Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने का भी आरोप, पुलिस बोली-सिर्फ छेड़छाड़ का मामला

Meerut: Gang rape, two caught in a moving car belonging to a victim of phone friendship

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 3 लोगों ने हैवानियत की है। महिला का आरोप है कि दो लोगों ने गैंगरेप किया है, वहीं एक ने विरोध करने पर उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डालते हुए दरिंदगी की। उधर, बांदा पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया छेड़छाड़ का है। महिला अपने पड़ोसी के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान छेड़छाड़ हुई है। दो आरोपी और महिला शराब के नशे में मिले हैं। एएसपी का यह भी कहना है कि जांच के बाद जो भी साक्ष्य मिलेंगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला के आरोप काफी गंभीर है।

पुलिस बोली, जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास एक महिला को लोगों ने शोर मचाते देखा। महिला का आरोप है कि तीन में दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरे ने भी करने का प्रयास किया। विरोध पर उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल डालते हुए दरिंदगी की। दरिंदगी की हदें पार कीं। लोगों ने महिला के साथ नशे में धुत्त एक व्यक्ति को पकड़ा है।

पुलिस की माने तो आरोपियों के साथ महिला ने भी पी थी शराब

वहीं एक अन्य मोटर साइकिल सवार की भी पकड़ा गया है। हालांकि, पुलिस का कहना कि महिला मोटर साइकिल से ससुराल जा रही थी। आरोपियों ने शराब पी और महिला को भी पिलाई। इसके बाद छेड़छाड़ की घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। बताते हैं कि महिला घर से ससुराल जाने को निकली थी। मौके पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ अम्बुजा त्रिवेदी भी पहुंची हैं। एसपी अभिनंदन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। महिला की मां के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। महिला और उसकी मां के बयानों में कुछ फर्क है। फिर भी अपर एसपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

UP : मां की लव मैरिज बेटा न कर सका बर्दाश्त, जहर खाकर दी जान

ये भी पढ़ें : बांदा SP का एक्शन, चौकी इंचार्ज समेत 3 लाइन हाजिर, यह है पूरा मामला 

ये भी पढ़ें : Update : बांदा में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, मासूम तीन बच्चे बिलखते रहे..