Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

UP : मां की लव मैरिज बेटा न कर सका बर्दाश्त, जहर खाकर दी जान

UP : Son could not tolerate mother's love marriage, died after consuming poison

समरनीति न्यूज, झांसी : मां की मोहब्बत एक बेटे को इतनी नगवार गुजरी कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना से सभी स्तब्ध हैं। युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां सभी बच्चों को पाल-पोष रही थी। इसी दौरान लड़के की मां का दिल अपने से 10 साल छोटे एक युवक पर आ गया। मां ने लवमैरिज की तो बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। अब पूरा परिवार दुखी है। घटना झांसी की है।

पिता की हो चुकी थी 10 साल पहले मौत, मां ने पालापोषा

दरअसल, झांसी के टोड़ीफतेहपुर के लिथौरा गांव के रहने वाले बिहाली लाल की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। उनके बेटे सुरेंद्र (19) ने आज जहर खाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद सुरेंद्र और उसकी दो बहनों की जिम्मेदारी उसकी मां उठा रही थीं। मां ने ही बच्चों को पाल-पोषकर इतना बड़ा किया। महिला मजदूरी करती हैं। इसी दौरान साथ काम करने वाले एक युवक से उनके प्रेम संबंध हो गए। महिला ने युवक से शादी कर ली। इसकी जानकारी बेटे को हुई तो उसने विरोध किया। बेटे ने मां को रोकना चाहा। मगर मां ने शादी कर ली। इससे आहत होकर सुरेंद्र ने जहर खाकर जान दे दी।

लड़के को मां की शादी के लिए चिढ़ाते थे दोस्त, इसलिए..

बताते हैं कि युवक के दोस्त भी युवक को उसकी मां की शादी की बात कहकर चिढ़ाया करते थे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पृथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। युवक ने मां की शादी की बात की जानकारी होने पर सुसाइड कर ली है। वहीं दूसरी ओर घटना से गांव के लोग भी हैरान हैं। उनका कहना है कि उनको कतई उम्मीद नहीं थी कि सुरेंद्र ऐसा कदम उठा सकता है। वहीं मृतक की मां और परिवार के बाकी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी बेहद दुखी हैं। घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है।

इटली की इस हसीना के बैकपोज ने मलाइका अरोड़ा को किया फेल, हकीकत से चौंक जाएंगे आप

ये भी पढ़ें : जिला जेल में 14 कैदी HIV संक्रमित, अधिकारियों में हड़कंप मचा    

ये भी पढ़ें : बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..