कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अचानक हैलट पर रुका काफिला, न डाक्टर मिला-न स्टाफ
समरनीति न्यूज, कानपुर : सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कानपुर में रहे। डिप्टी सीएम ने सोमवार को मैटरनिटी विंग में सौ बेड के पीआईसीयू का उद्घाटन किया। वहां से वापस लौटते समय अचानक कानपुर के हैलट अस्पताल के गेट पर अपना गाड़ी रुकवाई। ओपीडी के बाहर मरीज और तीमारदार खड़े थे। डिप्टी सीएम ने देखा कि वहां न डाक्टर थे और न स्टाफ। डिप्टी सीएम ने एक मरीज के परिजन को देखा। नर्स से उसका इलाज करने को कहा। साथ ही मरीज का नंबर भी लिया। कई मरीजों ने डिप्टी सीएम को अपनी समस्याएं भी बताईं।
नर्स से इलाज को कहा, मरीज का नंबर भी लिया
दरअसल, उस समय ओपीडी का समय खत्म हो चुका था। मरीज और तीमारदार बाहर खड़े थे। सभी से डिप्टी सीएम ने बात की। उनके इलाज के निर्देश भी दिए। इससे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हैलट अस्पताल में 100 बेड की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी सीए...









