Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

नई दुल्हन-पति का खौफनाक अंत, दरवाजा खोला तो बिस्तर पर बहू की लाश, लटका था बेटे का शव

Creepy end of new bride-husband, when door was opened, daughter-in-law's deadbody was hanging on bed

समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : मुरादाबाद में एक ह्रदयविदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मुरादाबाद के मझोला के गायत्रीनगर में शनिवार रात सब्जी विक्रेता रवि सैनी (26) ने पत्नी किरण (25) की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की शादी सिर्फ साढ़े 3 महीने पहले ही हुई थी। दोनों बीती 30 सितंबर 2022 को विवाह संबंधों में बंधे थे।

मां ने बताई यह बात

पुलिस घटना का कारण तलाशने में जुटी है। रवि की मां मायावती का कहना है कि शनिवार रात वह छोटे बेटे पुष्पेंद्र के साथ गई थीं। तब बहू और बेटे घर पर थे। कहा कि उनके जाने के बाद बर्तन धोने वाली घर पहुंची। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो उनको बताया गया। वह घर पहुंचीं। घर के अंदर बिस्तर पर किरण मृत हालत में पड़ी थीं। वहीं बेटे का शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने का भी आरोप, पुलिस बोली-सिर्फ छेड़छाड़ का मामला 

ये भी पढ़ें : UP : मां की लव मैरिज बेटा न कर सका बर्दाश्त, जहर खाकर दी जान