Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक देर रात खत्म, पढ़िए खास बातें..

BJP National Executive meeting in Delhi

ब्यूरो, लखनऊ (समरनीतिन्यूज) : भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहले दिन की बैठक सोमवार देर रात खत्म हो गई। दो दिवसीय यह बैठक सोमवार को शुरू हुई थी। बीजेपी कार्यकारिणी की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में विपक्ष के खिलाफ एक प्रस्ताव भी रखा गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इमेज खराब करने का आरोप लगाया। कहा गया कि विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री का नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। साथ ही पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल कर रही हैं। कहा गया कि आधारहीन दावों के साथ पीएम पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

विपक्ष पर पीएम की इमेज खराब करने की निंदा

किरेन रिजिजू की ओर से इसपर राजनैतिक प्रस्ताव भी पेश किया गया। साथ ही G20 का मंत्र ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’, के तहत पीएम मोदी को धन्यवाद दिया गया।

ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर : हाईकोर्ट का आदेश, कोरोना काल में 15% फीस माफ

साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुधारों में उनकी पहल के लिए भी पीएम को धन्यवाद दिया गया। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और कर्नाटक पर ब्रिफिंग भी हुई। साथ ही दयानंद सरस्वती के 200 वर्ष होने पर बीजेपी ने एक व्यापक कार्यक्रम की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। बताया गया कि 13 फरवरी को एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

12 मुख्यमंत्री, 35 मंत्री 37 प्रदेश अध्यक्ष भी

बैठक में प्रधानमंत्री के साथ 35 केंद्रीय मंत्री शामिल रहे। इसके अलावा 12 मुख्यमंत्री, 37 प्रदेशों के अध्यक्ष समेत कुल 350 कार्यकर्ता मौजूद हैं। अलग-अलग विषयों के साथ भव्य प्रदर्शनी पहला थीम सेवा संगठन और समर्पण है। दूसरा थीम भारत वैश्विक संकट में हमने जो मदद की, रही। तीसरा थीम सुशासन सर्वप्रथम और गुड गवर्नेंस, के लिए उठाए गए कदमों को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि काशी-तमिल संगम जैसे कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा हों।

CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, लोक कल्याण की कामना..

ये भी पढ़ें : Lucknow : आनलाइन मुलाकात, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 10 लाख

ये भी पढ़ें : UP : बर्फीली हवाओं से कांपा उत्तर प्रदेश, आगरा सबसे ठंडा, झांसी-उरई भी..