Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : पुलिया से टकराई कार, कानपुर के 5 लोग समेत कई घायल

Big news, two dead including soldier in accident in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर के पटकापुर के रहने वाले अमन (25) पुत्र श्रीचंद्र, छोटा अमन (20) पुत्र रविंद्र गुप्ता, विराज (19) पुत्र गोपाल निवासी नवाबगंज कानपुर, मौसम (19) पुत्र संतोष कटेरिया सीटीआई महादेवनगर, कानपुर आज अपनी कार से मध्य प्रदेश के गोड़िया गांव जा रहे थे। रास्ते में बांदा के नगनेधी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।

पैलानी और नरैनी में भी हादसे

इसपर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां से घायल मौसम और अमन की हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव निवासी अशोक (28) बाइक से पैलानी डेरा जा रहे रहे थे। एक अन्य बाइक से टक्कर में वह घायल हो गए। उनको भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नेढ़ुवा गांव के घनश्याम सिंह (20), अर्जुन (22) गनेशनपुरवा के पास बाइक से गिर पड़े। दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : बांदा में महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने का भी आरोप, पुलिस बोली-सिर्फ छेड़छाड़ का मामला  

ये भी पढ़ें : बांदा SP का एक्शन, चौकी इंचार्ज समेत 3 लाइन हाजिर, यह है पूरा मामला