंगी पुलिस टीमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से लेने के लिए बांदा से जल्द ही पुलिस टीमें रवाना हो रही हैं। पुलिस टीम में तेजतर्रार पुलिस कर्मियों को रखा गया है, ताकि सुरक्षा में कोई खामी न रहे। मुख्तार को लाने के लिए पुलिस सुरक्षा काफी दुरुस्त की गई है। इसके लिए आईजी चित्रकूटधाम मंडल के.सत्यानारायण ने रात में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्तार को बांदा लाने के लिए पूरा रोडमैप तैयार किया गया। आईजी ने जरूरी दिशा-निर्देश देने के साथ ही तैयारियों को परखा। देर रात IG ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक बताया जाता है कि बांदा से जाने वाली टीमें सोमवार को रवाना होंगी। प्रिजन वैन से मुख्तार को बांदा लाया जाएगा। बताते हैं कि एडीजी प्रेमप्रकाश और आईजी नारायण ने रात 11 बजे गूगल मीट पर वार्ता के बाद इसे अंतिम रूप दिया। ये भी पढ़ें : माफिया MLA मुख्तार अंसारी को पंजाब...
Banda Corona News : बांदा में 19 नए कोरोना पाॅजिटिव, कुल संख्या 82..

Banda Corona News : बांदा में 19 नए कोरोना पाॅजिटिव, कुल संख्या 82..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना वायरस के नए केस लगातार सामने आ रहे हैं। आज रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में 19 नए केस सामने आए हैं। इनमें 7 महिलाएं शामिल भी हैं। वहीं एक 3 साल का बच्चा और 15 साल का किशोर बालक भी पाॅजिटिव पाया गया है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार की जांच रिपोर्ट में मिले नए केस आज की जांच रिपोर्ट के बारे में बात करें तो कुल 19 कोरोना पाॅजिटिव केस में शहर के इंदिरा नगर में एक 15 साल का किशोर बालक, छोटी बाजार निवासी एक 62 साल के बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इसी क्रम में रामलीला रोड निवासी 28 साल के युवक, कालूकुआं निवासी 36 वर्षीय महिला, शंकर नगर निवासी 59 वर्षीय महिला भी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई हैं। माॅस्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी 64 वर्षीय बुजुर्ग, कालू कुआं के ही 42 साल के व्य...