UP : मां की लव मैरिज बेटा न कर सका बर्दाश्त, जहर खाकर दी जान
समरनीति न्यूज, झांसी : मां की मोहब्बत एक बेटे को इतनी नगवार गुजरी कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना से सभी स्तब्ध हैं। युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां सभी बच्चों को पाल-पोष रही थी। इसी दौरान लड़के की मां का दिल अपने से 10 साल छोटे एक युवक पर आ गया। मां ने लवमैरिज की तो बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। अब पूरा परिवार दुखी है। घटना झांसी की है।
पिता की हो चुकी थी 10 साल पहले मौत, मां ने पालापोषा
दरअसल, झांसी के टोड़ीफतेहपुर के लिथौरा गांव के रहने वाले बिहाली लाल की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। उनके बेटे सुरेंद्र (19) ने आज जहर खाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद सुरेंद्र और उसकी दो बहनों की जिम्मेदारी उसकी मां उठा रही थीं। मां ने ही बच्चों को पाल-पोषकर इतना बड़ा किया। महिला मजदूरी करती हैं। इसी दौरान साथ काम करने वाले एक युवक से उनके प्रेम संबंध हो गए। महिला ने युवक से शादी ...