
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। रविवार को सपा ने अपने पदाधिकारियों की जो सूची जारी की है। नई कार्यकारिणी सूची में कई कद्दावरों को जगह दी गई है।
किरणमय नंदा बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
उसमें शिवपाल यादव का भी नाम शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। हालांकि, कन्नौज उप चुनाव के बाद से ही माना जा रहा था कि अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।
इसे लेकर पहले से ही क्यास लगाए जा रहे थे। आज इसपर से पर्दा उठ गया है। सपा की जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में 14 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। शिवपाल यादव के अलावा आजम खान और रामचरितमानस विवाद में घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें : लखनऊ में मां-बेटे पर एसिड अटैक, घर में घुसकर दबंगों ने की वारदात- CCTV फुटैज खंगाल रही पुलिस
ये भी पढ़ें : Planes crash : वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 में एक पायलट की जान गई, दो का इलाज..