
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात एक सनसनीखजे घटना हुई। दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर तेजाब डाल दिया। एसिड अटैक की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मां-बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को ढूंढ रही है।
दरवाजा खटखटाकर की वारदात
जानकारी के अनुसार लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड-3 में विकास वर्मा, विक्की और उनकी मां अनीता परिवार संग रहते हैं। शनिवार रात साढ़े 9 बजे दो अज्ञात युवकों ने घर का दरवाजा खटखटाया।
मां ने दरवाजा खोला, तबतक विकास भी पीछे से आ गए। अचानक दोनों लड़कों ने उनपर एसिड फेंका और भाग गए। आकाश उर्फ विक्की वर्मा का कहना है कि यह घटना रात करीब 9 बजे की है। उस समय उनकी मां और छोटा भाई विकास घर में मौजूद थे। आकाश की माने तो तेजाब से उनके भाई और मां के चेहरे और सीना झुलस गया है।
दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेशचंद्र मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी फुटैज खंगाले जा रहे हैं। वारदात से कुछ देर पहले दो युवक एक-एक बोतल लेकर आते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, दोनों के चेहरों की पहचान स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी फुटैज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें : UP : कैसे डोरेमोन ने बचाई 6 साल के बच्चे की जान, पढ़िए अलाया अपार्टमेंट हादसे से जुड़ी खबर
ये भी पढ़ें : Planes crash : वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 में एक पायलट की जान गई, दो का इलाज..